14 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (14 July 2025)

 

  1. हाल ही में 2025 के पेन पिंटर पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा? लीला अबुलेला
  2. हाल ही में “अस्त्र” मिसाइल का सफल परीक्षण किसने किया है? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  3. हाल ही में ऑपरेशन फायर ट्रेल किसने चलाया है? राजस्व खुफिया निदेशालय
  4. हाल ही में विंबलडन 2025 में महिला एकल का खिताब किसने जीता है? इगा स्वियाटेक
  5. हाल ही में भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है? ए. रा हरिकृष्णन
  6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक मैच खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं? हरमनप्रीत कौर
  7. हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाली भारत की 44वीं स्थल कौन सी बनी है? मराठा सैन्य परिदृश्य
  8. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है?4
  9. हाल ही में नेस्ट्स ने किसके सहयोग से “तलाश” पहल शुरू की है? यूनिसेफ इंडिया
  10. हाल ही में भारतीय हैंडबॉल संघ ने हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के प्रसारण हेतु किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? प्रसार भारती

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    2025 के पेन पिंटर पुरस्कार लीला अबुलेला को प्रदान किया जाएगा |

    हाल ही में, सूडानी-स्कॉटिश लेखिका लीला अबुलेला (Sudanese-Scottish writer Leila Aboulela) को 2025 के पेन पिंटर पुरस्कार (2025 PEN Pinter Prize) का विजेता घोषित किया गया है| उन्हें 10 अक्टूबर को ब्रिटिश लाइब्रेरी में एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा| उनकी रचनाएँ प्रवास, आस्था, स्मृति और संस्कृति, विश्वास और अपनेपन के बीच के अंतरसंबंधों को समझने वाली मुस्लिम महिलाओं (migration, faith, memory, and the inner lives of Muslim women) के आंतरिक जीवन के विषयों पर प्रकाश डालती हैं| उनके उपन्यासों, जिनमें द ट्रांसलेटर (1999), मीनारेट (2005), और हाल ही में प्रकाशित रिवर स्पिरिट (2023) शामिल हैं, को आलोचनात्मक प्रशंसा मिली है, उनका 15 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है और अब विश्वविद्यालयों में उनका अध्ययन किया जाता है| यह पुरस्कार इंग्लिश पेन (English PEN) द्वारा दिया जाता है और यह उन लेखकों को सम्मानित करता है जो स्पष्ट और निडर सचबोध के साथ समाज की वास्तविकता को अनरेखित रूप में प्रस्तुत करते हैं|

  • 2

    छत्तीसगढ़ में शुरू की गई "चरण पादुका योजना" तेंदूपत्ता संग्राहकों से संबंधित है |

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ज़िले के जामगाँव (महाराजा) में आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई और हर्बल निष्कर्षण इकाई (Ayurvedic Processing Unit and Central Warehouse Complex) का उद्घाटन किया है| इसके साथ ही, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में 12.4 लाख से ज़्यादा तेंदू पत्ता संग्राहकों (tendu leaf collectors) को सुरक्षात्मक जूते प्रदान करने के लिए चरण पादुका योजना (Charan Paduka Yojana) का पुनः शुभारंभ किया| उन्होंने तेंदू पत्तों की खरीद दर ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा करने की भी घोषणा की|

  • 3

    “अस्त्र” मिसाइल का सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया है |

    हाल ही में, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation (DRDO) और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) ने ओडिशा के समुद्र तट पर सुखोई-30 एमके-I (Su-30 Mk-I) से बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (Beyond Visual Range Air-to-Air missile (BVRAAM)) 'अस्त्र (Astra)' का सफल परीक्षण किया | यह स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी (Radio Frequency (RF) Seeker) सीकर से लैस है|इस की मारक क्षमता 100 किलोमीटर से अधिक है और यह अत्याधुनिक मार्गदर्शन व नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित है|

  • 4

    ऑपरेशन फायर ट्रेल राजस्व खुफिया निदेशालय ने चलाया है |

    राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने "ऑपरेशन फायर ट्रेल (Operation Fire Trail)" अभियान के तहत न्हावा शेवा बंदरगाह, मुंद्रा बंदरगाह और कांडला विशेष आर्थिक क्षेत्र (Nhava Sheva Port, Mundra Port, and the Kandla Special Economic Zone) में 7 कंटेनरों को रोका और 35 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे (Chinese firecrackers) ज़ब्त किए है|

  • 5

    केरल का आर्थुनकल पुलिस स्टेशन भारत का पहला ISO प्रमाणित पुलिस स्टेशन बना है |

    केरल में स्थित आर्थंकल पुलिस स्टेशन (Arthunkal Police Station), अलप्पुझा को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) द्वारा ISO प्रमाणन (ISO certification)- ISO 9001:2015 प्रमाणन- प्रदान किया है| जिस से यह ISO प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला पुलिस स्टेशन बन गया है| इस प्रमाणन के लिए पुलिस स्टेशन में डिजिटलीकरण, शिकायत निपटान, अपराध जांच, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और पारदर्शी कार्यप्रणाली जैसी कई पहलुओं का मूल्यांकन किया गया|

  • 6

    विंबलडन 2025 में महिला एकल का खिताब इगा स्वियाटेक ने जीता है |

    पोलैंड की इगा स्वियाटेक (Poland's Iga Swiatek) ने अमेरिकी अमांडा अनिसिमोवा (American Amanda Anisimova) को हराकर विंबलडन 2025 महिला एकल का खिताब (Wimbledon 2025 women's singles title) जीता है| यह उनका पहला विंबलडन खिताब और छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है| स्लोवाकिया की मिया पोहानकोवा (Slovakia's Mia Pohankova) ने विंबलडन जूनियर (लड़कियों का) खिताब जीता|

    पुरुष युगल खिताब: ब्रिटिश जोड़ी जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल (British pair Julian Cash and Lloyd Glasspool)

    मिश्रित युगल खिताब: चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा और नीदरलैंड की सेम वर्बीक की जोड़ी ने  (Czech Republic's Katerina Siniakova and Netherlands' Sem Verbeek)

  • 7

    भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर ए. रा हरिकृष्णन बने है |

    ए. रा हरिकृष्णन हाल ही में भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बने है| उन्होंने फ्रांस में ला प्लेग्ने अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव (La Plagne International Chess Festival in France) में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर-मानक (GM-norm) हासिल किया है|

  • 8

    अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक मैच खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बनी हैं |

    हाल ही में, हरमनप्रीत कौर ने बर्मिंघम में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए पाँचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना 334वाँ अंतरराष्ट्रीय मैच (international match) खेला. जिस से वह अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक मैच खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी (334) बन गईं है| उन्होनें मिताली राज के 333 मैचों के रिकॉर्ड को तोडा है| उन्होनें 182 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 146 एकदिवसीय और छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने आठ शतक, 85 अर्धशतक और नाबाद 171 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया है| वह सर्वकालिक अंतरराष्ट्रीय मैचों की सूची में न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स (New Zealand's Suzie Bates) (346) और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (Australia's Ellyse Perry) (337) के बाद तीसरे स्थान पर हैं|

  • 9

    यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाली भारत की 44वीं स्थल मराठा सैन्य परिदृश्य बनी है |

    हाल ही में पेरिस में हुए यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र (47th session of the UNESCO World Heritage Committee held in Paris) में भारत के "मराठा सैन्य परिदृश्य (Maratha Military Landscape)" को यूनेस्को की  विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage List) में शामिल किया गया है| यह स्थल इस सूची में शामिल होने वाला भारत का 44वां स्थल है|

    मराठा सैन्य परिदृश्य:

    यह 17वीं से 19वीं शताब्दी तक फैला, मराठा साम्राज्य का बारह किलों का साम्राज्य है. जिनमें 11 महाराष्ट्र और 1 तमिलनाडु में स्थित है| चयनित स्थलों में महाराष्ट्र के सलहेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग तथा सिंधुदुर्ग के साथ-साथ तमिलनाडु में गिंगी किला शामिल हैं |

  • 10

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है |

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 (Article 80 of the Indian Constitution) के तहत चार व्यक्तियों — उज्ज्वल निकम (सरकारी वकील), सी. सदानंदन मास्टर (सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद्), हर्षवर्धन श्रृंगला (पूर्व विदेश सचिव) और मीनाक्षी जैन (इतिहासकार, शोधकर्ता और शिक्षाविद) —  को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए नामित किया है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top