16 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (16 October 2025)

 

  1. हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री डायने कीटन ने किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता था? एनी हॉल
  2. हाल ही में 70 फुट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन कहाँ किया गया है? सिक्किम
  3. हाल ही में फीफा विश्व कप क्वालीफायर में सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर कौन बने हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो 
  4. हाल ही में किस देश के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन भारत यात्रा पर आए हैं? ब्राज़ील  
  5. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने संसद भंग की है? मेडागास्कर  
  6. हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन हो गया है? गोवा 
  7. हाल ही में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती कब मनाई गई है? 15 अक्टूबर 
  8. हाल ही में दिवंगत पंकज धीर का संबंध किस क्षेत्र से है? अभिनय 
  9. हाल ही में हुए अध्ययन के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन की उपयोग तीव्रता किस राज्य में सबसे अधिक है? तेलंगाना 
  10. हाल ही में विश्वास योजना का शुभारंभ किसने किया है? डॉ. मनसुख मंडाविया

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    दिवंगत अभिनेत्री डायने कीटन ने एनी हॉल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता था|

    ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डायने कीटन (Oscar-winning actress Diane Keaton) का 79 वर्ष की आयु में कैलिफ़ोर्निया में निधन हो गया है| उनकी सबसे हालिया फ़िल्म 2024 की कॉमेडी समर कैंप (Summer Camp) थी| एनी हॉल (Annie Hall) फिल्म के लिए उन्होनें 1978 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार (1978 Academy Award for Best Actress), कॉमेडी या संगीतमय मोशन पिक्चर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (Golden Globe Award for Best Actress in a Comedy or Musical Motion Picture) और मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का बाफ्टा पुरस्कार (BAFTA Award for Best Actress in a Leading Role) जीता था| उनको समथिंग्स गॉट्टा गिव, मार्विन्स रूम और रेड्स में उनके काम के लिए तीन और ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था – सभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में| उन्होनें 1995 की कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म अनस्ट्रंग हीरोज़ का निर्देशन किया है, जिसे कान फ़िल्म समारोह के अन सर्टेन रिगार्ड (Un Certain Regard award at the Cannes Film Festival) के लिए चुना गया था|

  • 2

    70 फुट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन सिक्किम में किया गया है|

    सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने 11 अक्टूबर को सिक्किम के बरदांग स्थित सिक्किम प्रेरणा स्थल (Sikkim Prerna Sthal) की पहली वर्षगांठ पर 70 फुट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया है| इस विशाल राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय सेना, पर्यटन विभाग और सिक्किम सरकार के सहयोग से स्थापित किया गया है|

  • 3

    फीफा विश्व कप क्वालीफायर में सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने हैं|

    पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Portugal striker Cristiano Ronaldo) फीफा विश्व कप क्वालीफायर (FIFA World Cup qualifiers) इतिहास में सर्वकालिक सर्वाधिक गोल (all-time leading goalscorer) करने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने हंगरी के खिलाफ 2026 क्वालीफायर में दो गोल (40 वां और 41 वां) किए| उन्होनें ग्वाटेमाला के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कार्लोस रुइज़ (Carlos Ruiz, Guatemala) का 1998 और 2016 के बीच 39 गोल का रिकॉर्ड तोडा है|

  • 4

    ब्राज़ील देश के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन भारत यात्रा पर आए हैं|

    ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति और विकास, उद्योग, व्यापार एवं सेवा मंत्री गेराल्डो अल्कमिन (Vice President and Minister of Development, Industry, Trade and Services of Brazil, Geraldo Alckmin) एक उच्च स्तरीय मंत्रिमंडल के साथ 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आये है| ब्राज़ील दक्षिण अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है| हाल ही में भारत-ब्राज़ील ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक मंत्रिस्तरीय समीक्षा तंत्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की और अगले पाँच वर्षों में 20 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया था|

  • 5

    भारत को 2026-28 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में निर्वाचित किया गया है|

    भारत को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (United Nations Human Rights Council UNHRC) के सदस्य के रूप में तीन वर्षीय कार्यकाल (2026-28) के लिए सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है| भारत का तीन वर्षीय कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होगा| अन्य 1 जनवरी, 2026 से निर्वाचित सदस्य देश: अंगोला, चिली, इक्वाडोर, मिस्र, एस्टोनिया, इराक, इटली, मॉरीशस, पाकिस्तान, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम | भारत 2006 में इसकी स्थापना के बाद से लगातार परिषद का सदस्य रहा है, 2011, 2018 और 2025 में तीन अनिवार्य अवकाशों को छोड़कर| छह कार्यकाल: 2006-2007, 2008-2010, 2012-2014, 2015-2017, 2019-2021 और 2022-2024| संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में 47 सदस्य देश शामिल हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा समान भौगोलिक वितरण नियमों के तहत तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है| परिषद की सीटें पाँच क्षेत्रीय समूहों को इस प्रकार आवंटित की जाती हैं: अफ्रीकी देश 13 सीटें; एशिया-प्रशांत देश 13 सीटें; पूर्वी यूरोपीय देश 6 सीटें; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देश 8 सीटें; और पश्चिमी यूरोपीय एवं अन्य देश 7 सीटें|

  • 6

    मेडागास्कर देश के राष्ट्रपति ने संसद भंग की है|

    मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना (Madagascar President Andry Rajoelina) ने द्विसदनीय मालागासी संसद के निचले सदन, नेशनल असेंबली (National Assembly, the lower house of the bicameral Malagasy Parliament) को भंग कर दिया है| बढ़ते राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं के विरोध और सैन्य दबाव के बीच उन्हें द्वीप छोड़कर भागना पड़ा| इसी दौरान, मालागासी सैन्य अधिकारी कर्नल माइकल रैंड्रियानिरीना (Malagasy military officer Colonel Michel Randrianirina) ने राज्य की सत्ता पर सैन्य परिषद के कब्ज़ा करने की घोषणा की है| 25 सितंबर को देश में पानी और बिजली की कमी को लेकर प्रदर्शन शुरू हुए और जल्द ही भ्रष्टाचार, कुशासन और बुनियादी सेवाओं की कमी सहित व्यापक शिकायतों को लेकर विद्रोह में बदल गए|

  • 7

    गोवा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन हो गया है|

    हाल ही में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री (Former Chief Minister and current Agriculture Minister) रवि नाइक का 79 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया है|

  • 8

    डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती 15 अक्टूबर को मनाई गई है|

    भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक, “मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया” डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती 15 अक्टूबर 2025 को मनाई गई| वह भारत के 11वें राष्ट्रपति (2002-2007) थे| इनकी जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस (World Students’ Day) मनाया जाता है| यह दिवस शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और छात्रों को प्रेरणा देने के लिए उन्हें सम्मानित करता है| उनके पदक: पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) और भारत रत्न (1997) - भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार|

  • 9

    दिवंगत पंकज धीर का संबंध अभिनय क्षेत्र से है|

    बी.आर. चोपड़ा के प्रसिद्ध टीवी शो महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है|

  • 10

    अध्ययन के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन की उपयोग तीव्रता तेलंगाना राज्य में सबसे अधिक है|

    फ़ोनपे लेनदेन डेटा  का उपयोग करते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक के सितंबर 2025 के बुलेटिन में प्रकाशित एक हालिया शोध पत्र के अनुसार, प्रति व्यक्ति मात्रा के संदर्भ में मापी गई एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन की उपयोग तीव्रता (usage intensity of Unified Payments Interface (UPI) transactions) सभी राज्यों में तेलंगाना में सबसे अधिक है| इसके बाद कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र का स्थान है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top