- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री कौन बनी हैं? रेखा गुप्ता
- हाल ही में, किस राज्य में गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है? झारखंड
- हाल ही में, किस राज्य ने देश की पहली ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर नीति 2025 का अनावरण किया है? मध्य प्रदेश
- हाल ही में, मौसम भवन ओपन आर्ट म्यूजियम का उद्घाटन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
- हाल ही में, किस राज्य ने औद्योगिक पार्क और हरित ऊर्जा नीति 2025 को मंजूरी दी है? असम
- हाल ही में, 37वां वार्षिक पुष्प शो “वसंत उत्सव” कहाँ आयोजित किया जाएगा? नोएडा
- हाल ही में, कौन सा देश भारत से छोटी दूरी की आकाश मिसाइल खरीदेगा? फिलीपींस
- हाल ही में, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 22वां स्थापना दिवस कब मनाया गया? 19 फरवरी
- हाल ही में, चालुक्य युग के कन्नड़ शिलालेख कहाँ मिले हैं? तेलंगाना
- हाल ही में चर्चा में रहा “सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व” कहाँ स्थित है? ओडिशा
20 February Current Affairs Rojgar with Ankit 2025
1
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनी हैं|
2
झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है|
झारखंड सरकार ने एक वर्ष के लिए राज्य में गुटखा और निकोटिन (Gutkha and nicotine) एवं तंबाकू (tobacco) युक्त पान मसाला के उत्पादन (production), वितरण (distribution), बिक्री और भंडारण (storage) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है| इसके पहले राज्य में वर्ष 2020 में, 2023 तक गुटखा और पान मसाला के 11 ब्रांडों पर प्रतिबंध लगाया गया था|
3
मध्य प्रदेश ने देश की पहली ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर नीति 2025 का अनावरण किया है|
मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भारत की पहली समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) नीति 2025 (Global Capability Centers (GCC) Policy 2025) लागू की है|
उद्देश्य: राज्य को वैश्विक नवाचार और सहयोग के लिए एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करना
मध्य प्रदेश GCC नीति 2025 पूंजीगत व्यय, वेतन (कर्मचारियों को नियमित वेतनमान पर रखा जाएगा), कौशल विकास और अनुसंधान एवं विकास (Skill Development and Research & Development) (R&D) के लिए प्रोत्साहनों (Incentives) को इसके कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार नामित नोडल एजेंसी (nodal agency) के साथ जोड़ती है|
4
: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे|
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 20 और 21 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग (Johannesburg, South Africa) में आयोजित जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक (G-20 Foreign Ministers' meeting) में भाग लेंगे| दक्षिण अफ्रीका 1 दिसंबर, 2024 से 30 नवंबर 2025 तक जी-20 समूह (G-20 group) की अध्यक्षता कर रहा है|
5
मौसम भवन ओपन आर्ट म्यूजियम का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया|
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री (Union Minister of Earth Sciences) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में मौसम भवन ओपन आर्ट म्यूजियम (Mausam Bhawan Open Art Museum) का उद्घाटन किया| वर्ष 1875 में भारत मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department (IMD)) की स्थापना की गई थी|
6
ITTF-ATTU एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट का 34वां संस्करण चीन में आयोजित किया जा रहा है|
ITTF-ATTU एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट (ITTF-ATTU Asian Cup table tennis tournament) का 34वां संस्करण का आयोजन 19 से 23 फरवरी तक शेनझेन, चीन (Shenzhen, China) में किया जा रहा है|
शुभंकर (Mascot): “पेंग पेंग” (mascot: “Peng Peng”)
इस टूर्नामेंट में भारत का छह सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है|
भारतीय पुरुष टीम: शरत कमल, मानव ठक्कर और हरमीत देसाई
भारतीय महिला टीम: श्रीजा अकुला, अयहिका मुखर्जी और यशस्विनी घोरपड़े
7
मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति की 13वीं बैठक कुआलालंपुर में आयोजित की गई है|
19 फरवरी को कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) में मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति (Malaysia-India Defence Cooperation Committee (MIDCOM)) की 13वीं बैठक आयोजित की गई| सह-अध्यक्षता (Co-chairmanship): रक्षा सचिव राजेश सिंह और मलेशिया के रक्षा मंत्रालय के महासचिव लुकमान हकीम बिन अली
भारत और मलेशिया ने सामरिक मामलों के कार्य समूह (Strategic Affairs Working Group) और Su- 30 फोरम (Su-30 Forum) की स्थापना पर विचारार्थ विषयों (Terms of Reference (TOR)) का अंतिम रूप से आदान-प्रदान भी किया|
8
असम ने औद्योगिक पार्क और हरित ऊर्जा नीति 2025 को मंजूरी दी है|
असम मंत्रिमंडल ने राज्य में सौर, पवन, मिनी और लघु पनबिजली, हाइड्रोजन और अन्य हरित ऊर्जा परियोजनाओं (green energy projects) को बढ़ावा देने के लिए असम एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति, 2025 (Assam Integrated Clean Energy Policy, 2025) को मंजूरी दी| असम राज्य सरकार ने मोरीगांव जिले में एक मेगा औद्योगिक पार्क (mega industrial park) के लिए 569 बीघा भूमि (188 एकड़ से अधिक) आवंटित (allot) करने की घोषणा की है|
9
उत्तराखंड की विधानसभा ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन को अपनाया है|
उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Vidhan Sabha) राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) (National e-Vidhan Application (NeVA)) को अपनाकर कागज रहित, डिजिटल बन गई है|
उद्देश्य : विधानसभा के दस्तावेजों और कार्यवाही तक डिजिटल पहुंच प्रदान करके दक्षता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ाना
10
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 22वां स्थापना दिवस 19 फरवरी को मनाया गया|
19 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (National Commission for Scheduled Tribes) का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया| राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन 19 फरवरी 2004 को किया गया था|