15 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (15 September 2026)

 

  1. यूएस ओपन 2026 पुरुष एकल खिताब किसने जीता? अलेक्जेंडर ज्वेरेव
  2. जूनियर एशिया हॉकी कप 2026 के पुरुष और महिला दोनों वर्गों काखिताब किस देश ने जीता?भारत
  3. राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 कब मनाया गया? 14 सितंबर
  4. महिला एशिया कप 2026 का खिताब किस क्रिकेट टीम ने जीता? भारत
  5. एवीसी पुरुष वॉलीबॉल एशियाई चैंपियनशिप 2026 का खिताब किसटीम ने जीता? जापान
  6. छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन और हिंदी दिवस समारोह काआयोजन कहाँ किया गया? नवी मुंबई, महाराष्ट्र
  7. भारत ने नेपाल को प्रतिदिन कितने घंटे बिजली निर्यात करने की मंजूरी दीहै? 18 घंटे
  8. सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन कौन करेगा? नरेंद्रमोदी
  9. छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में राजभाषा कीर्ति पुरस्कारलगातार दूसरी बार प्रथम पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? दिल्ली मेट्रो रेलकॉरपोरेशन
  10. अरुंधति भट्टाचार्य के संस्मरण ‘इंडोमिटेबल: ए वर्किंग वुमन’स नोट्सऑन वर्क, लाइफ एंड लीडरशिप’ के हिंदी संस्करण का नाम क्या है? अपराजिता

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    यूएस ओपन 2026 पुरुष एकल खिताब अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता|

    जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev, Germany) ने फाइनल में अमेरिका के बेन शेल्टन (Ben Shelton, USA) को हराकर यूएस ओपन 2026 पुरुष एकल खिताब (US Open 2026 Men’s Singles Title) जीत लिया। यह ज्वेरेव का वर्ष 2026 का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब (Grand Slam Title) है; इससे पहले उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 (French Open 2026) का खिताब जीता था। वहीं, बेन शेल्टन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल (Grand Slam Final) में पहुंचे और एंडी रोडिक (Andy Roddick) के 2003 के बाद यूएस ओपन पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी बने। शेल्टन 1972 में आर्थर ऐश (Arthur Ashe) के बाद यूएस ओपन फाइनल में पहुंचने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी (Black American Man) भी बने।

     

  • 2

    जूनियर एशिया हॉकी कप 2026 के पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब भारत ने जीता|

    चीन के मोकी (Moqi, China) में आयोजित जूनियर एशिया कप 2026 (Junior Asia Cup 2026) में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिताब जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया (South Korea) को 4-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और रिकॉर्ड छठी बार पुरुष जूनियर एशिया कप (Men’s Junior Asia Cup) का खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के इतिहास में पुरुष खिताब चार बार जीतने वाली पहली टीम बन गई; इससे पहले भारत ने 2015, 2023 और 2024 में खिताब जीता था। महिला फाइनल में भारत ने मेजबान चीन को 1-0 से हराया। भारत की सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में एकमात्र गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने लगातार तीसरी बार (Hat-trick) जूनियर एशिया कप खिताब जीता; इससे पहले टीम ने 2023 और 2024 में खिताब हासिल किया था। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने-अपने जूनियर एशिया कप खिताब जीतने के साथ आगामी एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप (FIH Junior Hockey World Cup) के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

  • 3

    राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 14 सितंबर को मनाया गया|

    हिंदी दिवस 2026 (Hindi Diwas 2026) प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस 14 सितंबर 1949 को उस ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में मनाया जाता है, जब भारत की संविधान सभा (Constituent Assembly of India) ने देवनागरी लिपि (Devanagari Script) में हिंदी को संघ की राजभाषा (Official Language of the Union) के रूप में अपनाया था। भारत में पहला आधिकारिक हिंदी दिवस समारोह वर्ष 1953 में आयोजित किया गया था।

  • 4

    महिला एशिया कप 2026 का खिताब भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता |

    दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 (Women’s Asia Cup 2026) के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप खिताब (Women’s Asia Cup Title) जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 183/5 रन बनाए और इसके बाद श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भारत का महिला एशिया कप इतिहास में रिकॉर्ड-विस्तार करने वाला आठवां खिताब (Record-Extending Eighth Title) है।

  • 5

    छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन और हिंदी दिवस समारोह का आयोजन नवी मुंबई में किया गया|

    14 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन (6th All India Official Language Conference) और हिंदी दिवस समारोह (Hindi Diwas Celebrations) को संबोधित किया। इस सम्मेलन का आयोजन गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग (Department of Official Language) द्वारा किया गया। अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष किया जा रहा है और नवी मुंबई से पहले इसके आयोजन स्थल वाराणसी, सूरत, पुणे, नई दिल्ली और गांधीनगर रहे हैं। इस अवसर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण ‘कंठस्थ 2.0’ (AI-Based Tool ‘Kanthasth 2.0’) की जानकारी दी गई, जिसमें 5 करोड़ से अधिक वाक्यों का डेटाबेस है और अब इसे विदेशी उपयोगकर्ताओं (Foreign Users) के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, ‘हिंदी शब्द-सिंधु (Hindi Shabd-Sindhu)’ शब्दकोश का विस्तार 8 लाख (8,00,000) शब्दों तक हो गया है और इसे 2029 तक दुनिया का सबसे बड़ा शब्दकोश (World’s Largest Dictionary) बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

     

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top