- हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया? महाराष्ट्र
- हाल ही में सिक्किम का 50वां राज्य स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 16 मई
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में भारत ने किस समूह को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की है? द रेजिस्टेंस फ्रंट
- हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस देश में पोलियो प्रकोप की घोषणा की है? पापुआ न्यू गिनी
- हाल ही में खनन के लिए भारत का पहला हाइड्रोजन-संचालित ट्रक किसने लॉन्च किया है? अडानी समूह
- हाल ही में एशियाई शतरंज चैंपियनशिप 2025 के ओपन वर्ग में रजत पदक किसने जीता है? निहाल सरीन
- हाल ही में ला लीगा 2024-25 का खिताब किसने जीता है? बार्सिलोना
- हाल ही में फोर्ब्स की 2025 की दुनिया के 50 सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- हाल ही में किस संग्रहालय को यूनेस्को के जल संग्रहालयों के वैश्विक नेटवर्क में शामिल किया गया है? जल विरासत संग्रहालय, कोझिकोड
- हाल ही में अभ्यास “राहत” कहाँ आयोजित किया गया है? नागालैंड
17 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान महाराष्ट्र ने हासिल किया|
लो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Youth Games 2025) का सातवां संस्करण 3 से 15 मई तक बिहार में आयोजित किया गया| महाराष्ट्र ने 58 स्वर्ण (golds), 47 रजत (silvers) और 53 कांस्य (bronze) पदकों के साथ कुल 158 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया| यह महाराष्ट्र की लगातार तीसरी जीत है, इससे पहले उन्होंने 2023 में मध्य प्रदेश और 2024 में तमिलनाडु में आयोजित खेलों में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था| हरियाणा 39 स्वर्ण, 27 रजत और 51 कांस्य पदक के साथ, कुल 117 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा| राजस्थान 24 स्वर्ण, 12 रजत और 24 कांस्य पदक
2
अनुराग भूषण को स्वीडन में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है|
भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अनुराग भूषण को स्वीडन (Sweden) साम्राज्य में भारत के अगले राजदूत (Ambassador of India) के रूप में नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं|
3
सिक्किम का 50वां राज्य स्थापना दिवस 16 मई को मनाया गया है|
सिक्किम ने 16 मई 2025 को अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस (State Foundation Day) मनाया| 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था| इस अवसर पर राज्य में “सिक्किम के त्यौहार” पत्रिका (Sikkim Festivals magazine) और “विजिट सिक्किम” मोबाइल ऐप (Visit Sikkim mobile app) का शुभारंभ किया गया है. इसके अलावा भविष्य की पीढ़ियों के लिए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के संदेशों से युक्त टाइम कैप्सूल (time capsule) को सील किया गया|
4
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने द रेजिस्टेंस फ्रंट को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की है|
भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति (1267 Sanctions Committee) में "द रेजिस्टेंस फ्रंट" (The Resistance Front TRF) को आतंकवादी संगठन (terrorist organisation) घोषित करने की मांग की है| यह कदम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद उठाया गया, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे| TRF, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक मोर्चा है, और इसे भारत में 2023 में आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था|
5
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पापुआ न्यू गिनी में पोलियो प्रकोप की घोषणा की है|
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation (WHO) ने मई 2025 में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में पोलियो प्रकोप (polio outbreak) की पुष्टि की है| यह देश में 2018 के बाद पहला पोलियो प्रकोप है. पोर्ट मोरेस्बी और लो शहरों (Port Moresby and Lae cities) में पर्यावरणीय परीक्षणों में पोलियोवायरस टाइप 2 का पता चला, और दो बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे सामुदायिक प्रसारण की पुष्टि हुई| इस स्थिति से निपटने के लिए WHO, यूनिसेफ (Unicef) और ऑस्ट्रेलियाई सरकार (Australia's government) के सहयोग से एक व्यापक टीकाकरण अभियान (massive vaccination campaign) शुरू किया गया है| देश को 2000 में पोलियो मुक्त (polio-free) घोषित किया गया था, लेकिन 2018 में एक संक्षिप्त प्रकोप के कारण त्वरित रोकथाम की प्रतिक्रिया हुई| पोलियो अत्यधिक संक्रामक पोलियोवायरस के कारण होता है, जो संक्रमित (infected) व्यक्ति के खांसने या छींकने पर उसके मल या सांस की बूंदों के संपर्क में आने से फैलता है|
6
खनन के लिए भारत का पहला हाइड्रोजन-संचालित ट्रक अडानी समूह ने लॉन्च किया है|
अडानी समूह (Adani Group) की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने छत्तीसगढ़ में खनन (mining) के लिए भारत का पहला हाइड्रोजन-संचालित ट्रक (hydrogen-powered truck) लॉन्च किया है| यह ट्रक 40 टन माल ले जाने की क्षमता रखता है और 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है| इसका उपयोग गारे पेल्मा III कोल ब्लॉक से राज्य के पावर प्लांट तक कोयले के परिवहन के लिए किया जाएगा |
उद्देश्य : स्वच्छ परिवहन (clean transportation) को बढ़ावा देनाऔर डीजल वाहनों की जगह हाइड्रोजन ईंधन सेल ट्रकों को अपनाना
7
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर सीड पार्क उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जाएगा|
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में पांच उन्नत बीज पार्कों (advanced seed parks) की स्थापना को मंजूरी दी है. इनका नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा जाएगा|
उद्देश्य : बीज आत्मनिर्भरता बढ़ाना, बीज प्रतिस्थापन दर (seed replacement rate (SRR) में सुधार, उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि करना
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सम्मान में पहला पार्क लखनऊ के अटारी में स्थापित किया जाएगा|
यह पार्क 266.70 करोड़ रुपये के स्वीकृत निवेश के साथ लगभग 130.63 एकड़ भूमि पर बनेगा, जिसमें बीज उत्पादन, प्रसंस्करण (processing), भंडारण, हाइब्रिड बीज प्रयोगशालाएं (hybrid seed laboratories) और स्पीड ब्रीडिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी|
8
एशियाई शतरंज चैंपियनशिप 2025 के ओपन वर्ग में रजत पदक निहाल सरीन ने जीता है|
भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने ईरान के जीएम बर्दिया दानेश्वर (Iran's GM Bardia Daneshvar) को हराकर एशियाई शतरंज चैंपियनशिप 2025 (Asian Chess Championship 2025) के ओपन वर्ग (Open category) में रजत (silver) पदक जीता| एशियाई शतरंज चैंपियनशिप 2025 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन (Al Ain, UAE) में किया गया|
9
ला लीगा 2024-25 का खिताब बार्सिलोना ने जीता है|
एफ़सी बार्सिलोना (FC Barcelona) ने एस्पेनयोल (Espanyol) को 2-0 से हराकर ला लीगा 2024-25 का खिताब (La Liga 2024-25 title) जीता | यह फुटबॉल क्लब का 28वां ला लीगा खिताब है |
10
फोर्ब्स की 2025 की दुनिया के 50 सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शीर्ष स्थान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल किया है|
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Portuguese footballer Cristiano Ronaldo) ने फोर्ब्स की 2025 की दुनिया के 50 सबसे सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची (Forbes' list of the world's 50 highest-paid athletes of 2025) में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है|
उन्होंने मई 2024 और मई 2025 के बीच कुल $275 मिलियन की कमाई की |
यह लगातार तीसरा वर्ष है जब रोनाल्डो इस सूची में शीर्ष पर रहे हैं और कुल मिलाकर पांचवी बार |
2 - स्टीफ़न करी (Stephen Curry) (बास्केटबॉल) - 156 मिलियन डॉलर
3 - टायसन फ़्यूरी (Tyson Fury) (बॉक्सिंग) - 146 मिलियन डॉलर
4 - डैक प्रेस्कॉट (Dak Prescott) (एनएफएल) - 137 मिलियन डॉलर
5 - लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) (फुटबॉल) - 135 मिलियन डॉलर