17 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (17 January 2026)

 

1. हाल ही में ‘गल्फ शील्ड 2026’ संयुक्त सैन्य अभ्यास कहाँ आयोजित किया गया? सऊदी अरब
2. हाल ही में जनवरी–जून 2026 की अवधि के लिए यूरोपीय संघ की अध्यक्षता किसने संभाली है? साइप्रस
3. हाल ही में स्मृति मंधाना को द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता के लिए किस टीम ने साइन किया है? मैनचेस्टर सुपर जायंट्स
4. हाल ही में दिसंबर 2025 के लिए आईसीसी पुरुष खिलाड़ी किसे चुना गया है? मिचेल स्टार्क
5. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्रीक ने अपने पद से इस्तीफा दिया है? यमन
6. हाल ही में पुणे ग्रैंड टूर 2026 के गुडविल एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? महेंद्र सिंह धोनी
7. हाल ही में परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? ए.के. बालासुब्रमण्यन
8. हाल ही में करुणा अभियान पहल किसने शुरू की है? गुजरात
9. हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है? प्रवीण वशिष्ठ
10. हाल ही में किसने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से मेडिकल सहायता के लिए नासा अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक वापस लाया है? स्पेसएक्स

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में ‘गल्फ शील्ड 2026’ संयुक्त सैन्य अभ्यास सऊदी अरब में आयोजित किया गया|

    गल्फ शील्ड 2026 संयुक्त सैन्य अभ्यास (Gulf Shield 2026 joint military exercise), जिसे जीसीसी देशों द्वारा आयोजित किया गया था, सऊदी अरब (Saudi Arabia) में आयोजित किया गया| उद्देश्य (Objective): युद्ध तत्परता बढ़ाना, संयुक्त संचालन को मजबूत करना और संयुक्त संचालन के माहौल में एकीकरण प्राप्त करना
    यह खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council (GCC) के सदस्य देशों की वायु और वायु-रक्षा सेनाओं को शामिल करने वाली एक बड़े पैमाने की संयुक्त सैन्य अभ्यास है|

  • 2

    हाल ही में जनवरी–जून 2026 की अवधि के लिए यूरोपीय संघ की अध्यक्षता साइप्रस ने संभाली है|

    साइप्रस (Cyprus) ने हाल ही में जनवरी–जून 2026 की अवधि के लिए यूरोपीय संघ की घूर्णन अध्यक्षता (rotating Presidency of the European Union) संभाली है| इसने डेनमार्क से यह पदभार ग्रहण किया है| थीम: "एक स्वायत्त संघ। दुनिया के लिए खुला (An Autonomous Union. Open to the World)"|

  • 3

    हाल ही में स्मृति मंधाना को द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता के लिए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम ने साइन किया है |

    स्मृति मंधाना को आगामी द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता (The Hundred Women’s competition) के लिए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) ने साइन किया है| उन्होंने पहले इस फ्रैंचाइज़ी टूर्नामेंट के चार संस्करणों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने सदर्न ब्रेव के लिए 29 पारी में 676 रन बनाए| वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले छह भारतीयों में शामिल हैं, जिनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, शफ़ाली वर्मा, ऋचा घोष और जेमीमाह रोड्रिग्स शामिल हैं|

     

  • 4

    हाल ही में दिसंबर 2025 के लिए आईसीसी पुरुष खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को चुना गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (Australia’s Mitchell Starc) को दिसंबर 2025 के लिए ICC पुरुष खिलाड़ी (ICC Men’s Player of the Month) नामित किया है. वह पहली बार यह पुरस्कार जीते है|
    उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 21.25 के औसत से 16 विकेट लिए और 139 रन बनाए, जिसमें दूसरे टेस्ट में ब्रिस्बेन में किए गए अहम 77 रन शामिल हैं| दिसंबर 2025 के लिए ICC महिला खिलाड़ी- साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट (South Africa’s Laura Wolvaardt), इस से पहले उन्होंने अक्टूबर 2025 में भी यह पुरस्कार हासिल किया था|

  • 5

    हाल ही में यमन के प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्रीक ने अपने पद से इस्तीफा दिया है|

    यमन (Yemen) की सऊदी समर्थित राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद (presidential leadership council (PLC) ने प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्रीक (Prime Minister Salem bin Breik) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है| विदेश मंत्री शाया मोहसेन ज़िंदानी (Shaya Mohsen Zindani) को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है|

  • 6

    हाल ही में पुणे ग्रैंड टूर 2026 के गुडविल एंबेसडर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी को नियुक्त किया गया है|

    महेंद्र सिंह धोनी को पुणे ग्रैंड टूर 2026 के गुडविल एंबेसडर (Goodwill Ambassador for the Pune Grand Tour 2026) के रूप में नियुक्त किया गया है, यह भारत की पहली अंतर्राष्ट्रीय मल्टी-स्टेज प्रोफेशनल रोड सायक्लिंग रेस होगी| यह पुरुषों के लिए भारत की पहली UCI 2.2 श्रेणी की, पांच दिवसीय कॉन्टिनेंटल रोड सायक्लिंग रेस (Continental Road Cycling Race for men) होगी| यह कार्यक्रम पुणे में 19 जनवरी से 23 जनवरी तक होने के लिए निर्धारित है| इसमें दक्कन पठार और सह्याद्री श्रृंखला (Deccan Plateau and Sahyadri Range) के पार 437 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण रूट होगी, जिसमें 35 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली 29 टीमों के 171 राइडर्स हिस्सा लेंगे|

  • 7

    हाल ही में परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) का अध्यक्ष ए.के. बालासुब्रमण्यन को नियुक्त किया गया है|

    हाल ही में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक ए.के. बालासुब्रमण्यन को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (Atomic Energy Regulatory Board (AERB) का अध्यक्ष नियुक्त किया है| उन्होंने डॉ. डी.के. शुक्ला का स्थान लिया|

  • 8

    हाल ही में करुणा अभियान पहल गुजरात ने शुरू की है|

    गुजरात ने पतंग उत्सव उत्तरायण (Uttarayan festival) से पहले करुणा अभियान पहल (Karuna Abhiyan initiative) को सक्रिय किया है ताकि पतंग की डोर से घायल होने वाले पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा की जा सके| घायल पक्षियों और जानवरों को बचाने, उन्हें परिवहन करने और उनका उपचार करने के लिए 728 पशु चिकित्सकों और 8,620 स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात की है| सरकार ने त्योहार के दौरान आमतौर पर दर्ज उच्च संख्या में चोटों को संभालने के लिए 1,036 उपचार और संग्रह केंद्रों को पूरी तरह से कार्यशील भी बना दिया है| जनता की भागीदारी को सरल बनाने के लिए, नागरिक निकटतम पक्षी उपचार केंद्रों का वास्तविक समय विवरण समर्पित व्हाट्सएप नंबर 83200 02000 पर संदेश भेजकर प्राप्त कर सकते हैं|

  • 9

    हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त प्रवीण वशिष्ठ को नियुक्त किया गया है|

    प्रवीण वशिष्ठ को केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission) में सतर्कता आयुक्त (Vigilance Commissioner) के रूप में नियुक्त किया है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top