19 February Current Affairs Rojgar with Ankit 2025

  1. हाल ही में, भारत का नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है? ज्ञानेश कुमार
  2. हाल ही में, सबसे पुराना जुरासिक पक्षी जीवाश्म कहाँ मिला है? चीन
  3. हाल ही में, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं? बाबर आजम
  4. हाल ही में, एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना की शुरूआत किसने की है? निर्मला सीतारमण
  5. हाल ही में पुरुषों की 3000 मीटर इनडोर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया है? गुलवीर सिंह
  6. हाल ही में, किस राज्य सरकार ने नर नीलगाय को मारने की अनुमति दी है? हरियाणा
  7. हाल ही में, मलेशिया खाद्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? नई दिल्ली
  8. हाल ही में, रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन पोर्टल किसने लॉन्च किया है? SEBI
  9. हाल ही में किस भारतीय को यूनाइटेड किंगडम द्वारा मानद नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है? एन चंद्रशेखरन
  10. हाल ही में, “विज्ञान में अधिक महिलाओं वाले विश्व की कल्पना करें” अभियान किसने शुरू किया है? यूनेस्को

Current Affairs Playlist Rojgar with Ankit Youtube Channel

  • 1

    भारत का नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नियुक्त किया गया है|

    IAS अधिकारी ज्ञानेश कुमार को भारत का 26वां मुख्य निर्वाचन आयुक्त (26th Chief Election Commissioner of India) नियुक्त किया गया है| वह 19 फरवरी 2025 से निर्वतमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (outgoing chief election commissioner) राजीव कुमार का कार्यभार संभालेंगे| वहीं, विवेक जोशी निर्वाचन आयुक्त (Election Commissioner) नियुक्त होंगे|

  • 2

    सबसे पुराना जुरासिक पक्षी जीवाश्म चीन को मिला है|

    चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (Chinese Academy of Sciences) के इंस्टीट्यूट ऑफ वर्टेब्रेट पेलियोन्टोलॉजी एंड पैलियोएंथ्रोपोलॉजी (Institute of Vertebrate Paleontology and Paleoanthropology IVPP) के प्रोफेसर वांग मिन के नेतृत्व में एक शोध दल ने दक्षिण-पूर्व चीन के फ़ुज़ियान प्रांत (Fujian Province in southeast China) से जुरासिक युग की चट्टानों (Jurassic-era rocks) में लगभग 149 मिलियन वर्ष पुराने दो पक्षी जीवाश्म (bird fossils) खोजे हैं|

  • 3

    वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम बने हैं|

    पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) ने 123 पारियों में वनडे क्रिकेट (ODI cricket) में सबसे तेज 6,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया हैं|

    वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला (123 पारियां) (Hashim Amla, South Africa) के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं|

    दूसरा स्थान: विराट कोहली, 136 पारियों में

    तीसरा स्थान: न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के  डेविड वॉर्नर, 139 पारियों में  (New Zealand's Kane Williamson and Australia's David Warner)

    चौथा स्थान: शिखर धवन, 140 पारियों में

    पांचवां स्थान: वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स और इंग्लैंड के जो रूट, 141 पारियों में (West Indies' Viv Richards and England's Joe Root)

  • 4

    भूमि सर्वेक्षण के लिए ‘नक्शा’ पायलट परियोजना की शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की है|

    ग्रामीण विकास मंत्रालय (ministry of rural development) के भूमि संसाधन विभाग ने “शहरी बस्तियों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण”-नक्शा पायलट परियोजना (National Geospatial Knowledge-based Land Survey of Urban Habitations- NAKSHA) की शुरुआत 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के 152 शहरी स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies (ULBs)) में की है|

    लागत: लगभग ₹194 करोड़

    इस परियोजना की शुरुआत केंद्रीय ग्रामीण विकास कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के रायसेन में की|

    उद्देश्य : भूमि स्वामित्व (land ownership) का सटीक और विश्वसनीय दस्तावेज़ीकरण सुनिश्चित करने के लिए शहरी क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड बनाना |

  • 5

    एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना की शुरूआत निर्मला सीतारमण ने की है|

    केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना (Mutual Credit Guarantee Scheme for MSMEs (MCGS - MSME)) का शुभारंभ किया| इसके तहत MSMEs को बिना किसी जमानत के मशीनरी या उपकरण (machinery or equipment) खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये तक के ऋण की सुविधा दी जाएगी|

  • 6

    दिवंगत हुई "सुकरी बोम्मागौड़ा" यह एक लोक गायिका थी|

    पद्म श्री पुरस्कृत और प्रसिद्ध लोक गायिका सुकरी बोम्मागौड़ा (folk singer Sukri Bommagowda), जिन्हें सुकराजजी के नाम से भी जाना जाता है, का कर्नाटक में  निधन हो गया है. वह कर्नाटक की आदिवासी संगीत परंपराओं में अपने योगदान के लिए भी जानी जाती हैं| हलक्की समुदाय (Halakki community) में, सुकरजी को इस समुदाय की समृद्ध लोक परंपराओं (The community's rich folk traditions) को संरक्षित करने के उनके प्रयासों के लिए अक्सर “चलता-फिरता विश्वकोश (walking encyclopaedia)” कहा जाता था|

  • 7

    पुरुषों की 3000 मीटर इनडोर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड गुलवीर सिंह ने बनाया है|

    हांग्जो एशियाई खेलों के कांस्य पदक (Bronze Medal) विजेता गुलवीर सिंह (Gulvir Singh) ने बोस्टन में बीयू डेविड हेमरी वैलेंटाइन आमंत्रण प्रतियोगिता (BU David Hemery Valentine Invitational in Boston) में पुरुषों की 3000 मीटर इनडोर दौड़ (men's 3000m indoor race) में 7:38.26 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया| उन्होंने 2008 में सुरिंदर सिंह द्वारा बनाए गए 7:49.47 सेकंड के 16 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया|

  • 8

    हरियाणा सरकार ने नर नीलगाय को मारने की अनुमति दी है|

    हरियाणा कैबिनेट ने नए हरियाणा वन्यजीव (संरक्षण) नियमों (Haryana Wildlife (Protection) Rules) के तहत नर नीलगाय (male Nilgais) को मारने की अनुमति देने वाली अनुमोदित विवादास्पद नीति को मंजूरी दी है| यह नियम नीलगाय को नियंत्रित तरीके से मारने की अनुमति देता है, जिसे अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है| नीलगाय या बोसेलाफस ट्रैगोकैमेलस (Boselaphus tragocamelus) भारतीय उपमहाद्वीप (Indian subcontinent)- भारत, नेपाल, पाकिस्तान का मूल निवासी है|

  • 9

    मलेशिया खाद्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2025 नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है|

    टूरिज्म मलेशिया (Tourism Malaysia) और आइबिस कुआलालंपुर सिटी सेंटर (Ibis Kuala Lumpur City Centre) के सहयोग से "मलेशिया खाद्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2025 (Malaysia Food & Cultural Festival-2025)" का आयोजन 17 से 23 फरवरी तक नई दिल्ली में किया जा रहा है|

    उद्देश्य : भारत में मलेशिया के समृद्ध खान-पान और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मानना |

  • 10

    रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन पोर्टल SEBI ने लॉन्च किया है|

    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India SEBI) ने रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन (Related Party Transaction (RPT) portal) पोर्टल लॉन्च किया है|

    उद्देश्य : भारत के कॉर्पोरेट क्षेत्र (corporate sector) में शासन और पारदर्शिता (transparency) को बढ़ावा देना |

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top