14 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (14 August 2026)

 

  1. 12 अगस्त 2026 को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने किस खेल महासंघ की मान्यता निलंबित की? टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया
  2. हैदराबाद के जीनोम वैली में नया विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की योजना की घोषणा किस अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने की है? एमजेन
  3. रूस ने 2026 में इतिहास में पहली बार किस देश से पेट्रोल का आयात शुरू किया? भारत
  4. एशिया की पहली रेगिस्तान-आधारित ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और प्राणी उद्यान स्थापित करने के लिए किस राज्य को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से औपचारिक मंजूरी मिली है? गुजरात
  5. उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से किस स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा? हल्द्वानी
  6. 10 अगस्त 2026 से गुटखा, पान मसाला तथा तंबाकू या निकोटीन युक्त उत्पादों पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाने वाला राज्य कौन-सा है? कर्नाटक
  7. दिल्ली के लिए प्रारूप मास्टर प्लान-2047 को किस प्राधिकरण ने मंजूरी दी? दिल्ली विकास प्राधिकरण
  8. ब्रिक्स महासागर एवं ध्रुवीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्य समूह (BRICS OPST) की 8वीं बैठक 2026 में कहाँ आयोजित की जा रही है? गोवा
  9. ‘उदारा शक्ति 2026’ अभ्यास किन दो देशों की वायु सेनाओं के बीच आयोजित किया जा रहा है? भारत और मलेशिया
  10. अगस्त 2026 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के सचिव का पदभार किसने संभाला? अर्चना वर्मा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

  • 1

    12 अगस्त 2026 को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया खेल महासंघ की मान्यता निलंबित की|

    युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 12 अगस्त 2026 को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (Table Tennis Federation of India–TTFI) की मान्यता (Recognition) निलंबित (suspend) कर दी। यह कार्रवाई गंभीर प्रशासनिक कमियों (Major Governance Deficiencies) और समय पर चुनाव (Elections) नहीं कराने के कारण की गई।

  • 2

    ‘NETRA-2026’ नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया|

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation–DRDO) ने 11 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में ‘NETRA-2026’ नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया। सेमिनार का विषय इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare), डिजिटल ट्विन (Digital Twin) और मिशन-क्रिटिकल सिस्टम डिजाइन (Mission Critical System Design) है। DRDO के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार प्रणाली महानिदेशक (Director General of Electronics and Communication Systems) डॉ. बी.के. दास ने मुख्य अतिथि के रूप में सेमिनार का उद्घाटन किया। इसका आयोजन DRDO ने एसोसिएशन ऑफ ओल्ड क्रोज़ इंडिया चैप्टर (Association of Old Crows India Chapter) और उद्योग भागीदारों के सहयोग से किया है। सेमिनार में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare), डिजिटल ट्विन (Digital Twin), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence–AI), रडार (Radar), रेडियो-फ्रीक्वेंसी सिस्टम (Radio-Frequency Systems), FPGA डिजाइन, मिशन-क्रिटिकल सिस्टम (Mission-Critical Systems) और डिजिटल इंजीनियरिंग (Digital Engineering) जैसे विषयों पर चर्चा की। 13 अगस्त 2026 को एक व्यावहारिक कार्यशाला (Hands-on Workshop) भी आयोजित की।

  • 3

    हैदराबाद के जीनोम वैली में नया विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की योजना की घोषणा एमजेन अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने की है|

    अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी (U.S. Biotechnology Company) एमजेन (Amgen) ने भारत के हैदराबाद स्थित जीनोम वैली में एक नया विज्ञान एवं नवाचार केंद्र (Science and Innovation Center) स्थापित करने की योजना की घोषणा की है। यह केंद्र 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।
    यह सुविधा एमजेन के वैश्विक अनुसंधान एवं विकास नेटवर्क (Global R&D Network) का हिस्सा होगी और प्रयोगशाला विज्ञान (Laboratory Science) को डिजिटल नवाचार (Digital Innovation) के साथ जोड़कर लगभग 200 उच्च-कुशल रोजगार (Highly Skilled Jobs) सृजित करेगी।

  • 4

    रूस ने 2026 में इतिहास में पहली बार भारत से पेट्रोल का आयात शुरू किया|

    रूस ने 2026 में इतिहास में पहली बार भारत से पेट्रोल (Gasoline/Petrol) का आयात शुरू किया। यह कदम रूस में घरेलू ईंधन की कमी (Domestic Fuel Shortage) के बीच उठाया गया, जो यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों (Drone Strikes) के कारण रूसी तेल रिफाइनरियों (Russian Oil Refineries) के संचालन प्रभावित होने से पैदा हुई थी।

    भारत से पेट्रोल की पहली खेप अगस्त 2026 में रूस पहुंची। लगभग 42,000 टन पेट्रोल (42,000 Tonnes of Gasoline) को 18 जून 2026 को गुजरात स्थित वाडिना ररिफाइनरी (Vadinar Refinery) से ‘Cyclone’ टैंकर (Tanker) में लादा गया था। यह रिफाइनरी नायरा एनर्जी लिमिटेड (Nayara Energy Ltd.) द्वारा संचालित है, जिसमें रूस की रोसनेफ्ट (Rosneft) की हिस्सेदारी है।ईंधन की खेप को भूमध्यसागर (Mediterranean Sea) के तट पर स्थित मिस्र के दमिएटा बंदरगाह (Damietta Port, Egypt) के माध्यम से भेजा गया, जहां इसे एक ओमान-ध्वज वाले जहाज (Oman-Flagged Vessel) में स्थानांतरित किया गया और इसके बाद रूस के लिए रवाना किया गया।

  • 5

    एशिया की पहली रेगिस्तान-आधारित ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और प्राणी उद्यान स्थापित करने के लिए गुजरात को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से औपचारिक मंजूरी मिली है|

    गुजरात को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority–CZA) से बनासकांठा जिले के जुना डीसा में एशिया की पहली रेगिस्तान-आधारित ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और प्राणी उद्यान (Desert-Themed Drive-Through Night Safari and Zoological Park) स्थापित करने के लिए औपचारिक मंजूरी मिल गई है। 542.14 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 103 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी और इसमें 83 प्रजातियों (Species) के लगभग 2,700 जानवर शामिल होंगे। परियोजना का मुख्य उद्देश्य शुष्क क्षेत्र के वन्यजीव संरक्षण (Arid-Region Wildlife Conservation) और इको-टूरिज्म (Ecotourism) को बढ़ावा देना है।

     

  • 6

    रूस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण के लिए डी.वाई. चंद्रचूड़ को नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है|

    रूस (Russia) ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण (Three-Member International Arbitral Tribunal) में अपना नामित सदस्य (Nominee) नियुक्त किया है। यह न्यायाधिकरण यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले ओशचाडबैंक (Ukraine's State-Owned Oschadbank) द्वारा रूस के खिलाफ दायर बहु-मिलियन डॉलर के निवेश विवाद (Multi-Million-Dollar Investment Dispute) की सुनवाई करेगा। यह मामला 1998 की रूस-यूक्रेन द्विपक्षीय निवेश संधि (Russia-Ukraine Bilateral Investment Treaty–BIT) के तहत लाया गया है।न्यायाधिकरण के तीन सदस्य हैं: डी.वाई. चंद्रचूड़ — रूस द्वारा नामित सदस्य (Russia’s Nominee)।
    स्टावरोस ब्रेकौलाकिस (Stavros Brekoulakis) — ओशचाडबैंक द्वारा नामित सदस्य (Claimant’s Appointee)।

  • 7

    उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी पर स्थानांतरित किया जाएगा|

    उत्तराखंड सरकार ने अगस्त 2026 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने को मंजूरी दे दी। 12 अगस्त 2026 के अंतिम शासनादेश के अनुसार, नए उच्च न्यायालय परिसर (New High Court Campus) के लिए हल्द्वानी-रुद्रपुर राजमार्ग NH-05 पर स्थित लामाचौड़ में 30 हेक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल (Uttarakhand Cabinet) ने 7 अगस्त 2026 को लामाचौड़, हल्द्वानी में वन भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी। यह अंतिम निर्णय जून 2023 में प्रस्तावित गौलापार की 26.08 हेक्टेयर भूमि के प्रस्ताव को बदलता है। इस स्थानांतरण के खिलाफ 7 अगस्त 2026 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (Public Interest Litigation–PIL) दायर की गई। याचिका में प्रस्तावित स्थल को आरक्षित वन (Reserved Forest) और हाथी गलियारा (Elephant Corridor) बताया गया है।

  • 8

    10 अगस्त 2026 से गुटखा, पान मसाला तथा तंबाकू या निकोटीन युक्त उत्पादों पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाने वाला राज्य कर्नाटक है|

    कर्नाटक सरकार ने 10 अगस्त 2026 से एक वर्ष के लिए गुटखा, पान मसाला तथा तंबाकू या निकोटीन युक्त उत्पादों के निर्माण (Manufacture), भंडारण (Storage), परिवहन (Transport), वितरण (Distribution) और बिक्री (Sale) पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (Department of Food Safety and Drug Administration) द्वारा जारी किया गया है। इस प्रतिबंध का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा (Protection of Public Health) करना है। हालांकि, आदेश के तहत व्यक्तिगत उपभोग (Personal Consumption) को अपराध नहीं बनाया गया है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top