15 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (15 July 2025)

 

  1. हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. अभिजात शेठ
  2. हाल ही में लद्दाख का नया उप–राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है? कविंदर गुप्ता
  3. हाल ही में बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? विशाखापत्तनम
  4. हाल ही में केरल में पहला स्किन बैंक कहाँ स्थापित किया जा रहा है? तिरुवनंतपुरम
  5. हाल ही में भारत ने 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 पदक तालिका में कौन सा स्थान हासिल किया है? तीसरा
  6. हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस नौसेना के साथ पासिंग अभ्यास (PASSEX) आयोजित किया है? ग्रीक नौसेना
  7. हाल ही में श्रावणी मेला 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? झारखंड
  8. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का निधन हुआ है? नाइजीरिया
  9. हाल ही में विंबलडन 2025 पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? जैनिक सिनर
  10. हाल ही में ‘हेमबहादुर मल्ल पुरस्कार 2080’ किसे प्रदान किया गया है? कल्याण श्रेष्ठ

 

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का नया अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ को नियुक्त किया गया है |

    केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointment Committee of the Cabinet ACC) ने 13 जुलाई 2025 को डॉ. अभिजात शेठ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission NMC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है| वह डॉ. सुरेश गंगाधर का स्थान लेंगे|

  • 2

    लद्दाख का नया उप–राज्यपाल कविंदर गुप्ता को नियुक्त किया गया है |

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उप–राज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया है| वह पूर्व में जम्मू एवं कश्मीर के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) और विधायक रह चुके हैं, और वे भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं| इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने लद्दाख के उपराज्यपाल, ब्रिगेडियर सेवानिवृत्त डॉ. बी. डी. मिश्रा का इस्तीफा भी स्वीकार किया|साथ ही, पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री (Former Minister of Civil Aviation) पुष्पापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और प्रो. आशिम कुमार घोष हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है|

  • 3

    बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का दूसरा संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है |

    विशाखापत्तनम बंदरगाह प्राधिकरण (Visakhapatnam Port Authority (VPA) 14-15 जुलाई 2025 को विशाखापत्तनम में दूसरे बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) बंदरगाह सम्मेलन (2nd  Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation (BIMSTEC) Ports Conclave) की मेजबानी कर रहा है| इसका उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया|

    थीम: "भविष्य की दिशा: नीली अर्थव्यवस्था, नवाचार और सतत भागीदारी (Navigating the Future: Blue Economy, Innovation & Sustainable Partnerships)"

  • 4

    केरल में पहला स्किन बैंक तिरुवनंतपुरम में स्थापित किया जा रहा है |

    केरल का पहला स्किन बैंक (skin bank) 15 जुलाई, 2025 को तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Government Medical College Hospital (MCH)) में शुरू किया जाएगा| 15 जुलाई विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस (World Plastic Surgery Day) के रूप में मनाया जाता है| केंद्र ने अंगदान के माध्यम से त्वचा प्राप्त करने के लिए केरल राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (Kerala State Organ and Tissue Transplant Organisation (K- SOTTO) से भी अनुमोदन प्राप्त किया है| इस सुविधा का निर्माण 6.75 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है| स्किन बैंक ऐसी सुविधाएँ हैं जो पीड़ितों की जली हुई त्वचा के प्रतिस्थापन के लिए दानदाताओं के माध्यम से त्वचा एकत्र करती हैं|

  • 5

    भारत ने 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है |

    भारत ने बरमिंघम (अलाबामा, यूएसए Birmingham (Alabama, USA) में आयोजित 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 (21st World Police and Fire Games 2025) में 280 स्वर्ण, 178 रजत और 130 कांस्य पदक सहित कुल 588 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है| भारतीय दल में उत्तर प्रदेश पुलिस सबसे सफल प्रदर्शन करने वाली टीम रही, जिसने 95 पदक जीते, जो किसी भी भारतीय इकाई द्वारा जीते गए पदकों की संख्या से सर्वाधिक है| संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) 1,354 पदकों - 569 स्वर्ण, 433 रजत और 352 कांस्य - के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि ब्राजील (Brazil) 743 पदकों - 266 स्वर्ण, 246 रजत और 231 कांस्य - के साथ दूसरे स्थान पर रहा|

  • 6

    भारतीय नौसेना ने ग्रीक नौसेना के साथ पासिंग अभ्यास (PASSEX) आयोजित किया है |

    भारतीय नौसेना (Indian Navy) और ग्रीस की नौसेना- हेलेनिक नौसेना (Greek Navy- Hellenic Navy) ने अरब सागर (Arabian Sea) में मुंबई तट पर एक संयुक्त पासिंग अभ्यास (PASSEX Passing Exercise) आयोजित किया|जिसमें भारत की और से INS तरकश (INS Tarkash) और ग्रीक जहाज एचएस पसरा (HS Psara) ने भाग लिया|

     

  • 7

    कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन SECL, बिलासपुर में किया गया है |

    कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited (SECL) मुख्यालय में अपनी पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी (fully women-operated dispensary) का उद्घाटन किया है| वसंत विहार डिस्पेंसरी (Vasant Vihar Dispensary)- का संचालन 14 महिलाओं की एक समर्पित टीम द्वारा किया जाएगा, जिसमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और सहायक कर्मचारी शामिल होंगे|

  • 8

    श्रावणी मेला 2025 झारखंड में आयोजित किया जा रहा है |

    श्रावणी मेला (Shravani Mela) 2025 का आयोजन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक देवघर, झारखंड में आयोजित किया जा रहा है|

  • 9

    देश नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का निधन हुआ है |

    हाल ही में, नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी (Nigeria’s former President Muhammadu Buhari) का 82 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया है| उन्होनें 2015 से 2023 तक दो बार राष्ट्रपति पद संभाला| वह 2015 में नाइजीरिया के आधुनिक युग में किसी मौजूदा राष्ट्रपति (गुडलक जोनाथन incumbent president (Goodluck Jonathan)) को चुनाव में हराने वाले पहले विपक्षी उम्मीदवार बने|

  • 10

    कंबोडिया के खमेर रूज यातना स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है |

    हाल ही में, पेरिस में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र (47th Session of the World Heritage Committee in Paris) के दौरान 50 साल पहले कंबोडिया के क्रूर खमेर रूज (Cambodia’s brutal Khmer Rouge) शासन द्वारा यातना और निष्पादन स्थलों के रूप में इस्तेमाल किए गए तीन स्थानों को यूनेस्को ने अपनी विश्व विरासत सूची (UNESCO’s World Heritage list) में जोड़ा है| इन 3 स्थलों में शामिल: दो जेलों- तुओल स्लेंग और एम-13 (prisons: Tuol Sleng and M-13), और फाँसी स्थल चोयंग एक (execution site Choeung Ek)

     

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top