16 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (16 July 2025)

 

  1. हाल ही में देश का दूसरा सबसे लंबा सिगंडूर केबल-स्टेड ब्रिज कहाँ उद्घाटित किया गया है? कर्नाटक
  2. हाल ही में किस देश का सीटीबीसी बैंक गिफ्ट सिटी में अपनी नई इकाई खोलेगा? ताइवान
  3. हाल ही में जून 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ किसे चुना गया है? हेली मैथ्यूज़
  4. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने “स्नैक पोषण जागरूकता अभियान” पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कहाँ शुरू किया है? AIIMS, नागपुर
  5. हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक (DG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? सोनाली मिश्रा
  6. भारत में प्रसंस्कृत आलू के उत्पादन और निर्यात में वर्तमान में कौन सा राज्य शीर्ष पर है? गुजरात
  7. हाल ही में “सहेली स्मार्ट कार्ड” योजना कहाँ शुरू की गई है? दिल्ली
  8. हाल ही में खोजी गई “ज़ोग्राफेटस मैथेवी” किसकी प्रजाति है? तितली
  9. हाल ही में किस राज्य के गाँव को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला डिजिटल नोमाड गाँव घोषित किया गया है? सिक्किम
  10. हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा रियलटाइम पेमेंट सिस्टम कौन सा बना है? UPI

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    देश का दूसरा सबसे लंबा सिगंडूर केबल-स्टेड ब्रिज कर्नाटक में उद्घाटित किया गया है

    केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री (Union Minister for Road Transport and Highways) नितिन गडकरी ने शिवमोग्गा (सागर तालुक), कर्नाटक में सिगंडूर पुल (Sigandur Bridge) का उद्घाटन किया| यह भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल‑स्टेड पुल (cable-stayed bridge) और कर्नाटक का पहला है| यह 2.2 किलोमीटर लंबा सिगंडूर पुल शिवमोग्गा के सागर तालुक में अंबरगोडलु-कलासवल्ली के बीच शरावती बैकवाटर पर बनाया गया है| इसे ₹472 करोड़ की लागत से बनाया गया है|

  • 2

    ताइवान का सीटीबीसी बैंक गिफ्ट सिटी में अपनी नई इकाई खोलेगा |

    ताइवान का सबसे बड़ा निजी स्वामित्व वाला बैंक, सीटीबीसी बैंक (largest privately owned bank in Taiwan, CTBC Bank (GIFT City)), गिफ्ट सिटी में आईएफएससी बैंकिंग इकाई (IFSC Banking Unit (IBU) स्थापित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण (International Financial Services Authority (IFSCA) में आवेदन किया| सीटीबीसी बैंक ने 1996 में नई दिल्ली में अपनी पहली शाखा स्थापित की थी|

  • 3

    जून 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ हेली मैथ्यूज़ को चुना गया है |

    ICC ने जून 2025 के लिए वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ी हेले मैथ्यूज (West Indies’s Hayley Matthews) को ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम (South Africa’s Aiden Markram) को ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है|

     

  • 4

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने “स्नैक पोषण जागरूकता अभियान” पायलट प्रोजेक्ट के रूप में AIIMS, नागपुर में शुरू किया है |

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने लोकप्रिय स्नैक्स जैसे समोसा, जलेबी और चाय बिस्किट्स पर छिपे तेल और चीनी की जानकारी देने के लिए “स्नैक पोषण जागरूकता अभियान (Snack Nutrition Awareness Campaign)” शुरू किया है| यह अभियान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले AIIMS, नागपुर में शुरू किया गया है| यहाँ अब लोकप्रिय खाद्य स्टॉलों के पास कैलोरी काउंट पोस्टर (calorie count posters) लगाए जाएँगे, जिनमें चीनी, वसा और ट्रांस-फैट की मात्रा के बारे में स्पष्ट जानकारी होगी. इसमें बार-बार सेवन से होने वाले दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी भी होगी|

  • 5

    विश्व युवा कौशल दिवस 2025 15 जुलाई को मनाया गया है |

    विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है| 10 वां विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई, 2025 को मनाया गया| 2014 में, संयुक्त राष्ट्र ने 15 जुलाई को प्रतिवर्ष विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया| पहला विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई 2015 को मनाया गया था|

    विश्व युवा कौशल दिवस 2025 की थीम: "कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण (Youth empowerment through AI and digital skills)"

     

  • 6

    रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक (DG) के रूप में सोनाली मिश्रा को नियुक्त किया गया है |

    वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force (RPF)) की पहली महिला महानिदेशक (Director General) के रूप में नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगी और 31 अक्टूबर, 2026 तक इस पद पर कार्य करेंगी|

  • 7

    भारत में प्रसंस्कृत आलू के उत्पादन और निर्यात में वर्तमान में गुजरात शीर्ष पर है |

    हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात ने 2024-25 सीज़न में कुल 48.59 लाख टन आलू का उत्पादन दर्ज किया, जिसमें फ्रेंच फ्राइज़ और वेफर्स बनाने के लिए उगाई जाने वाली किस्में शामिल हैं| इसी के साथ, गुजरात भारत में प्रसंस्कृत आलू के उत्पादन और निर्यात (production and export of processed potatoes) में शीर्ष पर है| उसके बाद उत्तर प्रदेश और पंजाब का स्थान है| गुजरात का बनासकांठा जिला में 61,016 हेक्टेयर में 18.70 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ, जिसकी उत्पादकता दर 30.65 टन प्रति हेक्टेयर रही| 2024-25 तक, भारत में आलू का उत्पादन 37,000 हेक्टेयर में खेती करके 11.50 लाख टन तक बढ़ गया है|

  • 8

    “सहेली स्मार्ट कार्ड” योजना दिल्ली में शुरू की गई है |

    दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए “सहेली स्मार्ट कार्ड (Saheli Smart Card)” शुरू किया है, जिससे वे दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation (DTC) और क्लस्टर बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी| “सहेली स्मार्ट कार्ड” को मौजूदा "पिंक टिकट" प्रणाली की जगह शुरु किया जाएगा| हालाँकि, यह कार्ड केवल दिल्ली निवासियों के लिए उपलब्ध होगा, यह एक व्यक्तिगत ट्रांजिट कार्ड (personalised transit card) है जिसमें धारक का नाम और फ़ोटो शामिल होता है|

  • 9

    खोजी गई “ज़ोग्राफेटस मैथेवी” तितली की प्रजाति है |

    हाल ही में, लेपिडोप्टेरिस्टों की एक टीम ने केरल के पश्चिमी घाट में एक नई तितली प्रजाति- ज़ोग्राफेटस मैथेवी (Zographetus mathewi) की पहचान की है| ज़ोग्राफेटस मैथेवी नामक यह नव वर्णित स्किपर तितली (skipper butterfly) हेस्पेरिडे परिवार (family Hesperiidae) और ज़ोग्राफेटस वाटसन वंश (genus ZographetusWatson) से संबंधित है| यह इस पूर्वी समूह की 15वीं और भारत से दर्ज की गई पाँचवीं प्रजाति है| इस नई प्रजाति का नाम प्रसिद्ध भारतीय कीटविज्ञानी (entomologist) और केरल वन अनुसंधान संस्थान के कीट विज्ञान प्रभाग (Entomology Division, Kerala Forest Research Institute) के पूर्व प्रमुख जॉर्ज मैथ्यू के सम्मान में रखा गया है| इसका प्रस्तावित सामान्य नाम पश्चिमी घाट, जिसे स्थानीय रूप से सह्याद्रि के नाम से जाना जाता है, के संदर्भ में सह्याद्रि स्पॉटेड फ्लिटर (Sahyadri Spotted Flitter) है|

  • 10

    सिक्किम के गाँव को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला डिजिटल नोमाड गाँव घोषित किया गया है |

    सिक्किम के पाकयोंग ज़िले के याकटेन गाँव को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला डिजिटल घुमंतू गाँव (digital nomad village) घोषित किया गया है| नोमैड सिक्किम, पाकयोंग जिला प्रशासन और सर्वहिती एनजीओ (Sarvahitey NGO) की एक संयुक्त पहल है|
    उद्देश्य: कार्यरत पेशेवरों के लिए एक डिजिटल नोमैड हब विकसित करना |

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top