17 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (17 June 2026)

 

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है? स्लोवाकिया
  2. हाल ही में ‘अगथियार-द यूनिफायर’ पुस्तक का विमोचन किसने किया है? सी.पी. राधाकृष्णन
  3. हाल ही में लंबी दूरी की भू-आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण कहाँ से किया गया है? ओडिशा
  4. हाल ही में पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (डब्ल्यूटी-मारुत) पोर्टल का शुभारंभ किसने किया है? प्रल्हाद जोशी
  5. हाल ही में भारत की नई यूनिकॉर्न कंपनी कौन-सी बनी है? सर्वम एआई
  6. हाल ही में पहली बार मच्छर जनित फ्लैविवायरस “उसुतु वायरस” की पुष्टि कहाँ की गई है? स्कॉटलैंड
  7. हाल ही में केंद्र सरकार ने रवि-ब्यास और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरणों का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ाया है? 1 वर्ष
  8. हाल ही में 55 वर्षों की सेवा के बाद भारतीय नौसेना का कौन-सा हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन निष्क्रिय किया गया है? इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 330
  9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सभी सरकारी संस्थानों में किंडरगार्टन से पोस्टग्रेजुएट स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की योजना की घोषणा की है? ओडिशा
  10. हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहाँ पर एक उन्नत हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया है? हैदराबाद

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है|

    स्लोवाकिया (Slovakia) के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी (Peter Pellegrini) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास (Order of the White Double Cross, First Class)" से सम्मानित किया है| यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है| इस अवसर पर भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी (Comprehensive Partnership) के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की| दोनों देशों ने श्रम प्रवासन (Labour Migration), रक्षा (Defence), डिजिटल प्रौद्योगिकी (Digital Technologies), उच्च शिक्षा और शोध (Higher Education and Research), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI), क्वांटम संचार (Quantum Communication), पर्यटन (Tourism) और विज्ञान (Science) सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए| इसके अलावा, दोनों देशों ने आतंकवाद निरोध (Counter Terrorism) के लिए संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) और कॉन्सुलर संवाद (Consular Dialogue) शुरू करने की भी घोषणा की|

  • 2

    हाल ही में 'अगथियार-द यूनिफायर' पुस्तक का विमोचन सी.पी. राधाकृष्णन ने किया है|

    ‘अगथियार– द यूनिफायर (Agatthiyar – The Unifier)’ पुस्तक का विमोचन 15 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया| यह पुस्तक ऋषि अगस्त्य (Sage Agatthiyar) के जीवन और उनके विचारों पर आधारित है| इसमें भारत की सांस्कृतिक (Cultural) और आध्यात्मिक (Spiritual) एकता को बढ़ावा देने में उनके योगदान को बताया गया है| उपराष्ट्रपति ने कहा कि अगस्त्य भारत के उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कड़ी हैं| इस पुस्तक को ओ. शमा भट और डॉ. एम. एन. सुधा ने लिखा है, जबकि प्रोफेसर कल्याणी ने इसका तमिल भाषा में अनुवाद (Translation) किया है|

  • 3

    हाल ही में लंबी दूरी की भू-आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण ओडिशा से किया गया है|

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation - DRDO) ने ओडिशा तट के पास स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (Dr APJ Abdul Kalam Island) से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल (Long Range Land Attack Cruise Missile - LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण (Flight Test) किया| यह एक स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है, जिसके सभी प्रमुख सिस्टम (Sub-systems) DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं (Laboratories) और भारतीय उद्योग के सहयोग से तैयार किए गए हैं| इसका प्रमुख विकास केंद्र (Nodal Laboratory) एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (Aeronautical Development Establishment - ADE), बेंगलुरु है|
    परीक्षण के दौरान सभी निर्धारित लक्ष्य (Test Objectives) सफलतापूर्वक पूरे हुए| रक्षा सचिव एवं रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने परीक्षण के दौरान सभी गतिविधियों की लगातार निगरानी की|

  • 4

    हाल ही में पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (डब्ल्यूटी-मारुत) पोर्टल का शुभारंभ प्रल्हाद जोशी ने किया है|

    केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गोवा में आयोजित वैश्विक पवन दिवस 2026 (Global Wind Day 2026) राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान डब्ल्यूटी-मारुत (WT-Marut) पोर्टल का शुभारंभ किया| यह भारत का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) है, जिसे पवन टरबाइन (Wind Turbine) आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है| इस पोर्टल को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy - MNRE) ने भारतीय पवन टरबाइन विनिर्माता संघ (Indian Wind Turbine Manufacturers Association - IWTMA), विंड इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (Wind Independent Power Producers Association (WIPPA) और इंडियन विंड पावर एसोसिएशन (Indian Wind Power Association (IWPA) और अन्य इंडस्ट्री बॉडीज़ के साथ मिलकर तैयार किया है|

  • 5

    हाल ही में भारत की नई यूनिकॉर्न कंपनी सर्वम एआई बनी है|

    बेंगलुरु (Bengaluru) स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence - AI) स्टार्टअप सर्वमएआई (Sarvam AI) ने 234 मिलियन डॉलर की फंडिंग (Funding) हासिल कर भारत के यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्लब में शामिल हो गई है| इस निवेश के बाद कंपनी का मूल्यांकन (Valuation) लगभग 1.5 बिलियन डॉलर हो गया है| इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व एचसीएलटेक (HCLTech) और बेसेमर वेंचर पार्टनर्स (Bessemer Venture Partners) ने किया| HCLTech ने 150 मिलियन डॉलर का निवेश कर कंपनी में 10.4% हिस्सेदारी (Stake) हासिल की है| सर्वम एआई ने हाल ही में 105-बिलियन-पैरामीटर (105-Billion-Parameter) वाला एक बड़ा लार्ज लैंग्वेज मॉडल (Large Language Model - LLM) और व्यावसायिक उपयोग (Commercial Use) के लिए कई AI टूल्स लॉन्च किए हैं| कंपनी को भारत में शुरुआती ब्लैकवेल (Blackwell) आधारित AI कंप्यूटिंग क्लस्टर (AI Compute Cluster) तक भी पहुंच मिली है, जो उन्नत AI प्रशिक्षण (AI Training) और कार्यों (Inference) के लिए उपयोग किया जाता है|

  • 6

    हाल ही में पहली बार मच्छर जनित फ्लैविवायरस "उसुतु वायरस" की पुष्टि स्कॉटलैंड में की गई है|

    स्कॉटलैंड (Scotland) में पहली बार उसुतु वायरस (Usutu Virus - USUV) ब्लैकबर्ड (Blackbird) पक्षियों में पाया गया है| इसकी पहचान एनिमल एंड प्लांट हेल्थ एजेंसी (Animal and Plant Health Agency - APHA) के वन्य पक्षी निगरानी कार्यक्रम (Wild Avian Surveillance Programme) के दौरान हुई| जिससे जलवायु-प्रेरित मच्छरजनित बीमारियों और वन्यजीवन की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है| उसुतु वायरस एक मच्छर जनित वायरस (Mosquito-borne Virus) है, जो डेंगू (Dengue), येलो फीवर (Yellow Fever) और वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus) वाले वायरस परिवार से संबंधित है| यह मुख्य रूप से मच्छरों के जरिए जंगली पक्षियों (Wild Birds) में फैलता है और यूरोप के कई देशों में ब्लैकबर्ड की संख्या में कमी का कारण बना है|

  • 7

    हाल ही में केंद्र सरकार ने रवि-ब्यास और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरणों का कार्यकाल 1 वर्ष वर्ष के लिए बढ़ाया है|

    भारत सरकार ने देश के दो सबसे पुराने जल विवाद न्यायाधिकरणों (Water Disputes Tribunals) — रावी-ब्यास जल विवाद न्यायाधिकरण (Ravi and Beas Water Disputes Tribunal) और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण (Krishna Water Disputes Tribunal) — का कार्यकाल (Tenure) एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है, जो क्रमशः 5 अगस्त, 2027 और 31 जुलाई, 2027 तक है| रावी-ब्यास न्यायाधिकरण का गठन 1986 में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए किया गया था| वहीं, कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण 2004 में महाराष्ट्र, कर्नाटक और तत्कालीन आंध्र प्रदेश के बीच नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर बनाया गया था|

  • 8

    हाल ही में 55 वर्षों की सेवा के बाद भारतीय नौसेना का इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन हेलीकॉप्टर निष्क्रिय किया गया है|

    भारतीय नौसेना (Indian Navy) के हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 330 (Indian Naval Air Squadron 330 INAS 330), जिसे "द हार्पून्स (The Harpoons)" के नाम से जाना जाता है, ने 14 जून 2026 को अपने प्रसिद्ध सी किंग Mk 42B (Sea King Mk 42B) हेलीकॉप्टर बेड़े (Fleet) को आधिकारिक रूप से सेवा से विदाई दी| 17 अप्रैल 1971 को कोच्चि के INS गरुड़ (INS Garuda) में कमांडर एमपी वधावन के कमान में कमीशन किया गया, आईएनएएस 330 भारतीय नौसेना के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित स्क्वाड्रनों में से एक रहा है| सी किंग Mk 42B हेलीकॉप्टर का उपयोग पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare), जहाज रोधी अभियान (Anti-Ship Missions) और खोज एवं बचाव कार्य (Search and Rescue Operations) के लिए किया जाता था| इसने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (Indo-Pak War) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|

  • 9

    हाल ही में तेलंगाना ने दुर्लभ पांडुलिपियों और अभिलेखीय रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण एवं संरक्षण के लिए ईरान के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|

    तेलंगाना सरकार के विरासत विभाग (Department of Heritage) ने ईरान (Iran) के नूर इंटरनेशनल माइक्रोफिल्म सेंटर (Noor International Microfilm Centre) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य: राज्य की दुर्लभ पांडुलिपियों (rare manuscripts), चित्रों, किताबों और अभिलेखीय रिकॉर्ड्स (archival records) का डिजिटलीकरण, संरक्षण और कैटलॉगिंग करना| इस समझौते के तहत 737 दुर्लभ पांडुलिपियों, 3,091 ऐतिहासिक चित्रों (Historical Paintings), 14,522 पुस्तकों (Library Books) और 101 दस्तावेज़ों (Archival Records) का डिजिटलीकरण (Digitisation), सूचीकरण (Cataloguing) और संरक्षण (Conservation) किया जाएगा| इस परियोजना का पूरा खर्च ईरान की नूर इंटरनेशनल माइक्रोफिल्म सेंटर वहन करेगी| इस पहल का उद्देश्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top