15 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

15 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

15 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में पहली प्रोफेशनल विश्व पिकलबॉल लीग कहां आयोजित की जाएगी?  भारत
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने ड्रोन दीदी योजना के लिए किसके साथ समझौता किया है?  महिंद्रा ऐंड महिंद्रा
  3. हाल ही में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?  नटराजन चंद्रशेखरन
  4. हाल ही में किस राज्य ने मंदिर के प्रसाद में ओलियंडर/कनेर के फूलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है?  केरल
  5. हाल ही में चर्चा में रहा, पेंच टाइगर रिजर्व कहाँ स्थित है? मध्य प्रदेश
  6. हाल ही में 30वीं सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी किसने जीती है? जापान
  7. हाल ही में सुपरबेट रेपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट किसने जीता है? मैग्नस कार्ल्सन
  8. हाल ही में क्रिएटर्स के लिए एक दीर्घकालिक ‘दुबई गेमिंग वीजा’ किसने लॉन्च किया है? दुबई
  9. हाल ही में आंद्रेई बेलौसोव किस देश के रक्षा मंत्री बनें हैं?  रूस
  10. हाल ही में IFFCO का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?  दिलीप संघानी
  • 1

    चर्चा में रहा, चाबहार बंदरगाह ईरान में स्थित है|

    चाबहार, ओमान की खाड़ी पर दक्षिणपूर्वी ईरान में स्थित एक बंदरगाह है। भारत और ईरान ने चाबहार में शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह के संचालन के लिए दीर्घावधि समझौते पर हस्‍ताक्षर किये। इससे साउथ एशिया से सेंट्रल एशिया के बीच ईरान के रास्ते एक नया ट्रेड रूट खुल गया है। चाबहार पोर्ट के जरिए भारतीय सामान को अफगानिस्तान और मध्य एशिया के बाजारों तक पहुंचने के लिए नया रास्ता मिल गया। इस पोर्ट के जरिए भारत अफगानिस्तान, सेंट्रल एशिया और यूरोप से जुड़ जाएगा।

    राजधानी- तेहरान

    मुद्रा- ईरानी रियाल

  • 2

    नेपाल के राष्ट्रपति के आर्थिक सलाहकार चिरंजीवी नेपाल ने इस्तीफा दिया है|

    नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अपने आर्थिक सलाहकार चिरंजीवी नेपाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया। चिरंजीवी ने 100 रुपए के नए नोट जारी करने के सरकार के फैसले पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर इस्तीफा दिया। चिरंजीवी नेपाल के केंद्रीय बैंक में पूर्व गवर्नर भी रह चुके हैं। चिरंजीवी ने नेपाल के नए नोटों पर नया नक्शा रचने के सरकार के फैसले को गलत बताया था। नए नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा शामिल है। भारत का कहना है कि यह तीनों इलाके उसकी सीमा के अंदर आते हैं। नेपाल भारतीय राज्यों में सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के साथ 1850 किलोमीटर से ज्यादा सीमा साझा करता है।

  • 3

    टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को नियुक्त किया गया है|

    टाटा ग्रुप ने टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का चेयरमैन नियुक्त किया है। 2020 में स्थापित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ऐपल के लिए आईफोन एनक्लोजर असेंबल करने वाली इकलौती भारतीय कंपनी है।

  • 4

    केरल ने मंदिर के प्रसाद में ओलियंडर/कनेर के फूलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है|

    हाल ही में एक महिला द्वारा गलती से कनेर (ओलियंडर) की विषैली पत्तियाँ चबाने से मृत्यु हो गई, इस कारण केरल ने मंदिर के प्रसाद में ओलियंडर/कनेर के फूलों (Nerium Oleander) (स्थानीय रूप से अराली के नाम से जाना जाता है) के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कनेर (ओलियंडर), जिसे रोज़बे भी कहा जाता है, एक व्यापक रूप से उगाया जाने वाला पौधा है जो विश्वभर के उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाया जाता है।

    राजधानी- तिरुवनंतपुरम

    राज्यपाल- आरिफ़ मोहम्मद ख़ान

    मुख्यमंत्री- पिनाराई विजयन

  • 5

    हाल ही में महिलाओं की साउंड रनिंग ट्रैक फेस्ट की 1500 मीटर इवेंट में नया नेशनल रिकार्ड एम दीक्षा ने बनाया है|

    अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भोपाल की केएम दीक्षा ने साउंड रनिंग ट्रैक फेस्ट में हिस्सा लेकर 1500 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया। 25 साल की दीक्षा ने 4 मिनट 04.78 सेकंड का समय लिया और तीसरे नंबर पर रहीं। केएम दीक्षा ने हरमिलन बैंस का 2021 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ा। हरमिनल ने नेशनल में 4 मिनट 05.39 सेंकड का समय लिया था। मेंस में भारत के अविनाश साबले 5000 मीटर में दूसरे नंबर पर रहे। अविनाश ने 13 मिनट 20.37 सेकंड में रेस पूरी की। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर ब्रॉन्ज लेवल इवेंट है।

  • 6

    चर्चा में रहा, पेंच टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में स्थित है|

    पेंच टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा पर सतपुड़ा पर्वत शृंखला के दक्षिणी निचले इलाकों में स्थित है. यह सीओनी और छिंदवाड़ा ज़िलों में महाराष्ट्र के किनारे है|  एक तेंदुआ बिल्ली, जिसे वैज्ञानिक रूप से प्रियोनेलुरस बेंगालेंसिस के नाम से जाना जाता है, को महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व में देखा गया था, जो वहां इसकी पहली उपस्थिति थी। जंगल में रहने वाली यह फेलिड प्रजाति अपने तेंदुए जैसे बालों के लिए पहचानी जाती है।

    राजधानी- भोपाल

    मुख्यमंत्री- मोहन यादव

  • 7

    अंतरराष्ट्रीय टेनिस परिसंघ-आईटीएफ का जूनियर 30 टूर्नामेंट लखनऊ में शुरू हुआ है|

    अंतरराष्ट्रीय टेनिस परिसंघ-आईटीएफ के जूनियर 30 टूर्नामेंट का उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुभारंभ हुआ। लगभग एक सौ 25 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

  • 8

    30वीं सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी जापान ने जीती है|

    जापान ने फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को 4-1 से हराकर अपनी पहली सुल्तान अजलान शाह हॉकी ट्रॉफी जीती। फाइनल  मलेशिया के इपोह शहर में स्तिथ अजलान शाह स्टेडियम में खेला गया था।  पाकिस्तान ने अब तक तीन बार सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी जीती है।

    राजधानी- टोक्यो

    मुद्रा- जापानी येन

  • 9

    अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस 12 मई में मनाया गया|

    मार्च 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने पौधों की सुरक्षा और पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस (International Day of Plant Health – IDPH) के रूप में चिह्नित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था।

  • 10

    : सुपरबेट रेपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट मैग्नस कार्ल्सन ने जीता है|

    मैग्नस कार्लसन ने सुपरबेट रेपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। वहीं, भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंदा इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रहे।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *