- हाल ही में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का उद्घाटन कहाँ किया गया है? मॉरीशस
- हाल ही में भारतीय नौसेना के किस जहाज ने अभ्यास बोंगोसागर 2025 में भाग लिया है? INS रणवीर
- हाल ही में जारी SIPRI रिपोर्ट 2024 के अनुसार, वैश्विक स्तर पर हथियार आयात करने वाले देशों की सूची में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है? दूसरा
- हाल ही में गृह मंत्रालय ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के दो संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है? जम्मू-कश्मीर
- हाल ही में वैश्विक जलवायु खुफिया जानकारी को मजबूत करने के लिए iClimateAction पहल किसने शुरू की है? विश्व मौसम विज्ञान संगठन
- हाल ही में 2024 FIH महिला प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड किसने जीता है? सविता पूनिया
- हाल ही में पहला इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 खिताब किसने जीता है? भारत
- हाल ही में हॉकी इंडिया 2024 जमन लाल शर्मा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? प्रसार भारती
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने शनि ग्रह के कितने नए चंद्रमाओं को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है? 128
- हाल ही में स्टुअर्ट यंग ने किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली? त्रिनिदाद और टोबैगो
18 March Current Affairs Rojgar with Ankit 2025
1
अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का उद्घाटन मॉरीशस में किया गया है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम (Prime Minister of Mauritius, Navinchandra Ramgoolam) ने मॉरीशस के रेडुइट (Reduit, Mauritius) में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान (Atal Bihari Vajpayee Institute of Public Service and Innovation) का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया|
2
QS विषयवार रैंकिंग 2025 में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद भारतीय संस्थान शीर्ष पर रहा|
लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (London-based Quacquarelli Symonds (QS)) द्वारा जारी विषयवार विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग (World University Rankings by Subject) के 15वें संस्करण के अनुसार, विषय रैंकिंग और व्यापक संकाय क्षेत्रों में दुनिया के शीर्ष 50 में नौ भारतीय विश्वविद्यालय और संस्थानों ने 12 स्थान हासिल किये हैं| इसमें शीर्ष भारतीय संस्थान- इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (Indian School of Mines (ISM), Dhanbad), धनबाद है, जो इंजीनियरिंग-खनिज और खनन (Engineering-Mineral and Mining) के लिए विश्व स्तर पर 20वें स्थान पर है. जिससे यह देश का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला विषय क्षेत्र बन गया है| भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे और IIT खड़गपुर को इंजीनियरिंग-खनिज और खनन के लिए 28वें और 45वें स्थान पर रखा गया है|
3
भारतीय नौसेना के INS रणवीर जहाज ने अभ्यास बोंगोसागर 2025 में भाग लिया है|
भारत-बांग्लादेश नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर 2025 (India-Bangladesh Naval Exercise Bongosagar 2025) और समन्वित गश्ती (कॉर्पैट) (Coordinated Patrol (CORPAT)) बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है| इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से INS रणवीर (INS Ranvir) और बांग्लादेश की नौसेना की तरफ से बीएनएस अबू उबैदा (BNS Abu Ubaidah) ने भाग लिया|
4
SIPRI रिपोर्ट 2024 के अनुसार, वैश्विक स्तर पर हथियार आयात करने वाले देशों की सूची में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया है|
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute SIPRI) रिपोर्ट 2024 के अनुसार, 2024 में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक (arms importer) देश बना हैं. जिसकी वैश्विक आयात में 8.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है|
इसमें पहले स्थान पर यूक्रेन (Ukraine) है|
2015-2019 और 2020-2024 के बीच भारतीय हथियारों के आयात में 9.3% की कमी आई है|
SIPRI ने 2020-2024 में प्रमुख हथियारों के 162 आपूर्तिकर्ता देशों की पहचान की है, जिसमें एशिया और ओशिनिया (Asia and Oceania) के देशों की हिस्सेदारी सभी हथियारों के आयात में 33% है, इसके बाद यूरोप (Europe) में 28%, मध्य पूर्व (Middle East) में 27%, अमेरिका (America) में 6.2% और अफ्रीका (Africa) में 4.5% है|
शीर्ष पांच हथियार आयातक- यूक्रेन, भारत, कतर, सऊदी अरब और पाकिस्तान- ने इस अवधि के दौरान वैश्विक हथियारों की खरीद में 35% की हिस्सेदारी की है|
5
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के दो संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है|
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाली आवामी एक्शन कमेटी (Awami Action Committee AAC) और मसरूर अब्बास अंसारी के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर इत्तिहाद उल मुस्लिमीन (Jammu & Kashmir Ittihadul Muslimeen JKIM) को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA)) 1967 की धारा 3 (1) के तहत 5 साल की अवधि के लिए विधिविरुद्ध संगठन (unlawful associations) घोषित कर प्रतिबंध लगाया है| इनके सदस्यों पर आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने, भारत विरोधी सूचनाओं का प्रचार करने और जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी आंदोलनों के लिए धन जुटाने का आरोप है|
6
वैश्विक जलवायु खुफिया जानकारी को मजबूत करने के लिए iClimateAction पहल विश्व मौसम विज्ञान संगठन शुरू की है|
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization (WMO)) ने ग्लोबल क्लाइमेट ऑब्जर्विंग सिस्टम (Global Climate Observing System GCOS), ग्रुप ऑन अर्थ ऑब्जर्वेशन (Group on Earth Observations GEO) और यूरोपीय आयोग (European Commission) के सहयोग से आधिकारिक तौर पर iClimateAction परियोजना शुरू की है| यह परियोजना होराइजन यूरोप वर्क प्रोग्राम 2023-2025 (Horizon Europe Work Programme 2023-2025) द्वारा समर्थित है|
7
मार्च माह में 'राष्ट्रीय कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता' माह के रूप में मनाया जाता है|
हर साल मार्च को 'राष्ट्रीय कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता' माह ('National Colorectal Cancer Awareness' month) के रूप में मनाया जाता है| 2025 में नेशनल ड्रेस इन ब्लू डे (National Dress in Blue Day) 7 मार्च को मनाया गया है. नेशनल ड्रेस इन ब्लू डे हर साल मार्च के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है| इस दिन की शुरुआत कोलन कैंसर के कारणों और इसे रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी| नीला रंग कोलन कैंसर (colon cancer) का प्रतीक है, जैसे गुलाबी रिबन स्तन कैंसर (breast cancer) का प्रतीक है| कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal cancer) सबसे अधिक उपचार योग्य कैंसरों में से एक है, यदि इसका समय रहते पता चल जाए तो इसके बचने की दर 90% है|
8
2024 FIH महिला प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड सविता पूनिया ने जीता है|
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वरिष्ठ गोलकीपर सविता पुनिया ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर (Hockey India Balbir Singh Senior Player of the Year) 2024 का पुरस्कार जीता है| सविता पुनिया ने 2024 के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह गोलकीपर ऑफ द ईयर (Hockey India Baljit Singh Goalkeeper of the Year award) का पुरस्कार भी जीता|
हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Hockey India Major Dhyan Chand Lifetime Achievement award): 1975 के पुरुष विश्व कप विजेता टीम
हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले फॉरवर्ड ऑफ द ईयर पुरस्कार(Hockey India Dhanraj Pillay Forward of the Year award): अभिषेक
हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह मिडफील्डर ऑफ द ईयर पुरस्कार (Hockey India Ajit Pal Singh Midfielder of the Year): हार्दिक सिंह
हॉकी इंडिया परगट सिंह डिफेंडर ऑफ द ईयर पुरस्कार (Hockey India Pargat Singh Defender of the Year): अमित रोहिदास
जुगराज सिंह अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष अंडर-21) पुरस्कार (Jugraj Singh Upcoming Player of the Year (Men’s Under-21)): अराजित सिंह हुंदल
हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला अंडर-21) पुरस्कार (Hockey India Asunta Lakra Upcoming Player of the Year women’s Under-21): दीपिका
9
ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में पुरुष एकल खिताब शि यूकी ने जीता है|
चीन के शि यूकी (Shi Yuqi of China) ने सिंगापुर के लोह कीन यू (Loh Kean Yew of Singapore)को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 पुरुष वर्ग का खिताब (All England Open Badminton Championship 2025 men's title) जीता|
दक्षिण कोरिया की एन से-यंग (An Se-young of South Korea) ने चीन की वांग झियी (China’s Wang Zhiyi) को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का महिला खिताब (All England Open Badminton Championship 2025 women's title) जीता|
10
पहला इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 खिताब भारत ने जीता है|
सचिन तेंदुलकर की अगुआई में इंडिया मास्टर्स (India Masters) ने वेस्टइंडीज मास्टर्स (West Indies Masters) को छह विकेट से हराकर पहला इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 टी20 (International Masters League (IML) 2025 T20 title) का खिताब जीता|
वेस्टइंडीज मास्टर्स का नेतृत्व ब्रायन लारा (Brian Lara) ने किया|
प्लेयर ऑफ द मैच: अंबाती रायडू, इंडिया मास्टर्स
IML 2025 में सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार: शेन वॉटसन
IML 2025 का मास्टरस्ट्रोक पुरस्कार: कुमार संगकारा