16 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (16 July 2026)

 

  1. हाल ही में देश की पहली ‘स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी’ (अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा) का उद्घाटन कहाँ किया गया है? भोपाल
  2. हाल ही में ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स’ का विमोचन किसने किया है? सी. पी. राधाकृष्णन
  3. हाल ही में पुरातत्वविदों ने करीब 3,000 साल पुराना मकबरा कहाँ खोजा है? मिस्र
  4. हाल ही में दुबारा खोजा गया “सियानैंथस हूकेरी” क्या है? दुर्लभ हिमालयी पुष्प
  5. हाल ही में विश्व युवा कौशल दिवस 2026 कब मनाया गया है? 15 जुलाई
  6. हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है? पंकज पवार
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने वित्तीय लेखा परीक्षा के डिजिटलीकरण के लिए ‘दृष्टि’ प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया है? मध्य प्रदेश
  8. हाल ही में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पश्चिम एशिया के संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों के लिए कौन-सी पहल शुरू की है? सीफेयरर-फर्स्ट पहल
  9. हाल ही में 31वें दिव्य कला मेला का उद्घाटन कहाँ किया गया है? कोलकाता
  10. हाल ही में कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग (CAC) के 49वें सत्र का आयोजन कहाँ किया गया है? जिनेवा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में देश की पहली 'स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी' (अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा) का उद्घाटन भोपाल में किया गया है|

    केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जुलाई 2026 को भोपाल के क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में देश की पहली 'स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी' (अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा Space Exploration Gallery) का उद्घाटन किया। उद्देश्य: आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों से छात्रों और आम जनता के बीच अंतरिक्ष विज्ञान, स्टेम (STEM) शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (National Council of Science Museums (NCSM) द्वारा विकसित इस गैलरी में मुंबई के नेहरू विज्ञान केंद्र (Nehru Science Centre in Mumbai) ने तकनीकी सहायता प्रदान की है। आगंतुक स्पेस वॉक, फ्लाइट सिम्युलेटर का अनुभव लेने के साथ ही चंद्रमा और मंगल ग्रह की त्रि-आयामी (3-D) सतह को देख सकते हैं।

  • 2

    हाल ही में 'द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स' का विमोचन सी. पी. राधाकृष्णन ने किया है|

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 'द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स' (The Voice of Justice: Justice Gavai Speaks) पुस्तक का विमोचन किया । यह पुस्तक सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के विभिन्न भाषणों और विचारों का संकलन है |

  • 3

    हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 'सौश्रुतम् 2026' का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू ने किया है|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda (AIIA) in New Delhi) में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 'सौश्रुतम् 2026' (international seminar 'Saushrutam 2026') का उद्घाटन किया। सुश्रुत जयंती के अवसर पर आयोजित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद और आधुनिक शल्य चिकित्सा (सर्जरी) का एकीकरण करना है। संस्थान में ₹14.5 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3-टेस्ला हाई-फील्ड एमआरआई प्रणाली (3-Tesla high-field MRI system) का भी उद्घाटन किया गया।

  • 4

    हाल ही में पुरातत्वविदों ने करीब 3,000 साल पुराना मकबरा मिस्र में खोजा है|

    मिस्र के लक्सर (Luxor, Egypt) शहर में पुरातत्वविदों ने करीब 3,000 साल पुराना फराओ युग का एक मकबरा (pharaonic tomb) खोजा है। यह मकबरा 'पासेर' (Paser) नामक एक वरिष्ठ अधिकारी का माना जा रहा है। इसमें 'टी' (T) आकार का रॉक-कट चैपल (T-shaped rock-cut chapel) और रंगीन भित्ति चित्र मौजूद हैं, जो प्राचीन मिस्र के सामाजिक और धार्मिक जीवन को दर्शाते हैं। यह मकबरा लक्सर के पश्चिमी तट पर स्थित 'शेख अब्द अल-कुरना' (Sheikh Abd el-Qurna necropolis) नेक्रोपोलिस में मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मकबरा न्यू किंगडम काल (1550 ईसा पूर्व से 1069 ईसा पूर्व) के रामेसिड (Ramesside) काल का है। मकबरे के प्रवेश द्वार के बाद एक खुला प्रांगण है। इसके बाद चट्टान को काटकर बनाया गया एक 'T' आकार का चैपल है, और इसके नीचे दफन कक्ष (burial chambers) बनाए गए हैं। दीवारों पर उकेरे गए शिलालेखों में 'पासेर' नाम का उल्लेख है।यह पुरातात्विक खोज नीदरलैंड की लीडेन यूनिवर्सिटी (Leiden University) के एक डच मिशन द्वारा की गई है।

  • 5

    हाल ही में दुबारा खोजा गया "सियानैंथस हूकेरी" दुर्लभ हिमालयी पुष्प है|

    भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India – BSI) के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के मागो गाँव के निकट चूना घाटी में दुर्लभ हिमालयी पुष्प (Rare Himalayan Flower) सियानैंथस हूकेरी (Cyananthus hookeri) को दोबारा खोजा है। यह फूल लगभग 3,600 मीटर की ऊँचाई पर उगता है। भारत में इसे अंतिम बार 1867 में ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री (British Botanist) सर जोसेफ डाल्टन हूकर (Sir Joseph Dalton Hooker) ने सिक्किम में दर्ज किया था। सियानैंथस हूकेरी (Cyananthus hookeri) बेलफ्लावर कुल (Bellflower Family – Campanulaceae) का एक छोटा, बौना (Dwarf) और गुच्छेदार अल्पाइन शाकीय पौधा (Tuft-forming Alpine Herb) है, जो अपने आकर्षक बैंगनी-नीले (Purple-blue) फूलों के लिए जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में इसके 50 से भी कम परिपक्व पौधे पाए हैं। इसलिए शोधकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature – IUCN) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे लुप्तप्राय (Endangered) श्रेणी में रखने की सिफारिश की है।

  • 6

    हाल ही में विश्व युवा कौशल दिवस 2026 15 जुलाई को मनाया गया है|

    विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है। उद्देश्य: युवाओं को रोज़गार (Employment), सम्मानजनक कार्य (Decent Work) तथा उद्यमिता (Entrepreneurship) के लिए व्यावहारिक (Practical) और भविष्य-उन्मुख कौशल (Future-ready Skills) से सशक्त बनाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना| इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA) ने वर्ष 2014 में की थी। यह दिवस तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था (Economy) में व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (Technical and Vocational Education and Training – TVET), कैरियर तैयारी (Career Readiness) तथा युवा रोजगार (Youth Employment) को बढ़ावा देने पर विशेष बल देता है।

  • 7

    हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पंकज पवार को नियुक्त किया गया है|

    जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) ने अपने प्रस्तावित 4 अरब अमेरिकी डॉलर के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering – IPO) से पहले पंकज पवार को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उन्होंने किरण थॉमस का स्थान लिया है, जिन्होंने 23 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
    वह इस के साथ-साथ रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) के प्रबंध निदेशक (MD) का पद भी संभालते रहेंगे।

  • 8

    हाल ही में पहनने योग्य अमोनिया सेंसर नैनो एवं सॉफ्ट मैटर विज्ञान केंद्र में विकसित किया गया है|

    भारतीय वैज्ञानिकों ने बेंगलुरु स्थित नैनो एवं सॉफ्ट मैटर विज्ञान केंद्र (Centre for Nano and Soft Matter Sciences – CeNS) में लचीला, स्व-ऊर्जा संचालित (Self-powered) और पहनने योग्य (Wearable) अमोनिया सेंसर (Ammonia Sensor) विकसित किया है, जो कमरे के तापमान पर कार्य करता है। यह सेंसर 319 पीपीबी (Parts Per Billion – ppb) जितनी कम अमोनिया सांद्रता (Concentration) का भी पता लगा सकता है।
    यह उपकरण संकर वैनेडियम ऑक्साइड–वैनेडियम सल्फाइड नैनोसंरचना (Hybrid Vanadium Oxide–Vanadium Sulfide Nanostructure – VOx/VS₂) पर आधारित है, जिससे यह अमोनिया को प्रभावी ढंग से अवशोषित (Adsorb) कर कमरे के तापमान पर कार्य कर सकता है। यह सेंसर सुरक्षित, चेतावनी और खतरे के स्तरों के अनुसार पर्यावरणीय जोखिम की पहचान कर तुरंत अलर्ट जारी करता है, जिसके लिए किसी तकनीकी विशेषज्ञता (Technical Expertise) की आवश्यकता नहीं होती।

  • 9

    हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय लेखा परीक्षा के डिजिटलीकरण के लिए ‘दृष्टि’ प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया है|

    मध्य प्रदेश सरकार ने पंचायतों की वित्तीय लेखा परीक्षा (Financial Audit) को पूरी तरह डिजिटल (Digital) बनाने के लिए दृष्टि (DRASHTI – Digital Remote Auditing System for Transparency & Insights) प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया है। यह देश की अपनी तरह की पहली पहल है, जिसके माध्यम से पंचायतों का दूरस्थ वित्तीय ऑडिट (Remote Financial Audit) किया जाएगा। इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिए लेखा परीक्षक (Auditors) किसी भी पंचायत की आय और व्यय (Expenditure) से संबंधित अभिलेख (Records) को ऑनलाइन देखकर उनकी जांच कर सकेंगे। इस प्रणाली को पंचायती राज संचालनालय (Directorate of Panchayati Raj) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre – NIC) के तकनीकी सहयोग से भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India – CAG) के मार्गदर्शन में विकसित किया है।
    यह प्रणाली राज्य की 23,000 से अधिक ग्राम पंचायतों की वित्तीय लेखा परीक्षा को तेज़, सरल और अधिक पारदर्शी बनाएगी।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top