- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में किस खेल को फिर से शामिल करने की मंजूरी दी है? मुक्केबाजी
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की 353वीं शासी निकाय की बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है? जिनेवा
- हाल ही में किस देश में आपातकाल की घोषणा की गई है? पेरू
- हाल ही में 10वां स्मार्ट सिटीज इंडिया 2025 एक्सपो का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
- हाल ही में ‘राजीव युवा विकास‘ योजना किस राज्य में शुरू की गई है? तेलंगाना
- हाल ही में H7N9 बर्ड फ्लू के मामले किस देश में सामने आए हैं? संयुक्त राज्य अमेरिका
- हाल ही में कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? इंग्लैंड
- हाल ही में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महामारी की तैयारियों पर क्वाड कार्यशाला की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है? भारत
- हाल ही में किस देश के क्रिकेटर हैरी ब्रूक पर IPL से दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है? इंग्लैंड
- हाल ही में G-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक की मेज़बानी कौन सा देश कर रहा है? दक्षिण अफ्रीका
19 March Current Affairs Rojgar with Ankit 2025
1
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी को फिर से शामिल करने की मंजूरी दी है|
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee) ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों (2028 Los Angeles Olympic Games) में मुक्केबाजी (boxing) को फिर से शामिल करने की मंजूरी दे दी है| फरवरी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र द्वारा अनुमोदित 2028 लॉस एंजिल्स खेलों के प्रारंभिक खेल कार्यक्रम में मुक्केबाजी को शामिल नहीं किया गया था| अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (World Boxing Association (WBA)) को 2019 में शासन, वित्त, रेफरी और नैतिक मुद्दों पर खेल के विश्व शासी निकाय के रूप में निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद अप्रैल 2023 में विश्व मुक्केबाजी (World Boxing) शुरू की गई|
2
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की 353वीं शासी निकाय की बैठक जिनेवा में आयोजित की जा रही है|
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की 353वीं शासी निकाय की बैठक (353rd Governing Body Meeting of International Labour Organisation) 10 मार्च से 20 मार्च तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा (Geneva, Switzerland) में आयोजित की जा रही है| इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा कर रही है|
इसी दौरान सुमिता डावरा ने आईएलओ के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ. हुंगबो (Gilbert F. Houngbo, the Director General-ILO) के साथ द्विपक्षीय चर्चा की |
3
हाल ही में पेरू में आपातकाल की घोषणा की गई है|
पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट (Peru's President Dina Boluart) ने राजधानी लीमा (Lima) में आपातकाल (state of emergency) की घोषणा की और हिंसा की बढ़ती घटनाओं से निपटने में पुलिस की मदद के लिए सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया| आपातकाल की स्थिति 30 दिनों तक रहेगी और अधिकारी कुछ अधिकारों पर प्रतिबंध लगाएंगे, जिसमें सभा और आवागमन की स्वतंत्रता शामिल है, पुलिस और सेना न्यायिक आदेश के बिना लोगों को हिरासत में ले सकेगी|
4
10वां स्मार्ट सिटीज इंडिया 2025 एक्सपो का आयोजन कहाँ नई दिल्ली में किया जाएगा|
10वां स्मार्ट सिटीज इंडिया 2025 एक्सपो (10th Smart Cities India Expo 2025) का आयोजन 19 मार्च से 21 मार्च तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा| भारत व्यापार संवर्धन संगठन (India Trade Promotion Organisation (ITPO)), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और एग्जीबिशन इंडिया ग्रुप (Exhibitions India Group (EIG)) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 32वां कन्वर्जेंस इंडिया और 10वां स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2025 (32nd Convergence India & 10th Smart Cities India Expo 2025) कर रहा है| इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Union Minister for Road Transport and Highways) नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे| इसमें सर्गेई चेरेमिन (Sergey Cheremin) के नेतृत्व में मॉस्को शहर (Moscow city) सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल (high-level delegation) भी भाग लेगा|
5
'राजीव युवा विकास' योजना तेलंगाना में शुरू की गई है|
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने विधानसभा परिसर में ‘राजीव युवा विकासम’ योजना (‘Rajiv Yuva Vikasam' scheme) की औपचारिक शुरुआत की है| इसका उद्देश्य राज्य में पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार (self-employment opportunities) के अवसर पैदा करना है| सरकार ने इस पहल के लिए ₹6,000 करोड़ आवंटित (allocate) किए हैं|
6
H7N9 बर्ड फ्लू के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका में सामने आए हैं|
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization (संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) ने 2017 के बाद से पोल्ट्री फार्म पर घातक H7N9 बर्ड फ्लू (H7N9 bird flu) के पहले प्रकोप की सूचना दी है. अमेरिका में H7N9 का नवीनतम प्रकोप, नोक्सुबी, मिसिसिपी में 47,654 वाणिज्यिक ब्रॉयलर प्रजनक मुर्गियों के फार्म (commercial broiler breeder chickens in Noxubee, Mississippi) पर पाया गया है|
H7N9 बर्ड फ्लू वायरस से दुनिया भर में मनुष्यों के लिए मृत्यु दर बहुत अधिक है, जिसके कारण 2013 में चीन में पहली बार पाए जाने के बाद से दुनिया भर में संक्रमित 1,568 लोगों में से 616 लोग या 39% लोग मारे गए हैं|
7
चर्चा में रहा फाया पैलियोलैंडस्केप संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है|
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के शारजाह का फाया पैलियोलैंडस्केप (Sharjah’s Faya Palaeolandscape), जिसे हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage) का दर्जा दिया गया है, 210,000 वर्षों से अधिक समय तक फैले मानव लचीलेपन और अनुकूलन (human resilience and adaptation) के सम्मोहक साक्ष्य प्रस्तुत करता है| साथ ही यह अरब को भारत से जोड़ने वाले प्राचीन व्यापार नेटवर्क (ancient trade network) में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भी कार्य करता है|
8
कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन इंग्लैंड में किया जा रहा है|
कबड्डी विश्व कप 2025 (Kabaddi World Cup 2025) के दूसरे संस्करण का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च तक इंग्लैंड (England) में किया जा रहा हैं| पुरुष वर्ग में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है| महिलाओं वर्ग में छह टीमों को दो ग्रुप में बाटां गया हैं| यह विश्व कबड्डी (World Kabaddi) द्वारा आयोजित किया जा रहा दूसरा कबड्डी विश्व कप है| 2019 में मलेशिया द्वारा आयोजित उद्घाटन संस्करण में, भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिताब जीते थे, जिसमें फाइनल में क्रमशः इराक और चीनी ताइपे को हराया था|
9
हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महामारी की तैयारियों पर क्वाड कार्यशाला की मेजबानी भारत कर रहा है|
भारत 17-19 मार्च, 2025 तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महामारी की तैयारियों पर क्वाड कार्यशाला (QUAD Workshop on Pandemic Preparedness for Indo-Pacific Region) की मेज़बानी कर रहा है|
इसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (Union Minister of State for Health and Family Welfare) अनुप्रिया सिंह पटेल ने किया| इसका आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से कर रहा है|
उद्देश्य (Objective): वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालीन ढांचे (global health emergency framework) को मजबूत करना, स्वास्थ्य खतरों के खिलाफ तैयारी बढ़ाना और उभरती महामारियों के लिए समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना |
10
बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड भारत का पहला BIS-प्रमाणित जल बोर्ड बना है|
बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (Bangalore Water Supply and Sewerage Board (BWSSB)) अपनी पाइप पेयजल आपूर्ति प्रबंधन प्रणाली के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS) certification) से प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला जल बोर्ड बन गया है|