16 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (16 June 2026)

 

  1. हाल ही में किस राज्य की बावन बूटी साड़ी को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है? बिहार
  2. हाल ही में किस राज्य की डोकरा शिल्प को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है? झारखंड
  3. हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? 52वां
  4. हाल ही में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं? सुदर्शन पटनायक
  5. हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम को लगभग 1,400 वर्षों पुराने अभिलेख कहाँ से मिले हैं? नल्लामाला-नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
  6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने शिक्षकों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम पोर्टल शुरू किया है? उत्तर प्रदेश
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में ब्रेकफास्ट और मिल्क योजना शुरू की है? तेलंगाना
  8. हाल ही में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? 19वां
  9. हाल ही में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी हैं? दीप्ति शर्मा
  10. हाल ही में किन देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति हुई है? अमेरिका और ईरान

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में बिहार की बावन बूटी साड़ी को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है|

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) टैग मिला है| इनमें नालंदा की बावन बूटी साड़ी और फैब्रिक (Bavan Buti saree and fabric), गया का पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट (Pattharkatti stone craft) और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग (Pidhiya Painting) शामिल हैं| बावन बूटी में कपड़ों पर पारंपरिक डिजाइन (Traditional Motifs) और सांस्कृतिक प्रतीक (Cultural Symbols) हाथ से बुने जाते हैं| पत्थरकट्टी कला में काले ग्रेनाइट (Black Granite) पत्थरों से मूर्तियां और कलाकृतियां बनाई जाती हैं, यह लगभग 300 वर्ष पुरानी विरासत (Heritage) है|

  • 2

    हाल ही में झारखंड की डोकरा शिल्प को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है|

    झारखंड राज्य के 11 पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) टैग प्रदान किया गया है| GI टैग किसी उत्पाद की विशेष पहचान और उसके मूल स्थान (Origin) को कानूनी मान्यता देता है| GI टैग पाने वाले प्रमुख उत्पादों में भगैया साड़ी और फैब्रिक (Bhoya Saree and Fabric), कुचाई सिल्क साड़ी (Kuchai Silk Saree), केसरिया कलाकंद (Kesaria Kalakand), डोकरा शिल्प (Dokra Craft), दुमका चादर (Dumka Chadar), बडोनी पपेट्स (Baroni Puppets), मुंडा आभूषण (Munda Jewellery), झारखंड बांस शिल्प (Jharkhand Bamboo Craft), तसर सिल्क और साड़ियां (Tussar Silk and Sarees), जादोपटिया चित्रकला (Jadopatia Painting) और पांची साड़ी और फैब्रिक (Pancho Saree and Fabric) शामिल हैं| GI टैग मिलने से इन पारंपरिक कला (Traditional Art) और हस्तशिल्प (Handicrafts) को संरक्षण (Protection) मिलेगा|

  • 3

    हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन का 52वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है |

    52वां G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) 15 से 17 जून 2026 तक फ्रांस (France) के एवियन-लेस-बेन्स (Évian-les-Bains) शहर में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) कर रहे हैं| इस तीन दिवसीय सम्मेलन में G7 के सात सदस्य देश—फ्रांस, अमेरिका (USA), ब्रिटेन (United Kingdom), कनाडा (Canada), जर्मनी (Germany), इटली (Italy) और जापान (Japan) भाग ले रहे हैं| इसके अलावा, यूरोपीय परिषद (European Council) और यूरोपीय आयोग (European Commission) के अध्यक्ष भी इसमें शामिल हो रहे हैं| भारत, ब्राजील (Brazil), दक्षिण कोरिया (South Korea), केन्या (Kenya) और मिस्र (Egypt) को भागीदार देश (Partner Countries) के रूप में आमंत्रित किया गया है. वहीं, यूक्रेन (Ukraine), कतर (Qatar) और संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates - UAE) को भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है| इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है| यह दूसरी बार है जब एवियन-लेस-बेन्स में G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले इसने 2003 में 29वां G8 शिखर सम्मेलन आयोजित किया था| फ्रांस ने अंतिम बार 2019 में बियारिट्ज़ (Biarritz) में G7 की मेजबानी की थी|

  • 4

    हाल ही में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप जीतने वाले पहले भारतीय सुदर्शन पटनायक बने हैं|

    ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार (Sand Artist) सुदर्शन पटनायक को रूस के कालिनिनग्राद क्षेत्र (Russia) में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव (II International Festival of Sand Sculpture) में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 (Russia Grand Sand Master Cup 2026) से सम्मानित किया गया है| यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय सैंड आर्टिस्ट बने हैं| इस महोत्सव में कई देशों के 12 प्रमुख रेत कलाकारों (Sand Sculptors) ने भाग लिया| सुदर्शन पटनायक ने 3 मीटर ऊंची रेत की मूर्ति बनाई, जिसमें पृथ्वी (Earth) के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए. एक तरफ पर्यावरण प्रदूषण (Environmental Pollution) और ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) से प्रभावित धरती को दर्शाया गया, जबकि दूसरी तरफ पेड़ लगाने (Tree Plantation) और पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) के जरिए उम्मीद और बेहतर भविष्य का संदेश दिया गया|

  • 5

    हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम को लगभग 1,400 वर्षों पुराने अभिलेख नल्लामाला-नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व से मिले हैं|

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India - ASI) के एपिग्राफी शाखा (Epigraphy Branch) ने नल्लमाला-नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (NSTR) क्षेत्र में एक सर्वेक्षण (Survey) के दौरान 25 प्राचीन शिलालेख (Ancient Inscriptions) दर्ज किए हैं| इन शिलालेखों से पता चलता है कि इस क्षेत्र में लगभग 1,400 वर्षों से मानव बस्ती (Ancient Habitation) मौजूद थी| सर्वेक्षण के दौरान कृष्णा नदी (Krishna River) के पास गुफाओं में प्राचीन शैल चित्र (Rock Paintings) और ज्यामितीय आकृतियां (Geometric Motifs) भी मिली हैं| प्रारंभिक अध्ययन (Preliminary Assessment) के अनुसार, ये चित्र महा-पाषाण काल (Megalithic Period) और प्रारंभिक ऐतिहासिक काल (Early Historic Period), यानी लगभग 1500 ईसा पूर्व (BCE) के हो सकते हैं|

  • 6

    हाल ही में उत्तर प्रदेश ने शिक्षकों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम पोर्टल शुरू किया है |

    उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारजनों (Dependent Family Members) को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना (Chief Minister’s Cashless Medical Scheme) के तहत एक नया पंजीकरण पोर्टल (Registration Portal) शुरू किया है| इस योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षक, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को हर साल 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा मिलेगी| यह सुविधा सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी| बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के शिक्षक इस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं| रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस मेडिकल कार्ड (Cashless Medical Card) मिलेगा, जिससे इलाज की सुविधा आसानी से प्राप्त की जा सकेगी|

  • 7

    हाल ही में तेलंगाना ने सरकारी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में ब्रेकफास्ट और मिल्क योजना शुरू की है|

    तेलंगाना सरकार ने सरकारी स्कूलों (Government Schools) और जूनियर कॉलेजों (Junior Colleges) के छात्रों के लिए ब्रेकफास्ट और मिल्क योजना (Breakfast and Milk Scheme) शुरू की है| उद्देश्य: बच्चों के पोषण (Nutrition), स्कूल में उपस्थिति (Attendance) और पढ़ाई के परिणाम (Learning Outcomes) में सुधार करना|

     

  • 8

    हाल ही में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 19वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है|

    19वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Mumbai International Film Festival - MIFF) 15 से 21 जून 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है| यह दक्षिण एशिया (South Asia) का सबसे पुराना डॉक्यूमेंट्री (Documentary), लघु कथा (Short Fiction) और एनिमेशन (Animation) फिल्मों का महोत्सव है, जिसकी शुरुआत 1990 में बॉम्बे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के नाम से हुई थी| इस वर्ष प्रतियोगिता (Competition) वर्ग में 144 फिल्में शामिल हैं, जिनमें 13 देशों की 52 अंतरराष्ट्रीय और 92 राष्ट्रीय फिल्में हैं| वहीं, गैर-प्रतियोगिता (Non-Competition) वर्ग में 202 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा| इस महोत्सव की शुरुआत एनिमेशन फिल्म गुड लक टू यू ऑल (Good Luck to You All), आर्विन बेलार्मिनो और काइला डैनेल रोमेरो द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘अगापिटो (Agapito)’ और सारा डोसा की निर्देशित डॉक्यूमेंट्री ‘टाइम एंड वॉटर (Time and Water)’ से होगी| प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डेविड एटनबरो (Filmmaker David Attenborough) को ‘सेंटेनरी ट्रिब्यूट’ के तहत उनकी दो फिल्मों के विशेष प्रदर्शन के साथ सम्मानित किया जाएगा|

  • 9

    भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी पहले टी बैग के लिए गुणवत्ता मानक में एपिक्लोरोहाइड्रिन कैंसरकारी रसायन के उपयोग पर रोक लगाई गई है|

    भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards - BIS) ने पहली बार टी बैग (Tea Bags) के लिए नए गुणवत्ता मानक (Quality Standards) जारी किए हैं| नए नियमों के तहत टी बैग बनाने में एपिक्लोरोहाइड्रिन (Epichlorohydrin) और क्लोरीन ब्लीचिंग (Chlorine Bleaching) के उपयोग पर रोक लगा दी गई है| एपिक्लोरोहाइड्रिन (1क्लोरो2,3एपॉक्सीप्रोपेन 1chloro2,3epoxypropane) एक रंगहीन, ज्वलनशील तरल रसायन (colourless, flammable liquid Chemical) है, जिसका उपयोग कागज को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है| इसे एपॉक्सी रेजिन, सिंथेटिक ग्लिसरीन (epoxy resins, synthetic glycerine) और अन्य उत्पाद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

  • 10

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top