भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें तीन मरणोपरांत सहित चार कीर्ति चक्र, चार मरणोपरांत सहित 18 शौर्य चक्र,दो मरणोपरांत सहित 63 सेना पदक (वीरता), 11 नौसेना पदक (वीरता) और छह वायु सेना पदक (वीरता) हैं। राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी डॉग केंट (मरणोपरांत) सहित 39 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है। इन ऑपरेशनों में ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, ऑपरेशन सहायता, ऑपरेशन हिफाजत, ऑपरेशन ऑर्किड और ऑपरेशन कच्छल शामिल हैं।
कीर्ति चक्र
1.कर्नल मनप्रीत सिंह, सिख लाइट इन्फैंट्री/19वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत),
- मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू, मराठा लाइट इन्फैंट्री/56वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स,
- राइफलमैन रवि कुमार, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री/63वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत),
- पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट, जम्मू और कश्मीर पुलिस, सी/ओ 19वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत)