- हाल ही में किस राज्य ने नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है? महाराष्ट्र
- विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की 2024 रैंकिंग में, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने विश्व स्तर पर कौन सा स्थान प्राप्त किया है? 97वां
- हाल ही में यूनेस्को के ‘विश्व स्मृति रजिस्टर‘ में भारत की किन साहित्यिक कृतियों को शामिल किया गया है? भगवद् गीता और नाट्यशास्त्र
- हाल ही में विश्व विरासत दिवस 2025 कब मनाया गया है? 18 अप्रैल
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संस्कृति पर भाषणों पर आधारित विमोचित पुस्तक का नाम क्या है? संस्कृति का पांचवां अध्याय
- हाल ही में शौर्य अंबुरे ने एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अंडर-18 महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में कौन सा पदक जीता है? कांस्य पदक
- हाल ही में 2025 IBSF विश्व बिलियर्ड्स खिताब किसने जीता है? सौरव कोठारी
- हाल ही में चर्चा में रहा “रास ईसा ईंधन बंदरगाह” कहाँ स्थित है? यमन
- हाल ही में किसने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए एक विशेष कोबरा बटालियन गठित करने की योजना की घोषणा की है? केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
- हाल ही में मीठे पानी की जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म किसने लॉन्च किया है? सी. आर. पाटिल
19 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
महाराष्ट्र ने नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है|
महाराष्ट्र सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 (academic year 2025-26) से हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा (compulsory third language) के रूप में शामिल करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy (NEP)) 2020 को लागू किया है| इस नीति के पहले चरण में, मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हिंदी अनिवार्य तीसरी भाषा होगी | यह नया पाठ्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2028-29 (New Syllabus Academic Year 2028-29) तक सभी ग्रेड तक विस्तारित होगा| नई नीति के तहत, महाराष्ट्र 5+3+3+4 शैक्षिक संरचना को अपनाएगा, जिसमें पाठ्यक्रम विकास का काम स्थानीय स्तर पर एससीईआरटी और बालभारती द्वारा किया जाएगा|
2
विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की 2024 रैंकिंग में, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने विश्व स्तर पर 97वां स्थान प्राप्त किया है|
न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा (The Newsweek-Statista) द्वारा विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की 2024 रैंकिंग (World's Best Hospitals 2024 ranking) में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली (All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi) को वैश्विक स्तर पर 97वें सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का दर्जा दिया गया है| एकमात्र भारतीय अस्पताल है जो इस वैश्विक सूची में टॉप 100 में शामिल है| अपने छठे संस्करण में न्यूज़वीक-स्टेटिस्टा रैंकिंग ने रोगी संतुष्टि, नैदानिक परिणामों (clinical outcomes), स्वच्छता मानकों (hygiene standards) और स्वास्थ्य पेशेवरों (healthcare professionals) की सिफारिशों के आधार पर 30 देशों के 2,400 से अधिक अस्पतालों का मूल्यांकन किया है|
3
सी-डॉट और स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने मल्टी-कोर फाइबर पर भारत का पहला क्वांटम कुंजी वितरण (QKD) हासिल किया है|
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट Centre for Development of Telematics (C-DOT)) ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Sterlite Technologies Limited (STL)) के साथ मिलकर 4-कोर मल्टी-कोर फाइबर (4-core Multi-Core Fiber (MCF)) पर भारत के पहले क्वांटम कुंजी वितरण (Quantum Key Distribution (QKD) transmission) ट्रांसमिशन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है|
4
यूनेस्को के 'विश्व स्मृति रजिस्टर' में भारत की भगवद् गीता और नाट्यशास्त्र को साहित्यिक कृतियों को शामिल किया गया है|
भगवद् गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियों (manuscripts of Bhagavad Gita and Bharat Muni's Natya Shastra) को यूनेस्को के 'विश्व स्मृति रजिस्टर' (UNESCO's 'Memory of the World Register') में शामिल किया गया है| भगवद् गीता, जिसमें 18 अध्यायों में 700 श्लोक (verses) हैं, महाकाव्य महाभारत में एक केंद्रीय हिंदू धर्मग्रंथ (Hindu scripture) है| भरत मुनि का नाट्यशास्त्र प्रदर्शन कलाओं का वर्णन करने वाले संस्कृत काव्य छंदों (Sanskrit poetic verses) का संग्रह है| यूनेस्को ने अपने 'विश्व स्मृति रजिस्टर' में 74 नए दस्तावेजी विरासत संग्रह (documentary heritage collections) जोड़े हैं, जिससे कुल उत्कीर्ण संग्रहों (inscribed collections) की संख्या 570 हो गई है|
वर्तमान में, इस सूची में भारत के 14 शिलालेख हैं|
यूनेस्को का 'विश्व स्मृति रजिस्टर' दुनिया की दस्तावेजी विरासत (documentary heritage) को संरक्षित और सुरक्षित रखने तथा इसे बिना किसी बाधा के स्थायी रूप से सुलभ बनाने की पहल है. जिसकी शुरुआत 1992 में की गई थी|
5
विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल 2025 को मनाया गया है|
विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day), जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस (International Day for Monuments and Sites) भी कहा जाता है, हर वर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है|
विश्व धरोहर दिवस 2025 की थीम: "आपदा और संघर्ष प्रतिरोधी विरासत (Disaster and Conflict Resilient Heritage)"
इसका उद्देश्य यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और टिकाऊ पर्यटन के उपयोग को बढ़ावा देना है|
विश्व धरोहर दिवस मनाने का विचार 1982 में स्मारक एवं स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय परिषद (International Council on Monuments and Sites (ICOMOS)) द्वारा रखा गया था, जिसके बाद 1983 में यूनेस्को ने इसे मंजूरी दी|
6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संस्कृति पर भाषणों पर आधारित विमोचित पुस्तक का नाम संस्कृति का पांचवां अध्याय है|
विमोचित पुस्तक ‘संस्कृति का पांचवां अध्याय (Sanskriti Ka Pancham Adhyay)’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संस्कृति पर विचारों और भाषणों का संकलन (compilation) है| इसका विमोचन नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में आयोजित किये गए कार्यक्रम में जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने किया है| इस पुस्तक की प्रस्तावना (preface) राम बहादुर राय ने लिखी है और संकलन (compiled) डॉ. प्रभात ओझा ने किया है. प्रभात प्रकाशन ने इस पुस्तक का प्रकाशन (publish) किया है|
7
शौर्य अंबुरे ने एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अंडर-18 महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है|
शौर्य अंबुरे ने 13.80 सेकंड के साथ एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (Asian Under-18 Athletics Championships 2025) में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (women's 100m hurdles) में कांस्य (bronze) पदक जीता है|
स्वर्ण पदक: चीन की बाओ यिनयिन (Bao Yinyin of China)
रजत पदक: चीन की ही यिहुई (He Yihui of China)
यह प्रतियोगिता सऊदी अरब के दमाम शहर (Dammam city of Saudi Arabia) में आयोजित की गई|
8
'सूर्य देवभूमि चैलेंज' उत्तराखंड में शुरू किया गया है|
उत्तराखंड में केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (Vibrant Village Program) के तहत उत्तरकाशी जिले की हरसिल घाटी के गांवों के समग्र विकास पर केंद्रित एक भव्य प्रदर्शनी के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज (Surya Devbhoomi Challenge) का औपचारिक उद्घाटन किया गया | इसका आयोजन 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया जाएगा | भारतीय सेना (Indian Army) और उत्तराखंड सरकार के सहयोग से आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज एक उच्च ऊंचाई वाली ट्रायथलॉन है जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के दूरस्थ और सुरम्य (remote and picturesque) क्षेत्रों में साहसिक खेलों, इको-टूरिज्म और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है |
9
2025 IBSF विश्व बिलियर्ड्स खिताब सौरव कोठारी ने जीता है|
भारतीय क्यू खिलाड़ी सौरव कोठारी ने फाइनल में पंकज आडवाणी को हराकर 2025 IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप (2025 IBSF World Billiards Championship) का खिताब जीता है| सका आयोजन आयरलैंड के कार्लो (Carlow, Ireland) में किया गया|
IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप को पहले विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप (World Amateur Billiards Championship) के नाम से जाना जाता था|
10
चर्चा में रहा "रास ईसा ईंधन बंदरगाह" यमन में स्थित है|
पश्चिमी यमन (western Yemen) में रास ईसा ईंधन बंदरगाह (Ras Isa fuel port) पर अमेरिकी हवाई हमलों (U.S. air strikes) में कम से कम 38 कर्मचारी मारे गए और 100 से ज़्यादा घायल हो गए है| रास ईसा ईंधन बंदरगाह पर हमले का उद्देश्य ईरान समर्थित हौथियों (Iran-backed Houthis) के लिए आपूर्ति और धन के स्रोत को काटना था|