19 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (19 October 2026)

 

  1. 3M यंग साइंटिस्ट चैलेंज 2026 का खिताब किसने जीता? राजी दोशी
  2. शंघाई सहयोग संगठन की शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा? राजनाथ सिंह
  3. विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 कब मनाया गया? 18 अक्टूबर
  4.  शिल्प समागम मेला 2026 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है? मैसूर
  5. विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किस शहर में किया गया? बर्लिन, जर्मनी
  6. सुधाकर दलेला को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है? नेपाल
  7. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किस बैंक की भारतीय शाखाओं का आरबीएल बैंक में विलय करने की मंजूरी दी? एमिरेट्स एनबीडी बैंक
  8. अमृता पुजारी ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में किस भार वर्ग में रजत पदक जीता? महिलाओं का 72 किलोग्राम वर्ग
  9. 16 अक्टूबर 2026 को 6.9–7.0 तीव्रता का भूकंप किस प्रायद्वीप के तट से दूर आया? कामचटका प्रायद्वीप
  10. चाय में एसिटामिप्रिड की अधिकतम अवशेष सीमा कितनी प्रस्तावित की गई है? 20 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    3M यंग साइंटिस्ट चैलेंज 2026 का खिताब राजी दोशी ने जीता|

    भारतीय मूल की राजी दोशी, जो अमेरिका के कनेक्टिकट की निवासी हैं, ने 3M यंग साइंटिस्ट चैलेंज (3M Young Scientist Challenge) का खिताब जीता। उन्हें अमेरिका की शीर्ष युवा वैज्ञानिक (America’s Top Young Scientist) घोषित किया गया और 25,000 अमेरिकी डॉलर का प्रथम पुरस्कार मिला। उनका विजेता प्रोजेक्ट ‘ALKACORE’ है, जो समुद्री अम्लीकरण (Ocean Acidification) की समस्या से निपटने के लिए विकसित एक प्राकृतिक तटीय प्रणाली (Natural Coastal System) है। इसमें समुद्री लेट्यूस (Sea Lettuce) नामक बड़े शैवाल (Macroalgae) और अर्गोनाइट (Aragonite), जो कैल्शियम कार्बोनेट का प्राकृतिक खनिज (Natural Calcium Carbonate Mineral) है, का उपयोग करके समुद्री जल की क्षारीयता (Seawater Alkalinity) बढ़ाने और उसमें घुली कार्बन डाइऑक्साइड (Dissolved Carbon Dioxide) को हटाने का प्रयास किया जाता है।

  • 2

    शंघाई सहयोग संगठन की शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व राजनाथ सिंह करेगा|

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19–20 अक्टूबर 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे (Dushanbe, Tajikistan) का दौरा करेंगे। वे वहाँ शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation—SCO) की शासनाध्यक्ष परिषद (Council of Heads of Government—CHG) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • 3

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 18 अक्टूबर को मनाया गया|

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (World Menopause Day) 18 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय रजोनिवृत्ति सोसायटी (International Menopause Society) द्वारा आयोजित किया गया। इसकी थीम “मध्य आयु में दीर्घकालिक दर्द” (Chronic Pain at Midlife) थी। अक्टूबर माह को विश्वभर में रजोनिवृत्ति जागरूकता माह (Menopause Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद के माध्यम से रजोनिवृत्ति संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रबंधन के लिए समग्र एवं निवारक दृष्टिकोण (Holistic and Preventive Approach) पर जोर दिया। इस पहल का नेतृत्व आयुर्वेदिक विज्ञान में अनुसंधान के लिए केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (Central Council for Research in Ayurvedic Sciences—CCRAS) ने किया।

  • 4

    शिल्प समागम मेला 2026 का आयोजन मैसूर में किया जा रहा है|

    शिल्प समागम मेला 2026 (Shilp Samagam Mela 2026) का आयोजन 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक कर्नाटक के मैसूर स्थित मैसूरु दशहरा प्रदर्शनी मैदान (Mysuru Dasara Exhibition Grounds) में किया जा रहा है। इसका आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया गया है।

  • 5

    गगनयान कार्यक्रम के तहत क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल के पृथक्करण परीक्षण तिरुवनंतपुरम में किए गए|

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation—ISRO) ने गगनयान कार्यक्रम (Gaganyaan Programme) के तहत तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (Vikram Sarabhai Space Centre VSSC) में क्रू मॉड्यूल (Crew Module) और सर्विस मॉड्यूल (Service Module) के पृथक्करण परीक्षणों (Separation Tests) की एक श्रृंखला सफलतापूर्वक पूरी की। इन परीक्षणों में एवियोनिक्स (Avionics), जड़त्वीय नौवहन प्रणाली (Inertial Navigation Systems), तापीय सुरक्षा प्रणाली (Thermal Protection System TPS), पिछले और शंक्वाकार हीट शील्ड (Aft and Conical Heat Shields), क्रू मॉड्यूल का खुलने वाला अंबिलिकल शील्ड (Deployable Umbilical Shield) तथा CSU-2 अंबिलिकल इकाइयों का आकलन किया गया।

  • 6

    विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन बर्लिन, जर्मनी में किया गया|

    विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2026 (World Health Summit—WHS) का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक बर्लिन, जर्मनी में किया गया। इसकी थीम “संकट से लचीलेपन की ओर: स्वास्थ्य के लिए नवाचार” (From Crisis to Resilience: Innovating for Health) थी। WHS की क्षेत्रीय बैठक 2027 (WHS Regional Meeting 2027) का आयोजन 7 से 9 मई 2027 तक हांगकांग, चीन में “सीमाओं के पार स्वास्थ्य” (Health Across Borders) थीम के तहत होगा। सम्मेलन में बांग्लादेश और यूरोपीय निवेश बैंक (European Investment Bank—EIB) ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए 250 मिलियन यूरो की योजना की घोषणा की, जबकि मृतजन्म की रोकथाम से जुड़े उजिमा कार्यक्रम (Uzima Stillbirth Prevention Program) के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्रतिबद्धता जताई गई। चर्चाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence—AI) और परमाणु खतरों पर लैंसेट आयोग (Lancet Commission) की चेतावनियों, वेलकम ग्लोबल मॉनिटर 2026 (Wellcome Global Monitor 2026) द्वारा विज्ञान में घटते विश्वास तथा वैश्विक महामारी तैयारी निगरानी बोर्ड (Global Preparedness Monitoring Board—GPMB) की महामारी तैयारी पर अंतिम रिपोर्ट पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

  • 7

    सुधाकर दलेला को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है|

    सुधाकर दलेला को नेपाल में भारत का अगला राजदूत (Ambassador) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) (Secretary (Economic Relations) के पद पर कार्यरत हैं। वे नवीन श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जिन्होंने सितंबर 2026 में अपना कार्यकाल पूरा किया। इससे पहले सुधाकर दलेला भूटान में भारत के राजदूत रह चुके हैं और वर्ष 2009 से 2011 तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में कार्य कर चुके हैं।

  • 8

    भारतीय रिज़र्व बैंक ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक की भारतीय शाखाओं का आरबीएल बैंक में विलय करने की मंजूरी दी|

    भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India RBI) ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. (Emirates NBD Bank P.J.S.C.) की भारतीय शाखाओं का आरबीएल बैंक लिमिटेड (RBL Bank Limited) में विलय (Amalgamation) करने की मंजूरी दी है। यह विलय 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा। इसके बाद एमिरेट्स एनबीडी की भारत में स्थित तीन शाखाएँ—मुंबई, गुरुग्राम और चेन्नई—आधिकारिक रूप से आरबीएल बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी।

  • 9

    अमृता पुजारी ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं का 72 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता|

    अमृता पुजारी ने अमेरिका के लास वेगास (Las Vegas, US) में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (U-23 World Wrestling Championships) में महिलाओं के 72 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, कोमल ने महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top