17 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

17 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

17 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में चर्चा में रहा ‘रज पर्व’ किस राज्य से सम्बंधित है? ओडिशा
  2. हाल ही में सिरिल रामाफोसा किस देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं? साउथ अफ्रीका
  3. वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए युवा पुरस्कार किसे दिया गया है? गौरव पांडेय
  4. वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए बाल साहित्य पुरस्कार किसे दिया गया है? देवेंद्र कुमार
  5. हाल ही में स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को प्रि वरसाय म्यूजियम-2024 में शामिल किया गया है, यह कहाँ स्थित है? गुजरात
  6. हाल ही में पारंपरिक त्योहार मेंडोक आरग्यास्पा कहाँ मनाया गया है? लद्दाख
  7. हाल ही में क्लुज ग्रैंड प्रिक्स 2024 टूर्नामेंट किसने जीता? निहाल सरीन
  8. हाल ही में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए “मन्नुयिर काथु मन्नुयिर काप्पोम” योजना किसने शुरू की है? तमिलनाडु
  9. हाल ही में भारत- आईओपीए क्रूज पर्यटन सम्मेलन कहाँ संपन्न हुआ है? नई दिल्ली
  10. हाल ही में भीड़भाड़ को कम करने के लिए ‘वन मिनट ट्रैफिक प्लान’ कहाँ लागू किया गया है? शिमला
  • 1

    चर्चा में रहा 'रज पर्व' ओडिशा से सम्बंधित है|

    रज पर्व ओडिशा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। तीन दिन के इस कृषि उत्सव को मानसून की शुरुआत माना जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में भागीदारी की। इस अवसर पर राजा गीत और मयूरभंज छऊ नृत्य, संबलपुरी नृत्य और कर्मा नृत्य प्रस्तुत किए गए। यह पहला मौका था जब राष्ट्रपति भवन में रज पर्व का आयोजन किया गया। इस उत्सव में उड़िया संस्कृति और जीवन-शैली की अनूठी झलक दिखाई दी।

    राजधानी- भुवनेश्वर

    राज्यपाल- रघुवर दास

    मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक

  • 2

    सिरिल रामाफोसा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए हैं|

    सिरिल रामाफोसा दोबारा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए। यह अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) और विपक्षी दलों के बीच समझौते के बाद संभव हुआ है। यह पहला मौक़ा है जब दक्षिण अफ़्रीका में गठबंधन सरकार बनी है|  सिरिल रामाफोसा 15 फरवरी 2018 में पहली बार साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे। रामाफोसा 2014 से 2018 तक देश के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। रामाफोसा को अक्टूबर 1987 में स्टॉकहोम में ओलोफ पाल्मे पुरस्कार मिला था।

    राजधानी- प्रिटोरिया

    राष्ट्रपति-  सीरिल रामाफोसा

    मुद्रा- रेंड

  • 3

    वर्ष 2024 के लिए प्रतिष्ठित वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सुब्बैया नल्लामुथु को दिया जाएगा|

    सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एम आई एफ एफ-2024 में कहा कि इस वर्ष के लिए प्रतिष्ठित, वी. शांताराम, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लामुथु को दिया जाएगा। श्री सुब्बैया नल्लामुथु ने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। वे जैक्सन होल वाइल्डलाइफ फिल्म उत्सव के नियमित जूरी सदस्य हैं और उन्होंने भारतीय पैनोरमा फिल्म उत्सव (2021) के जूरी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

  • 4

    वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए युवा पुरस्कार गौरव पांडेय को दिया गया है|

    साहित्य अकादमी ने युवा पुरस्कार 2024 और बाल साहित्य पुरस्कार 2024 की घोषणा की। युवा पुरस्कार 23 लोगो को और बाल साहित्य पुरस्कार  24 लेखकों को दिया गया।

    पुरस्कार राशी -  50 हजार रुपये और ताम्र पट्टिका

     

    हिंदी के लिए - गौरव पांडेय की कविता 'संग्रह स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी'

    अंग्रेजी के लिए - के. वैशाली की पुस्तक 'होमलेस ग्रोइंग अप लेसबियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया',

    पंजाबी के लिए - रणधीर की कविता-संग्रह 'खत जो लिखणो रह गए'

    उर्दू के लिए - जावेद अंबर मिस्बाही के कहानी-संग्रह 'स्टेपनी' को

  • 5

    वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए बाल साहित्य पुरस्कार देवेंद्र कुमार को दिया गया है|

    साहित्य अकादमी ने बाल साहित्य पुरस्कार 2024 की घोषणा की है।

    बाल साहित्य पुरस्कार 24 लेखकों को दिया गया।

    पुरस्कार राशी - 50 हजार रुपये और ताम्र पट्टिका

    बाल साहित्य पुरस्कार 2024

    हिंदी के लिए - देवेंद्र कुमार की पुस्तक 'इक्यावन बाल कहानियां'

    अंग्रेजी के लिए - नंदिनी सेनगुप्ता की पुस्तक 'द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल्स स्टोरीज फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री'

    पंजाबी के लिए - कुलदीप सिंह दीप के नाटक 'मैं जलियांवाला बाग बोलदा हां'

    उर्दू के लिए - शम्सुल इस्लाम फारूकी की कहानी संग्रह 'बर्फ का देस अंटार्कटिका'

  • 6

    स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को प्रि वरसाय म्यूजियम-2024 में शामिल किया गया है, यह गुजरात में स्थित है|

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज स्थित स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को प्रि वरसाय म्यूजियम-2024 के लिए वैश्विक चयन में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। स्मृतिवन संग्रहालय, वर्ष 2001 में आये भूकम्‍प में मारे गये लोगों के प्रति एक श्रद्धांजलि है।  इस संग्रहालय में स्थानीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण को प्रदर्शित किया गया है। यूनेस्को प्रिक्स वर्साई सम्मान प्रतिवर्ष असाधारण वास्तुकला और शिल्प के लिए दिया जाता है।

     

    राजधानी- गाँधीनगर

    राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

    मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल

  • 7

    लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भारतीय रेलवे का नाम दर्ज हुआ है|

    रेलवे का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। रेलवे को यह सम्मान कई स्थानों पर सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर मिला है। इस वर्ष 26 फरवरी को रेल मंत्रालय के एक कार्यक्रम में दो हजार से अधिक स्थानों पर 40 लाख 19 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे।

  • 8

    चर्चा में रहे, स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) को विंडफॉल टैक्स नाम से भी जाना जाता है|

    15 जून को केंद्र सरकार ने घरेलू स्‍तर पर उत्‍पादन किए जाने वाले क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED), यानी विंडफॉल टैक्स को घटा दिया है। सरकार हर 15 दिन पर विंडफॉल टैक्स रिव्यू करती है। विंडफॉल टैक्स को 5,200 रुपए प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 3,250 रुपए प्रति मीट्रिक टन कर दिया।

  • 9

    तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) का नया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) जे श्यामला राव को नियुक्त किया गया है|

    आंध्र प्रदेश की नई गठबंधन सरकार ने IAS अधिकारी जे श्यामला राव को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) का नया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) नियुक्त किया। TTD आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रशासन करता है।

  • 10

    पारंपरिक त्योहार मेंडोक आरग्यास्पा लद्दाख में मनाया गया है|

    लद्दाख में पुरिग कल्चरल एंड लिटरेरी सोसाइटी- पीसीएलएस कारगिल ने पश्कुम के ग्रामीणों के साथ मिलकर पारंपरिक त्योहार मेंडोक आरग्यास्पा को मनाने के लिए ज़गांग पश्कुम में एक सांस्कृतिक और साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *