14 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (14 August 2025)

 

  1. हाल ही में जारी मध्य-2025 नौमबियो सेफ्टी इंडेक्स के अनुसार, भारत ने वैश्विक स्तर पर कौन सा स्थान हासिल किया है? 67वाँ
  2. हाल ही में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (IOAA) कहाँ आयोजित किया जा रहा है? मुंबई
  3. हाल ही में जुलाई 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है? शुभमन गिल
  4. हाल ही में किस देश ने बैलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  5. हाल ही में “आपराधिक आपातकाल” की घोषणा कहाँ की गई है? वॉशिंगटन डी.सी.
  6. हाल ही में भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? रोहित कृष्ण एस
  7. हाल ही में विनफास्ट ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन असेंबली प्लांट का उद्घाटन कहाँ किया है? तमिलनाडु
  8. हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है? पुडुचेरी
  9. हाल ही में विश्व खेलों में वुशु में भारत की पहली पदक विजेता कौन बनीं हैं? नम्रता बत्रा
  10. हाल ही में चर्चित “डार्डानेल्स जलडमरूमध्य” कहाँ स्थित है? तुर्की

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    जारी मध्य-2025 नौमबियो सेफ्टी इंडेक्स के अनुसार, भारत ने वैश्विक स्तर पर 67वाँ स्थान हासिल किया है |

    नवीनतम मध्य-2025 न्यूमबियो सुरक्षा सूचकांक रैंकिंग (Numbeo Safety Index mid-2025 rankings) में, भारत 55.8 के सूचकांक स्कोर के साथ दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों (world’s safest countries) में 67वें स्थान पर रहा| शहरवार सुरक्षा रैंकिंग में, मैंगलोर को भारत में सबसे सुरक्षित शहर (safest city in India) का दर्जा दिया गया है, इसकी कम अपराध दर और मजबूत नागरिक बुनियादी ढांचे के लिए प्रशंसा की गई है, वैश्विक स्तर पर 74.2 के सुरक्षा सूचकांक स्कोर के साथ 49 रैंकिंग पर है| गुजरात में तीन शहर - वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत - क्रमशः 69.2, 68.2 और 66.6 के सुरक्षा स्कोर के साथ अगले स्थान पर हैं| दिल्ली को अपराध सूचकांक स्कोर 59.03, गाजियाबाद को 58.44 तथा नोएडा को 55.1 के साथ सबसे असुरक्षित भारतीय शहरों (most unsafe Indian cities) में स्थान दिया गया है| सूची में शीर्ष स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates (UAE) की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) है, जिसका सुरक्षा सूचकांक मध्य वर्ष 88.8 है, जो लगातार नौवें वर्ष वैश्विक स्तर पर सबसे सुरक्षित शहर के रूप में शीर्ष स्थान पर है, जबकि UAE देश स्तर पर दूसरे स्थान पर है| क़तर का शहर दोहा (Doha, Qatar) 84.3 स्कोर के साथ दूसरे स्थान और दुबई (Dubai) 83.9 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है|

  • 2

    खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (IOAA) मुंबई में आयोजित किया जा रहा है |

    खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (18th International Olympiad on Astronomy and Astrophysics (IOAA) 12 अगस्त से मुंबई में आयोजित किया जा रहा है| पर्यवेक्षक देश (observer country)- घाना (Ghana)  इस का आयोजन मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (Tata Institute of Fundamental Research), होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (Homi Bhabha Centre for Science Education) द्वारा किया जा रहा है| IOAA 2025 अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड होगा, जिसमें 64 देशों के कुल 288 छात्र इस 10-दिवसीय आयोजन में भाग ले रहे हैं|

  • 3

    शुभमन गिल को जुलाई 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है |

    भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को जुलाई 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ (ICC Men’s Player of the Month for July 2025) चुना गया है| जिससे वह चार बार पुरुष वर्ग का पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है| उन्होंने इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का पुरस्कार जीता था| दो महिला खिलाड़ियों - ऐश गार्डनर और हेले मैथ्यूज़ (Ash Gardner and Hayley Matthews)- ने चार-चार बार यह पुरस्कार जीता है|इंग्लैंड की बल्लेबाज़ सोफिया डंकले (England batter Sophia Dunkley) ने जुलाई 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ (ICC women’s Players of the Month for July 2025) का पुरस्कार जीता है|

  • 4

    संयुक्त राज्य अमेरिका ने बैलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया है |

    संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) ने आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 219 और कार्यकारी आदेश 13224 (section 219 of the Immigration and Nationality Act and Executive Order 13224) के तहत बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army (BLA)) और उसकी सशस्त्र इकाई, मजीद ब्रिगेड (Majeed Brigade) को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठनों (Foreign Terrorist Organisations (FTOs)) की सूची में शामिल किया है| मजीद ब्रिगेड को पहले से मौजूद विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (Specially Designated Global Terrorist (SDGT) status) की स्थिति में बीएलए के उपनाम के रूप में भी जोड़ा गया है|

  • 5

    पारित मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2024 मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 की जगह लागू होगा |

    संसद ने भारत के समुद्री कानूनों को आधुनिक बनाने और उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2024 (Merchant Shipping Bill, 2024) और समुद्री माल परिवहन विधेयक, 2025 (Carriage of Goods by Sea Bill, 2025) पारित किया है| यह विधेयक मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 (Merchant Shipping Act 1958) का स्थान लेगा| यह विधेयक व्यापारिक नौवहन से संबंधित कानून में संशोधन करता है, ताकि समुद्री संधियों और अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेजों के तहत देश के दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके, जिनमें भारत एक पक्ष है।

  • 6

    "आपराधिक आपातकाल" की घोषणा वॉशिंगटन डी.सी. में की गई है |

    11 अगस्त 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में "आपराधिक आपातकाल (criminal emergency)" घोषित की है| इसके तहत उन्होंने वाशिंगटन, डीसी के पुलिस विभाग का नियंत्रण लिया और नेशनल गार्ड सैनिकों (National Guard) को तैनात किया| मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (Metropolitan Police Department) को अस्थायी रूप से संघीय नियंत्रण में ले लिया गया |

  • 7

    DGAQA ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के द्वारा निर्मित स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस MK-1A को उड़ान की मंजूरी दी है |

    भारतीय विमानन गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (Directorate General of Aeronautical Quality Assurance DGAQA) ने हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के नासिक प्रभाग (Hindustan Aeronautics Limited’s (HAL) Nashik division) द्वारा निर्मित स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस Mk1A (Light Combat Aircraft Tejas Mk1A) को उड़ान की मंजूरी दी है|

  • 8

    तेंदोंग ल्हो रुम फात त्योहार लेप्चा जनजाति द्वारा मनाया गया है |

    सिक्किम में हाल ही में लेप्चा जनजाति (Lepcha tribe) का परंपरागत और प्राचीन  त्योहार तेंदोंग ल्हो रम फात (Tendong Lho Rum Faat is a traditional festival) मनाया गया है| यह तेंदोंग पहाड़ी (Tendong Hill) के सम्मान में मनाया जाता है जिसने उनके पूर्वजों को एक प्राचीन बाढ़ से बचाया था| तेंदोंग पहाड़ी, जिसका अर्थ लेप्चा भाषा में "उठे हुए सींग वाली पहाड़ी" है, पवित्र मानी जाती है| लेप्चा समुदाय इस त्योहार के दौरान पहाड़ी पर और उसके आसपास इकट्ठा होकर अपने देवता इदबुरूम (Idburum) की पूजा करता है|

  • 9

    भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर रोहित कृष्ण एस बने हैं |

    रोहित कृष्ण एस कज़ाकिस्तान (Kazakhstan) में अल्माटी मास्टर्स कोनाएव कप (Almaty Masters Qonaev Cup) में भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) बने है|

  • 10

    लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी भारतीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला पुरस्कार 2025 जीता हैलोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी भारतीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला पुरस्कार 2025 जीता है |

    असम के गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lokpriya Gopinath Bordoloi International Airport ) के नवनिर्मित टर्मिनल 2 (Terminal 2) ने परिवहन श्रेणी (Transport category) में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला पुरस्कार 2025 (International Architecture Award 2025) जीता है| यह डिज़ाइन बांस के लचीलेपन और असम के राज्य पुष्प, फॉक्सटेल ऑर्किड की शोभा से प्रेरित है| इसे नुरू करीम के नेतृत्व वाली वास्तुशिल्प फर्म न्यूड्स (NUDES) द्वारा डिज़ाइन किया गया है|
    यह पुरस्कार शिकागो एथेनियम: वास्तुकला एवं डिज़ाइन संग्रहालय (Chicago Athenaeum: Museum of Architecture and Design) द्वारा यूरोपीय सेंटर फॉर आर्किटेक्चर आर्ट डिजाइन एंड अर्बन स्टडीज (European Centre for Architecture Art Design and Urban Studies) और मेट्रोपॉलिटन आर्ट्स प्रेस लिमिटेड (Metropolitan Arts Press, Ltd) के सहयोग से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है|

    हवाई अड्डे और परिवहन केंद्र श्रेणी में पुरस्कृत 2025 में वास्तुकला के लिए मान्यता प्राप्त अन्य हवाई अड्डे:

    1. गारे डू नॉर्ड, पेरिस, फ्रांस में सौर बाइक शेड (Solar Bike Shed at Gare du Nord, Paris, France)
    2. पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, ओरेगन, अमेरिका (Portland International Airport, Oregon, USA)
    3. गादेओकडो नया हवाई अड्डा डिज़ाइन प्रतियोगिता, दक्षिण कोरिया (Gadeokdo New Airport Design Competition, South Korea)
    4. चांगी हवाई अड्डा टर्मिनल 2, सिंगापुर (Changi Airport Terminal 2, Singapore)
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top