20 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (20 June 2026)

 

  1. हाल ही में सेजल कांबले ने ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. हाल ही में चर्चित मिश्मी टाकिन का वैज्ञानिक नाम क्या है? बुडोरकास टैक्सीकलर
  3. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की है? 15 वर्ष
  4. हाल ही में CSIR-NML ने लिथियम-आयन बैटरियों की रीसाइक्लिंग तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए किसके साथ समझौता किया है? R2E ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड
  5. हाल ही में भारत ने वर्ष 2027 में किस देश के साथ ‘तृष्णा’ (TRISHNA) सैटेलाइट लॉन्च करने की घोषणा की है? फ्रांस
  6. भारतीय तटरक्षक बल में शामिल पहला स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल (ACV) H-561 किस कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है? चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
  7. हाल ही में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ कहाँ आयोजित किया जाएगा? उलानबातर
  8. हाल ही में विश्व सिकल सेल दिवस 2026 कब मनाया गया है? 19 जून
  9. हाल ही में भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी कौन बने हैं? मनप्रीत सिंह
  10. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को किस प्रकार का अधिकार बताया है? मौलिक अधिकार

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में सेजल कांबले ने ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पदक जीता है|

    सेजल कांबले ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 (ISSF Junior World Championship 2026) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (10m Air Pistol Women Junior) स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता है| यह प्रतियोगिता जर्मनी के सूहल (Suhl, Germany) शहर में आयोजित की जा रही है| बुल्गारिया की मारिया एंचेवा अतानासोवा (Maria Encheva Atanasova, Bulgaria) ने रजत पदक (Silver Medal) जीता, जबकि भारत की हिमांशी ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया| महिला टीम स्पर्धा (Women's Team Event) में भी वंशिका चौधरी, नव्या और संस्कृति बाना की भारतीय टीम ने 1700-46x के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता| इस चैंपियनशिप में 70 देशों के 800 से अधिक निशानेबाज भाग ले रहे हैं| भारत ने प्रतियोगिता में 84 सदस्यीय दल भेजा है|

  • 2

    हाल ही में चर्चित मिश्मी टाकिन का वैज्ञानिक नाम बुडोरकास टैक्सीकलर है|

    सिक्किम में लगभग 27 वर्षों बाद बड़ा बकरी-मृग, मिश्मी टाकिन (Mishmi Takin) को फिर से देखा गया है.14 जून 2026 को उत्तर सिक्किम के टिंगदा रिजर्व फॉरेस्ट में आठ मिश्मी टाकिनों के झुंड का दस्तावेजीकरण किया गया| इससे पहले इसे वर्ष 1999 में देखा गया था| यह इस क्षेत्र में अब तक दर्ज किया गया सबसे बड़ा झुंड है| मिश्मी टाकिन (बुडोरकास टैक्सीकलर) एक बड़ा शाकाहारी (Herbivorous) पर्वतीय स्तनधारी (Mammal) है, जो पूर्वी हिमालय के ऊंचे इलाकों में पाया जाता है| यह मुख्य रूप से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, म्यांमार और चीन में मिलता है| सिक्किम इसका वैश्विक वितरण (Distribution) का सबसे पश्चिमी क्षेत्र माना जाता है| यह प्रजाति IUCN रेड लिस्ट में "असुरक्षित" (Vulnerable) श्रेणी में शामिल है| मिश्मी टाकिन मुख्य रूप से बांस और विलो (Willow) के पौधों की टहनियां खाता है| इसकी मोटी और तैलीय (Oily) खाल इसे कठोर मौसम से बचाने में मदद करती है|

  • 3

    हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की है|

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु (Minimum Age) 15 वर्ष निर्धारित कर दी है| नए नियमों के अनुसार 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अपना व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे और न ही उसका उपयोग कर सकेंगे| इस प्रतिबंध के तहत बच्चे पोस्ट करना, टिप्पणी करना, सामग्री साझा करना, सार्वजनिक समूहों में शामिल होना या अन्य इंटरैक्टिव ऑनलाइन गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे| 15 और 16 वर्ष की आयु के किशोरों को सोशल मीडिया उपयोग की अनुमति होगी, लेकिन उनके लिए विशेष सुरक्षा उपाय (Safeguards) लागू किए जाएंगे| इनमें आयु-उपयुक्त सामग्री नियंत्रण (Age-Appropriate Content Controls), अजनबियों से संपर्क पर प्रतिबंध, स्क्रीन-टाइम प्रबंधन (Screen-Time Management) और अभिभावकीय निगरानी (Parental Supervision) शामिल हैं|

  • 4

    हाल ही में CSIR-NML ने लिथियम-आयन बैटरियों की रीसाइक्लिंग तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए R2E ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है|

    झारखंड के जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) ने लिथियम-आयन बैटरियों की रीसाइक्लिंग के लिए नई दिल्ली की R2E ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड (R2E Greentech Private Limited) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य: सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीक का व्यावसायीकरण करना है, जिसके माध्यम से उपयोग के बाद बेकार हो चुकी लिथियम-आयन बैटरियों (Lithium-ion Batteries) का पुनर्चक्रण (Recycling) किया जाएगा| इसके अलावा बेंगलुरु स्थित सर्क्योर प्राइवेट लिमिटेड (CircuOre Private Limited) के साथ तकनीक हस्तांतरण (Technology Transfer) समझौता भी किया गया| सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा विकसित इस तकनीक से पुरानी बैटरियों से लिथियम, कोबाल्ट (Cobalt), मैंगनीज (Manganese), निकेल (Nickel), तांबा (Copper), एल्युमिनियम (Aluminium) और ग्रेफाइट (Graphite) जैसे महत्वपूर्ण पदार्थों को दोबारा प्राप्त किया जा सकेगा| इन पदार्थों का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन (EV), इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा भंडारण और स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) उद्योगों में किया जाता है|

  • 5

    हाल ही में भारत ने वर्ष 2027 में फ्रांस के साथ 'तृष्णा' (TRISHNA) सैटेलाइट लॉन्च करने की घोषणा की है|

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जून 2026 को घोषणा की कि भारत और फ्रांस (France) मिलकर तृष्णा (हाई-रिज़ॉल्यूशन नेचुरल रिसोर्स असेसमेंट के लिए थर्मल इन्फ्रा-रेड इमेजिंग सैटेलाइट) (TRISHNA (Thermal Infra-Red Imaging Satellite for High-resolution Natural Resource Assessment) उपग्रह को वर्ष 2027 में लॉन्च करेंगे| यह मिशन वैश्विक जल सुरक्षा (Water Security) और खाद्य सुरक्षा (Food Security) को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा| यह उपग्रह भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस- सेंटर नेशनल डी'एट्यूड्स स्पैटियल्स (CNES - Centre National d'Etudes Spatiales) का संयुक्त मिशन है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top