14 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (14 July 2026)

 

  1. हाल ही में मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  2. हाल ही में 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब किसने जीता है? चार्ल्स लेक्लेर
  3. हाल ही में विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? जैनिक सिनर
  4. प्रथम एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? 3
  5. हाल ही में लद्दाख में कितनी नई तहसीलों का गठन किया गया है? 17
  6. हाल ही में नाबार्ड ने कौन-सा ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू किया है? ग्रामोदयम
  7. हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या बढ़कर कितनी हो गई है? 53
  8. हाल ही में दिवंगत पूमणि को किस उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? अग्नादी
  9. हाल ही में ICAI ग्लोबल ऑर्बिट समिट 2026 के प्रथम संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
  10. हाल ही में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन कहाँ किया? गुरुग्राम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण नई दिल्ली में किया गया है|

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित मन्नम इंटरनेशनल सेंटर में समाज सुधारक (Social Reformer) एवं स्वतंत्रता सेनानी मन्नाथु पद्मनाभन की प्रतिमा (Statue) का अनावरण किया तथा मन्नम स्मृति मंडपम (Mannam Smrithi Mandapam) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नायर सर्विस सोसाइटी (Nair Service Society – NSS), दिल्ली द्वारा किया गया। मन्नाथु पद्मनाभ पिल्लै, जिन्हें मन्नाथु पद्मनाभन के नाम से जाना जाता है, केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक और जनआंदोलन के नेता थे। उन्होंने 31 अक्टूबर 1914 को नायर सर्विस सोसाइटी (NSS) की स्थापना की थी। इस संगठन का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक सुधार, आत्मनिर्भरता (Self-reliance) और सामुदायिक सेवा (Community Service) के माध्यम से समाज का उत्थान करना था।

  • 2

    हाल ही में 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब चार्ल्स लेक्लेर ने जीता है|

    फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर (Charles Leclerc, Ferrari) ने सिल्वरस्टोन (Silverstone) में आयोजित 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री (2026 British Grand Prix) का खिताब जीता। मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल (George Russell, Mercedes) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि फेरारी के लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह चार्ल्स लेक्लेर की 2026 सीज़न की पहली जीत, ब्रिटिश ग्रां प्री (British Grand Prix) में पहली जीत तथा उनके फॉर्मूला 1 करियर की नौवीं जीत है। इस जीत के साथ फेरारी ने फॉर्मूला 1 ग्रां प्री इतिहास में अपनी 250वीं जीत भी दर्ज की।

  • 3

    हाल ही में विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब जैनिक सिनर ने जीता है|

    विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner, Italy) ने ऑल इंग्लैंड क्लब (All England Club) में खेले गए फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (Alexander Zverev, Germany) को हराकर विम्बलडन 2026 (Wimbledon 2026) का पुरुष एकल (Men’s Singles) खिताब जीता। यह उनका लगातार दूसरा विम्बलडन पुरुष एकल खिताब, पाँचवाँ ग्रैंड स्लैम एकल (Grand Slam Singles) खिताब है। इसके साथ ही वे विम्बलडन पुरुष एकल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले 10वें खिलाड़ी भी बन गए। महिला युगल (Women’s Doubles): चीन की गुओ हान्यू (Guo Hanyu, China) और फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच (Kristina Mladenovic, France)|

  • 4

    हाल ही में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र का आधिकारिक नाम बदलकर कर्तव्य भवन क्षेत्र रखा गया है|

    नई दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र (Central Vista Redevelopment Area) का आधिकारिक नाम बदलकर कर्तव्य भवन क्षेत्र (Kartavya Bhawan Area) या कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स (Kartavya Bhawan Complex) कर दिया जाएगा। इस निर्णय की घोषणा केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने की।

  • 5

    प्रथम एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल 3 स्वर्ण पदक जीते हैं|

    चीन के ओरडोस (Ordos, China) में आयोजित प्रथम एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 (1st Asian U23 Athletics Championships 2026) में भारत ने 3 स्वर्ण (Gold), 4 रजत (Silver) और 9 कांस्य (Bronze) सहित कुल 16 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। श्रावणी सचिन सांगले भारत की सबसे सफल एथलीट रहीं। उन्होंने तीन पदक जीते, जिनमें मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले (Mixed 4×400m Relay) और महिला 4×400 मीटर रिले (Women’s 4×400m Relay) में 2 स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर बाधा दौड़ (400m Hurdles) में एक कांस्य पदक (Bronze Medal) शामिल है।
    भारत के स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medal Winners):
    मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले (Mixed 4×400m Relay) – आस्तिक प्रधान, संद्रामोल साबू, सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन सांगले | पुरुष भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) – आनंद सिंह | महिला 4×400 मीटर रिले (Women’s 4×400m Relay) – श्रावणी सचिन सांगले, संद्रामोल साबू, प्रवल्लिका नरिमल्ला और नोफिसा खातून | चीन ने 23 स्वर्ण सहित कुल 51 पदकों के साथ पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। जापान (Japan) 7 स्वर्ण और कुल 22 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) 5 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

  • 6

    हाल ही में लद्दाख में 17 नई तहसीलों का गठन किया गया है|

    लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने तहसीलों (Tehsils) और राजस्व गांवों (Revenue Villages) के व्यापक पुनर्गठन (Reorganisation) एवं युक्तिकरण (Rationalisation) को मंजूरी दी है। इसके तहत 17 नई तहसीलों का गठन किया गया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में तहसीलों की कुल संख्या 15 से बढ़कर 32 हो गई है। यह कदम हाल ही में बनाए गए पाँच नए जिलों – नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास – को प्रभावी रूप से संचालित (Operationalisation) करने के लिए उठाया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार लेह जिले में 5 तहसीलें, कारगिल में 7, चांगथांग में 4, नुब्रा में 6, ज़ांस्कर में 4, शाम में 5 तथा द्रास जिले में 1 तहसील होगी।

  • 7

    हाल ही में नाबार्ड ने ग्रामोदयम ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू किया है|

    राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development – NABARD) ने ‘ग्रामोदयम (Gramodyam)’ नामक ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम (Rural Entrepreneurship Development Programme) शुरू किया है। उद्देश्य: अगले तीन वर्षों में लगभग 4,000 ग्रामीण उद्यमियों को तैयार करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना | यह कार्यक्रम कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के अंतर्गत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation – NSDC) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जबकि इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (Institute for Industrial Development – IID) इसका कार्यान्वयन भागीदार (Implementation Partner) है। इस पहल का शुभारंभ 13 जुलाई 2026 को नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर इसके अध्यक्ष डॉ. शाजी के. वी. ने किया। यह कार्यक्रम डिजिटल-फर्स्ट हाइब्रिड मॉडल (Digital-first Hybrid Model) पर आधारित है, ताकि पूरे देश में इसकी पहुँच सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन (Psychometric Assessment), परामर्श (Counselling), उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (Entrepreneurship Development Training), उद्योग-विशिष्ट कौशल प्रशिक्षण (Industry-specific Skill Programmes), मार्गदर्शन (Mentoring) तथा उद्यम स्थापित करने में सहायता (Enterprise Setup Assistance) प्रदान की जाएगी।

  • 8

    हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है|

    उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) में 25 से 27 जून 2026 के बीच आयोजित चौथी गैंडा गणना (Fourth Rhino Census) के अनुसार गैंडों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। हाल के वर्षों में 3 गैंडों की मृत्यु के बावजूद इस गणना में कुल 5 गैंडों की वृद्धि दर्ज की गई। वर्तमान में रिजर्व में 17 वयस्क नर, 25 वयस्क मादा और एक वर्ष से अधिक आयु के 11 शावक (Calves) हैं।

  • 9

    हाल ही में दिवंगत पूमणि को अग्नादी उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

    साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध तमिल लेखक पूमणि का 12 जुलाई 2026 को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे ग्रामीण जीवन और सामाजिक यथार्थ (Social Realities) के सजीव चित्रण के लिए प्रसिद्ध थे। उनका चर्चित उपन्यास ‘अग्नादी (Agnaadi)’ वर्ष 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) से सम्मानित हुआ था। उनके एक अन्य प्रसिद्ध उपन्यास ‘वेक्कई (Vekkai)’ पर आधारित ‘असुरन (Asuran)’ फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें अभिनेता धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होनें नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Film Development Corporation of India – NFDC) के लिए ‘करुवेलम पूक्कल (Karuvelam Pookkal)’ फिल्म का निर्देशन (Direction) भी किया था।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top