COP 28 क्या है?
COP 28 जलवायु से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की 28 वीं वार्षिक बैठक है | जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए और इस भीषण समस्या की समाधान के लिए क्या तैयारी की जा सकती है|जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के लिए पार्टियों के सम्मेलन (COP28) का 28वां सत्र दुबई में हो रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई में आयोजित हो रहे COP-28 समिट में भाग ले रहे है.
इस सम्मेलन में वह वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (World Climate Action Summit) को संबोधित करेंगे. COP28 या 28वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 तक एक्सपो सिटी, दुबई में आयोजित किया जा रहा है|
आखिर खबरों में क्यों?
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन - UNFCCC द्वारा इस सम्मेलन COP 28 की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात कर रहा है | पिछले साल मौसम की मार विश्व के कई हिस्सों में देखन को मिली है |
जरूरत क्यों है?
वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा को स्थिर करना जिससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित न हो और हम सतत विकास की पर एज बढ़ सके |
COP ( CONFRENCE OF PARTIES ) क्या है?
COP एक सर्वोच्च निकाय है जो UNFCCC से जुड़ा है |
कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज का अध्यक्ष आम तौर पर अपने देश का पर्यावरण मंत्री होता हैं|
COP में जलवायु संबंधी विषयों पर चर्चा होती है |
COP कहां कहां हुए हैं?
COP1 1995- बर्लिन, जर्मनी
COP3 1997 - क्योटो प्रोटोकॉल
COP8 2002- नई दिल्ली भारत
COP13 2007- बाली इंडोनेशिया
COP16 2010- कैनकन
COP17 2011- डरबन
COP21 2015- पेरिस
COP22 2016- माराकेश
COP25 2019- मैड्रिड स्पेन