- हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कौन शपथ लेंगे? डोनाल्ड ट्रंप
- हाल ही में, किस देश ने टिकटॉक ऐप पर प्रतिबंध लगाया है? अमेरिका
- हाल ही में, महिला खो-खो विश्व कप 2025 का खिताब किसने जीता? भारत
- हाल ही में, इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब किसने जीता? एन से-यंग
- हाल ही में, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है? अरुण मिश्रा
- हाल ही में, विश्व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है? स्विटजरलैंड
- जल जीवन मिशन में सौर ऊर्जा के अभिनव उपयोग के लिए किस राज्य को पीएम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा? उत्तर प्रदेश
- हाल ही में, ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? मलेशिया
- हाल ही में, भारत के पहले पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ किया गया है? गुजरात
- हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को 14 साल की जेल की सजा दी गई है? पाकिस्तान
21 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे|
20 जनवरी को वाशिंगटन DC में अमरीका के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स (US Chief Justice John Roberts) की उपस्थिति में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति (47th President of the United States) के रूप में शपथ लेंगे| जेडी वेंस (JD Vance) उपराष्ट्रपति पद (Vice President) की शपथ लेंगे| इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप 2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे|
2
अमेरिका ने टिकटॉक ऐप पर प्रतिबंध लगाया है|
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अमेरिका (US) में TikTok बंद हो गया, जिसके तहत चीनी कंपनी ByteDance के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म को देश में अपना संचालन बंद करना पड़ा| हालाँकि, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा की वह पदभार ग्रहण करने के बाद, अस्थायी रूप से प्रतिबंध को रोकने के लिए एक कार्यकारी आदेश (executive order) पारित करेंगे|
3
श्रीलंका के सांस्कृतिक केंद्र का नाम तिरुवल्लुवर कवि के नाम पर रखने की घोषणा की गई है|
श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के बुद्धशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री हिनिदुमा सुनील सेनेवी ने जाफना के सांस्कृतिक केंद्र (Jaffna's cultural centre) का नाम बदलकर ‘तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र (Thiruvalluvar Cultural Centre) ‘ करने की घोषणा की| यह नामकरण महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर (Tamil poet and philosopher Thiruvalluvar) के सम्मान में किया गया हैं| यह सांस्कृतिक केंद्र लगभग 12 मिलियन डॉलर की भारतीय सहायता से बनाया गया है|
4
महिला खो-खो विश्व कप 2025 का खिताब भारत ने जीता|
भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 78-40 से हराकर पहला महिला खो-खो विश्व कप 2025 खिताब (Women's Kho-Kho World Cup 2025 title) जीता| भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल को 54-36 से हराकर पहला पुरुष खो-खो विश्व कप 2025 खिताब (Men's Kho-Kho World Cup 2025 title) जीता| खो-खो विश्व कप 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया|
5
इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब एन से-यंग ने जीता|
दक्षिण कोरिया की एन से-यंग (An Se-young, South Korea) ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग (Pornpawee Chochuwong, Thailand) को हराकर इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (India Open Super 750 badminton tournament) में महिला एकल खिताब (women’s singles title) जीता|
पुरुष एकल: विक्टर एक्सेलसन, डेनमार्क (Viktor Axelsen) ने चेउक यिउ ली (सिंगापुर) को हराकर |
6
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का लोकपाल अरुण मिश्रा को नियुक्त किया गया है|
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण मिश्रा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (Board of Control for Cricket in India (BCCI)) का लोकपाल (ombudsman) नियुक्त किया गया है| वह जून, 2021 से जून, 2024 तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission- NHRC) के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे|
7
विश्व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक स्विटजरलैंड में आयोजित की जा रही है|
विश्व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक (55th Annual Meeting of the World Economic Forum (WEF)) 2025 का आयोजन 20 से 24 जनवरी तक दावोस, स्विट्जरलैंड (Davos, Switzerland) में किया जा रहा है|
थीम: बुद्धिमान युग के लिए सहयोग (Collaboration for the Intelligent Age)
इस बैठक में 130 से अधिक देशों के लगभग 3,000 नेता शामिल होंगे|
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी के साथ भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे|
8
पाकिस्तान ने PRSC-EO1 उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया|
पाकिस्तान के उपग्रह PRSC-EO1 को लॉन्ग मार्च-2डी कैरियर रॉकेट (Long March-2D carrier rocket) द्वारा चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर (Jiuquan Satellite Launch Center, China) से अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया| PRSC-EO1 (पाकिस्तान रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट - अर्थ ऑब्जर्वेशन 1 (Pakistan Remote Sensing Satellite - Earth Observation 1)) पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी, सुपार्को (Pakistan's Space Agency- SUPARCO) द्वारा विकसित एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल उपग्रह (Electro-Optical Satellite) है. यह पाकिस्तान का पहला घरेलू रूप से निर्मित अवलोकन उपग्रह है|
9
जल जीवन मिशन में सौर ऊर्जा के अभिनव उपयोग के लिए उत्तर प्रदेश को पीएम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में सौर ऊर्जा के उत्कृष्ट उपयोग (excellent use of solar energy) और जनकल्याणकारी योजनाओं (public welfare schemes) को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (Prime Minister's Award (PM Award)) से सम्मानित किया जाएगा| उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के तहत सोलर ऊर्जा का उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन दिया, ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया है|
10
ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन मलेशिया में किया जा रहा है|
दूसरे ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 (ICC Under-19 Women's T20 World Cup 2025) का आयोजन 18 जनवरी से 2 फरवरी तक मलेशिया (Malaysia) में किया जा रहा है| इस संस्करण में 16 टीमें भाग ले रही है. चार नई टीमें डेब्यू कर रही है- मलेशिया, नेपाल, नाइजीरिया और समोआ
भारत ने 2023 में पहला ICC अंडर-19 महिला T20 विश्व कप खिताब जीता था|