17 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (17 July 2026)

 

  1. हाल ही में बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक किसने जीता है? अमन सहरावत
  2. हाल ही में वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? आर. वैरामुथु
  3. हाल ही में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शुभारंभ कहाँ हुआ है? पुरी
  4. हाल ही में मध्य प्रदेश से पहली अंतर्राष्ट्रीय सीधी उड़ान किस गंतव्य के लिए शुरू की गई है? अबू धाबी
  5. हाल ही में एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर के पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है? जोआकिम चुआह
  6. हाल ही में अग्निकुल कॉसमॉस ने अपने निदेशक मंडल में पर्यवेक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया है? डॉ. एस. सोमनाथ
  7. हाल ही में झारखंड को कितने पारंपरिक उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है? 4
  8. हाल ही में बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ की मेजबानी भारतीय नौसेना कहाँ कर रही है? कोच्चि
  9. हाल ही में भारत की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) सूची में किसे शामिल किया गया है? भैरव यात्रा
  10. हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया है? 176वाँ

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    हाल ही में बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक अमन सहरावत ने जीता है|

    भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने हंगरी (Hungary) के बुडापेस्ट (Budapest) में आयोजित पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस एवं कोज़मा इस्तवान मेमोरियल 2026 (Polyák Imre, Varga János & Kozma István Memorial 2026) रेसलिंग टूर्नामेंट (Wrestling Tournament), बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 (Budapest Ranking Series 2026) में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (Men’s Freestyle 57 kg) वर्ग का स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जॉर्जिया (Georgia) के रोबर्टी डिंगाशविली (Roberti Dingashvili) को 13-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी प्रतियोगिता में दीपक ने पुरुष 61 किग्रा (Men’s 61 kg) और विशाल कालीरमाना ने पुरुष 65 किग्रा (Men’s 65 kg) वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।

  • 2

    हाल ही में वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया गया है|

    प्रख्यात तमिल कवि एवं गीतकार (Eminent Tamil Poet and Lyricist) आर. वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार (60th Jnanpith Award) प्रदान किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के चिन्मय मिशन सभागार (Chinmaya Mission Auditorium) में डॉ. करण सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान के अंतर्गत ₹11 लाख की नकद राशि (Cash Prize), प्रशस्ति पत्र (Citation) तथा वाग्देवी (Vagdevi) की कांस्य प्रतिमा (Bronze Statue) प्रदान की गई। आर. वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार बने हैं। उनसे पहले अखिलन को 1975 में और जयकांतन को 2002 में यह सम्मान मिल चुका है। वे मुख्य रूप से कविता (Poetry) के लिए सम्मानित होने वाले पहले तमिल साहित्यकार भी हैं। उनका उपन्यास ‘कल्लिकट्टु इथिकासम (Kallikattu Ithikasam)’ को वर्ष 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) से सम्मानित किया गया था।

  • 3

    हाल ही में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शुभारंभ पुरी में हुआ है|

    भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Lord Jagannath Rath Yatra) का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 को पुरी, ओडिशा में हुआ। यह नौ दिवसीय वार्षिक रथ उत्सव है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य रथों पर सवार होकर 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर ( Jagannath Temple) से गुंडिचा मंदिर (Gundicha Temple) तक यात्रा करते हैं।

  • 4

    हाल ही में मध्य प्रदेश से पहली अंतरराष्ट्रीय सीधी उड़ान अबू धाबी के लिए शुरू की गई है|

    मध्य प्रदेश से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा (International Flight Service) का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates – UAE) की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) के लिए पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे मध्य प्रदेश नागरिक उड्डयन नीति 2025 (Madhya Pradesh Civil Aviation Policy 2025) के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। यह सेवा राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर को सीधे अबू धाबी से जोड़ती है। यह उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) द्वारा संचालित की जाएगी और सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों (International Routes) पर संचालित प्रत्येक उड़ान के लिए ₹15 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

  • 5

    हाल ही में एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर के पुरुष एकल का खिताब जोआकिम चुआह ने जीता है|

    एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर (HCL Squash PSA Challenger Tour) का आयोजन 15 जुलाई 2026 को इंडियन स्क्वैश अकादमी, चेन्नई में हुआ। पुरुष एकल (Men’s Singles) वर्ग में मलेशिया (Malaysia) के जोआकिम चुआह (Joachim Chuah) ने मिस्र (Egypt) के अधम रोश्दी (Adham Roshdy) को 3-0 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल वर्ग में मिस्र (Egypt) की रुकैया ओथमान (Rouqaia Othman) ने दक्षिण कोरिया (South Korea) की ह्वाययोंग यूम (Hwayeong Eum) को 3-2 से हराकर महिला खिताब (Women’s Title) अपने नाम किया।

  • 6

    हाल ही में ‘नागरिक का समयबद्ध एवं सुगम सेवा वितरण अधिकार विधेयक, 2026’ दिल्ली सरकार द्वारा मंजूर किया गया है|

    दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली नागरिक का समयबद्ध एवं सुगम सेवा वितरण अधिकार विधेयक, 2026 (Delhi Right of Citizen to Time-Bound and Ease of Delivery of Services Bill, 2026) को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक वर्ष 2011 के कानून का स्थान लेगा और समय पर सरकारी सेवाएँ (Timely Delivery of Public Services) प्राप्त करना नागरिकों का कानूनी अधिकार (Legal Right) बनाएगा। इस विधेयक की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था अनावश्यक देरी (Avoidable Delay) करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना (Penalty) लगाने की है। यदि कोई अधिसूचित सेवा बिना उचित कारण निर्धारित समय में उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो संबंधित अधिकारी पर प्रति दिन ₹250 का जुर्माना लगाया जाएगा, जो अधिकतम ₹5,000 तक हो सकता है।

  • 7

    हाल ही में अग्निकुल कॉसमॉस ने अपने निदेशक मंडल में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. एस. सोमनाथ को नियुक्त किया है|

    अग्निकुल कॉसमॉस (Agnikul Cosmos) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation – ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ को अपने निदेशक मंडल (Board) में पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के आगामी मिशन-02 (Mission 02) से पहले की गई है। मिशन-02 का उद्देश्य: भारत की लॉन्च सेवाओं (Launch Services) के भविष्य को प्रभावित करने वाली दो महत्वपूर्ण अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों (Space Technologies) का परीक्षण करना| इस मिशन के तहत भारत में पहली बार ऑर्बिटल-श्रेणी (Orbital-class) के रॉकेट बूस्टर (Rocket Booster) की रिकवरी (Recovery) का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही एक ऐसे अपर स्टेज (Upper Stage) का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जो उपग्रह (Satellite) को कक्षा (Orbit) में स्थापित करने के बाद नष्ट होने के बजाय कक्षा में सक्रिय रहेगा।

  • 8

    हाल ही में झारखंड को 4 पारंपरिक उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है|

    झारखंड को अपनी चार पारंपरिक हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) टैग प्राप्त हुआ है। ये चार उत्पाद हैं—भगैया सिल्क (Bhagaiya Silk), कुचाई सिल्क (Kuchai Silk), मुंडा आभूषण (Munda Jewellery) और झारखंड बांस शिल्प (Jharkhand Bamboo Craft)।
    यह जीआई टैग राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development – NABARD) के सहयोग से प्राप्त हुआ है।

  • 9

    हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) के लिए ₹62,500 करोड़ परिव्यय निर्धारित किया गया है|

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (Mobile Phone Manufacturing Scheme – MPMS) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए ₹62,500 करोड़ का परिव्यय (Outlay) निर्धारित किया गया है। यह योजना पाँच वर्षों FY 2026-27 से FY 2030-31 तक लागू रहेगी। इस योजना का लक्ष्य ₹39 लाख करोड़ मूल्य के मोबाइल फोन उत्पादन (Mobile Phone Production) को बढ़ावा देना, 60,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करना तथा निर्यात (Exports) और घरेलू मूल्य संवर्धन (Domestic Value Addition) को बढ़ाना है। योजना के तहत भारत में मोबाइल फोन निर्माण (Manufacturing) करने वाली कंपनियों को पात्र बिक्री पर 2.25% से 5% तक की प्रोत्साहन राशि (Incentive) दी जाएगी। इसके अलावा, मुख्य पुर्जों एवं उप-असेंबली (Key Components and Sub-assemblies) की घरेलू खरीद (Domestic Sourcing) बढ़ाने पर 1.5% तक अतिरिक्त प्रोत्साहन (Additional Incentive) मिलेगा। भारतीय ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए उत्पाद के डिजाइन एवं अनुसंधान एवं विकास (Design and Research & Development – R&D) पर पात्र बिक्री का 3% अतिरिक्त प्रोत्साहन (Additional Incentive) भी प्रदान किया जाएगा।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top