अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (Ministry of Minority Affairs) 11 से 15 जून तक नई दिल्ली में राजघाट पर गांधी दर्शन के बिरसा मुंडा लॉन में लोक संवर्धन पर्व (Lok Samvardhan Parv) का आयोजन कर रहा है| इसका उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री (Union Minister of Minority Affairs and Parliamentary Affairs) किरन रिजिजू ने किया| लोक संवर्धन पर्व का यह संस्करण भारत के उत्तरी राज्यों के 50 से अधिक दस्तकारों और कारीगरों (artisans and traditional craftspeople) को अपने पारंपरिक शिल्प के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच प्रदान करेगा| इसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के दृष्टिकोण (vision of Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas, Sabka Prayas) के अंतर्गत मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा|