19 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (19 May 2026)

 

  1. हाल ही में महाराष्ट्र का कौन सा जिला नक्सल मुक्त घोषित किया गया है? गढ़चिरौली
  2. हाल ही में भारत का पहला सैटेलाइट-टैग वाला गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ कहाँ छोड़ा गया है? काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च सम्मान “रॉयल ऑर्डर ऑफ़ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस” से सम्मानित किया गया है? स्वीडन
  4. हाल ही में भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक ही संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं? वैभव सूर्यवंशी
  5. हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किया है? मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय
  6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने तीसरे-चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है? आंध्र प्रदेश
  7. हाल ही में भारतीय नौसेना के नौकायन केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है? भोपाल
  8. हाल ही में भारत ने एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में कुल कितने पदक जीते हैं?10
  9. हाल ही में एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? 27
  10. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है? नॉर्वे

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला नक्सल मुक्त घोषित किया गया है|

    महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला नक्सल मुक्त (Naxal-free) हो गया है|
    यह घोषणा नक्सल विरोधी अभियान “अंतिम प्रहार” (anti-Naxalite operation "Antim Prahar") के अंतर्गत 8 नक्सलियों की गिरफ्तारी और 5 अन्य के आत्मसमर्पण के बाद की गई|

  • 2

    हाल ही में भारत का पहला सैटेलाइट-टैग वाला गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया है|

    भारत का पहला सैटेलाइट-टैग वाला गंगा की सॉफ्ट-शेल कछुआ (निल्सोनिया गैंगेटिका) (satellite-tagged Ganges soft-shell turtle (Nilssonia gangetica)) 15 मई, 2026 को विलुप्तप्राय प्रजातियों दिवस (Endangered Species Day) के अवसर पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिज़र्व (Kaziranga National Park and Tiger Reserve) में छोड़ा गया है| भारत के वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India) द्वारा संचालित उपग्रह टैगिंग अभ्यास का उद्देश्य कछुए की गतिशीलता, निवास क्षेत्र और महत्वपूर्ण आवास स्थलों जैसे कि घोंसला और प्रजनन स्थल का निरीक्षण करना है, ताकि सक्रिय प्रबंधन और संरक्षण प्रयासों में मदद मिल सके| इस परियोजना को नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी (National Geographic Society) से वित्तीय समर्थन मिला और इसमें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक टीम शामिल थी| कछुए को छोड़ने से शोधकर्ताओं को इस प्रजाति के व्यवहार को बेहतर ढंग से समझने और इसके दीर्घकालिक अस्तित्व के लिए आवास प्रबंधन में सुधार करने में मदद मिलने की उम्मीद है|

  • 3

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान "रॉयल ऑर्डर ऑफ़ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस" से सम्मानित किया गया है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के आधिकारिक दौरे के दौरान स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान, 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस' (Sweden’s highest honour, the ‘Royal Order of the Polar Star, Degree Commander Grand Cross’) से सम्मानित किया गया| स्वीडिश क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया (Swedish Crown Princess Victoria) ने इस पुरस्कार को स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन की उपस्थिति में काउंटी गवर्नर के आवास में एक समारोह में प्रस्तुत किया| यह उनके लिए 31वां वैश्विक सम्मान है| ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार 1748 में स्थापित किया गया था और यह उन व्यक्तियों को उनके स्वीडन या स्वीडिश हितों के लिए व्यक्तिगत प्रयासों के लिए दिया जाता है| यह विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और सरकार के प्रमुखों के लिए स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है|

  • 4

    हाल ही में भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक ही संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बने हैं|

    वैभव सूर्यवंशी हाल ही में 43 छक्कों के साथ भारतीय प्रीमियर लीग (Indian Premier League (IPL)) के एक ही संस्करण (Edition) में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हैं| उन्होनें यह उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान हासिल की| उन्होनें 2024 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के अभिषेक शर्मा का 42 छक्कों का रिकॉर्ड तोडा है| कुल मिलाकर, केवल तीन खिलाड़ी ही एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्कों मारने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनके ऊपर हैं| यह रिकॉर्ड क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम है, जिन्होंने 2012 संस्करण में 59 छक्के मारे थे, इसके अलावा, उन्होंने 2013 में 51 और 2011 में 44 छक्के भी मारे| आंद्रे रसेल (Andre Russell) इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2019 के टूर्नामेंट संस्करण में 52 छक्के मारे, जबकि जोस बटलर (Jos Buttler) ने 2022 में 45 छक्के मारे|

  • 5

    हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किया है|

    मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर पीठ ने भारतीय पुरातत्व विभाग (Archaeological Survey of India (ASI) की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर धार जिले के विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर (Bhojshala-Kamal Maula Mosque complex) को वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर घोषित किया है| पीठ ने एएसआई द्वारा 2003 में पारित उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत मुसलमानों को परिसर में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी| भोजशाला को लेकर विवाद शुरू होने के बाद एएसआई ने 7 अप्रैल, 2003 को एक आदेश जारी किया था| इसमें हिंदुओं को प्रत्येक मंगलवार भोजशाला में पूजा करने की अनुमति दी गई थी, जबकि मुस्लिमों को हर शुक्रवार इस जगह नमाज अदा करने की इजाजत दी गई थी|

  • 6

    हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 18 मई को मनाया गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) हर वर्ष 18 मई को मनाया जाता है| वर्ष 2026 की थीम: "संग्रहालय एक विभाजित दुनिया को जोड़ रहे हैं (Museums Uniting a Divided World)"| उद्देश्य: संग्रहालयों के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना|

  • 7

    हाल ही में मलमास मेला 2026 बिहार में शुरू हुआ है|

    मलमास मेला (Malmas Fair) 17 मई से 15 जून तक बिहार के राजगीर में किया जा रहा है| 17 मई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ब्रह्मकुंड परिसर में इस मेले का उद्घाटन किया| हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीसरे साल आने वाले 13वें महीने को मलमास कहा जाता है| धार्मिक मान्यता है कि इस अवधि में स्वर्ग के 33 कोटि देवी-देवता अपने लोक को छोड़कर राजगीर में प्रवास करते हैं|

  • 8

    हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने तीसरे-चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है|

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये के प्रोत्साहन राशि (incentive) की घोषणा की है| इसे 'जनसंख्या प्रबंधन नीति (population management policy)' कहा गया है|
    उन्होंने प्रतिस्थापन स्तर को बरकरार रखने के महत्व पर जोर देते हुए कुल प्रजनन दर (total fertility rate (TFR) को 2.1 करने पर बल दिया| उन की यह नवीनतम घोषणा दूसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपये का प्रोत्साहन देने के पहले के प्रस्ताव के बाद आई है| कारण: राज्य की घटती जनसंख्या वृद्धि दर| इसके अलावा, तीसरे बच्चे के लिए 5 साल तक हर महीने 1 हजार रुपए का पोषण भत्ता (nutrition allowance) दिया जाएगा. तीसरे बच्चे के लिए 18 साल की उम्र तक मुफ्त शिक्षा, पिता को 2 महीने की कंपलसरी पैटरनिटी लीव और जरूरत पड़ने पर 12 महीने तक की छुट्टी देगी|

  • 9

    हाल ही में भारतीय नौसेना के नौकायन केंद्र का उद्घाटन भोपाल में किया गया है|

    भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने भोपाल की प्रसिद्ध अपर लेक में अपने प्रमुख नौसैनिक नौकायन केंद्र (Naval Sailing Centre) का शुभारंभ किया, इसे भोजताल के नाम से भी जाना जाता है| इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने की| यह केंद्र भारतीय नौसेना की नौकायन टीम, नौसेना की रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग टीमों के साथ ही राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps (NCC) के प्रशिक्षण के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा| वर्तमान में नौसेना नौकायन टीम के कुल 34 सदस्यों में से 17 सदस्य मध्य प्रदेश से है|

  • 10

    हाल ही में भारत ने एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में कुल 10 पदक जीते हैं|

    भारत ने एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 (Asian Weightlifting Championships 2026) में कुल 10 पदक जीते हैं, जिसमें 1 रजत (silver) और 9 कांस्य पदक (bronze) शामिल है| एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026: भारतीय पदक विजेता-
    रजत पदक: ज्ञानेश्वरी यादव (स्नैच, महिला वर्ग 53 किग्रा)|

     

     

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top