18 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (18 March 2026)

 

  1. हाल ही में भारत ने पहले बिम्सटेक युवा पेशेवर विनिमय कार्यक्रम की मेजबानी कहाँ की है? महाराष्ट्र
  2. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी सरफराज अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है? पाकिस्तान 
  3. हाल ही में जनजातीय कला मेला 2026 कहाँ आयोजित किया गया है? नई दिल्ली
  4. हाल ही में मतुआ धर्म मेला 2026 कहाँ आयोजित किया गया है? पश्चिम बंगाल 
  5. हाल ही में विश्व बैंक और भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोग्राम कितने व्यय से शुरू किया है? 299.66 मिलियन डॉलर 
  6. हाल ही में ट्यूलिप शो 2026 का उद्घाटन कहाँ किया गया है? श्रीनगर 
  7. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए साथी (SATHEE) ऐप किसके सहयोग से लॉन्च किया है? IIT कानपुर 
  8. हाल ही में द म्यूजिक अकादमी द्वारा संगीत कलानिधि पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा? जयंती कुमारेश 
  9. हाल ही में एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म CHYIMI के लिए न्यूयॉर्क शॉर्ट एनीमेशन फेस्टिवल (NYSAF) 2026 में बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड किसने जीता है? डॉ. पार्थ सारथी महंता 
  10. हाल ही में भारतीय नौसेना किस के द्वारा आयोजित सी ड्रैगन 2026 अभ्यास में भाग ले रही है? संयुक्त राज्य अमेरिका

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में भारत ने पहले बिम्सटेक युवा पेशेवर विनिमय कार्यक्रम की मेजबानी महाराष्ट्र में की है|

    भारत ने 9 से 15 मार्च तक महाराष्ट्र में पहले बिम्सटेक युवा पेशेवर विनिमय कार्यक्रम (BIMSTEC Young Professionals Exchange Programme) की मेजबानी की| यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया| उद्देश्य (Objective): ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, सहयोग को मजबूत करना और भारत के तेजी से बढ़ते नवाचार, स्टार्टअप, ज्ञान, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम से परिचित कराना | इस कार्यक्रम में बिम्सटेक सदस्य देशों के 30 युवा नवोन्मेषक (innovators), प्रौद्योगिकी विकासकर्ता, उद्यमी और अन्य पेशेवर एक साथ आए| यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन (6th BIMSTEC Summit) के दौरान घोषित किया था|

  • 2

    हाल ही में पाकिस्तान के खिलाड़ी सरफराज अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है|

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज सरफराज अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास लिया है| उन्होनें 100 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की- 50 वनडे, 37 T-20 और 13 टेस्ट मैच| उन की कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग (T20I rankings) में नंबर-1 बना और टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था| उन्होनें नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था| उन्होनें तीनों फॉर्मेट में कुल 6164 रन बनाये हैं, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं|
    उन की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर आठ साल बाद ICC खिताब जीता था| उन्हें 2018 में पाकिस्तान सरकार ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड (Pride of Performance Award) से सम्मानित किया था|  वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी कप्तान हैं|

  • 3

    हाल ही में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 16 मार्च को मनाया गया है|

    हर वर्ष 16 मार्च को भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Vaccination Day) मनाया जाता है| वर्ष 2026 की थीम: “सभी के लिए टीकाकरण मानव रूप से संभव है (Immunization for All is Humanly Possible)”| 16 मार्च 1995 को भारत में पल्स पोलियो कार्यक्रम (Pulse Polio Immunisation Program) के तहत पोलियो के मौखिक टीके की पहली खुराक दी थी|

  • 4

    हाल ही में जनजातीय कला मेला 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया है|

    हाल ही में जनजातीय कला मेला 2026 (Tribal Art Fair 2026) 2 से 13 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के त्रावणकोर पैलेस (Travancore Palace) में आयोजित किया गया है| इस कार्यक्रम में 70 से अधिक कलाकार, 30 कला रूप और 1000+ कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई| यह जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से एफआईसीसीआई और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के सहयोग से आयोजित किए गया| उद्देश्य: भारत की जनजातीय कलाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक सांस्कृतिक विमर्श में लाना, सांस्कृतिक संरक्षण, उद्यम विकास और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देना |

  • 5

    हाल ही में मतुआ धर्म मेला 2026 पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया है|

    पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित मतुआ धर्म मेला (Matua Dharma Mela) 2026, 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक ठाकुरनगर, नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जा रहा है| यह मेला मतुआ धर्म को मानने वालों के लिए एक ज़रूरी धार्मिक और सांस्कृतिक सभा है| यह हर साल हरिचंद ठाकुर की विरासत और शिक्षाओं को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने सामाजिक बराबरी और आध्यात्मिक भक्ति की वकालत करते हुए मतुआ आंदोलन (Matua movement) शुरू किया था|

  • 6

    हाल ही में विश्व बैंक और भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोग्राम 299.66 मिलियन डॉलर व्यय से शुरू किया है|

    विश्व बैंक (World Bank) और भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार की क्लीन एयर योजना (UP's Clean Air Plan) का समर्थन करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है| 299.66 मिलियन डॉलर का उत्तर प्रदेश (UP) क्लीन एयर प्रबंधन कार्यक्रम (Uttar Pradesh (UP) Clean Air Management Program), राज्य की वायु गुणवत्ता सुधारने और युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने पर केंद्रित है| यह कार्यक्रम परिवहन, कृषि और उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साफ हवा संक्रमण पर ध्यान केंद्रित करेगा, और साफ हवा के लाभ अन्य राज्यों तक भी पहुंचेंगे| लगभग 200 नए वायु गुणवत्ता मॉनिटर (air quality monitors) स्थापित किए जाएंगे और उनके डेटा का प्रबंधन यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (U.P. Pollution Control Board) से किया जाएगा| यह कार्यक्रम 3.9 मिलियन घरों को स्वच्छ रसोई गैस की सुविधा प्रदान करने और 700 से अधिक ईंट भट्टों को संसाधन-कुशल तकनीक में बदलने का लक्ष्य भी रखता है|

  • 7

    हाल ही में ट्यूलिप शो 2026 का उद्घाटन श्रीनगर में किया गया है|

    जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 16 मार्च को श्रीनगर में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन (Indira Gandhi Memorial Tulip Garden) में ट्यूलिप शो-2026 (Tulip Show-2026) का उद्घाटन किया और इसे जनता के लिए खोला| इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन (Asia’s largest tulip garden) माना जाता है| यह श्रीनगर में डल झील (Dal Lake) के सामने ज़बरवान पहाड़ियों के तलहटी (foothills of the Zabarwan Mountains) में स्थित है| इस बगीचे में लगभग 1.8 मिलियन ट्यूलिप हैं जो 74 एकड़ में फैले हुए हैं, जिनमें 70 से अधिक किस्में प्रदर्शित की गई हैं|

  • 8

    हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए साथी (SATHEE) ऐप IIT कानपुर के सहयोग से लॉन्च किया है|

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर (IIT Kanpur) के सहयोग से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे JEE, NEET, SSC, IBPS और CUET की तैयारी में मदद करने के लिए 'साथी' ऐप (SATHEE app) को एक मुफ्त सीखने वाला प्लेटफ़ॉर्म के रूप में पेश किया है| साथी (Self-Assessment, Test and Help for Entrance Exams) IITs और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए वीडियो लेक्चर और अध्ययन नोट्स प्रदान करता है| यह प्लेटफ़ॉर्म बहुभाषी सीखने के संसाधन भी मुफ्त में प्रदान करता है| हाल ही में, SATHEE प्लेटफॉर्म का एक एआई-सक्षम संस्करण (AI-enabled version) पेश किया गया, ताकि डिजिटल शिक्षण अनुभव को बढ़ाया जा सके और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके छात्र की प्रगति को ट्रैक किया जा सके| हाल ही में, इस ऐप को भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में जारी 'शिक्षा में एआई के वास्तविक प्रभाव' केसबुक ("Real-World Impact of AI in Education" Casebook) में प्रदर्शित किया गया था|

  • 9

    हाल ही में द म्यूजिक अकादमी द्वारा संगीत कलानिधि पुरस्कार से जयंती कुमारेश को सम्मानित किया जाएगा|

    प्रसिद्ध वीणा वादक जयंती कुमारेश को म्यूजिक अकादमी (Music Academy) द्वारा 'संगीत कलानिधि' पुरस्कार (Sangita Kalanidhi award) से सम्मानित किया जाएगा| वह म्यूजिक अकादमी की 100वीं वार्षिक कांफ्रेंस और कॉन्सर्ट की अध्यक्षता करेंगी, जो 15 दिसंबर 2026 और 1 जनवरी 2027 के बीच आयोजित किया जाना है| ‘संगीत कला आचार्य (Sangita Kala Acharya)’, जिसमें दो पुरस्कार शामिल हैं, क्रमशः कर्नाटिक स्वर गणक सुगंधा कलमेघम और मृदंग वाडक त्रिचुर सी नारेंद्रन को प्रदान किया जाएगा| प्रसिद्ध नागस्वरम वादक इन्जिक्कुटी एम सुब्रमण्यम और प्रसिद्ध क्लासिकल कर्नाटिक वायलिन वादक टीकेवी रामानुजाचार्युलु को क्रमशः टीटीके पुरस्कारों (TTK Awards) के लिए चुना गया| म्यूजिकोलॉजिस्ट पुरस्कार (Musicologist award) अमेरिका के कनेक्टिकट स्थित वेस्लेयन विश्वविद्यालय में म्यूजिक के एडजंक्ट प्रोफेसर और वैश्विक दक्षिण एशियाई अध्ययन के को-चेयर बी बालासुब्रमण्यम को प्रदान किया जाएगा| ‘नृत्य कला आचार्य’ सम्मान (Nritya Kala Acharya honour) ए जनार्धनन को दिया जाएगा, जिन्होंने भरतनाट्यम में रुक्मिणी देवी अरुण्डेल के अंतर्गत कलाक्षेत्र फाउंडेशन में प्रशिक्षण लिया और कथकली में अपने पिता टी के चंदू पाणिक्कर के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया| ‘नृत्य संगीतकार’ पुरस्कार (Dance Musician award) प्रसिद्ध संगीतकार और संगीत शिक्षक एस राजेश्वरी (स्वर Vocal) को दिया जाएगा और नृत्य संगीतकार पुरस्कार (वाद्य Dance Musician Award (Instrument)) टी के पद्मनाभन को प्रदान किया जाएगा, जो पांच दशकों से अधिक समय तक एक प्रतिष्ठित वायलिन वादक और स्वरगायक रहे हैं|

  • 10

    हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सीस्मिक कोड 2025 के स्थान पर सीस्मिक कोड 2016 को पुनः लागू किया है|

    भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards BIS) ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा उठाई गई चिंताओं के बाद अपना प्रस्तावित 2025 सिस्मिक कोड (IS 1893:2025) (2025 seismic code (IS 1893:2025) वापस ले लिया है| पिछला मानक, IS 1893:2016, भवन और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए फिर से लागू कर दिया गया है| MoHUA ने भूकंप जोन V और VI (seismic zones V and VI) में भवन निर्माण लागत में लगभग 10-15% की अनुमानित वृद्धि और बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए यह वृद्धि 50% तक हो सकती है आदि कारण दिए थे| प्रस्तावित संशोधन उन्नत वैज्ञानिक विधियों जैसे कि संभाव्य भूकंप जोखिम मूल्यांकन (Probabilistic Seismic Hazard Assessment PSHA), सक्रिय दोष मानचित्रण, और निकट-दोष प्रभावों पर आधारित था|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top