13 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में चर्चा में रही “गिदोन के रथ योजना” का संबंध किस से है? इजरायल
  2. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने एशियाई चावल का पहला पैनजीनोम तैयार किया है? चीन
  3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? डॉ. मुस्तफा यूसुफ़ाली गोम
  4. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 कब मनाया गया है? 12 मई
  5. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? विराट कोहली
  6. हाल ही में यूएई एथलेटिक्स वूमेंस गाला 2025 में जैवलिन थ्रो का खिताब किसने जीता है? करिश्मा सानिल
  7. हाल ही में महिला वनडे त्रिकोणीय सीरीज 2025 का विजेता कौन बना है? भारत
  8. हाल ही में नई दिशापहल कहाँ शुरू की गई है? दिल्ली
  9. हाल ही में वेसाक उत्सव 2025 का आयोजन किस देश में किया गया है? श्रीलंका
  10. हाल ही में विमोचित पुस्तक जनता की कहानी – मेरी आत्मकथाके लेखक कौन हैं? बंडारू दत्तात्रेय

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    चर्चा में रही "गिदोन के रथ योजना" का संबंध इजरायल से है|

    इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल (Israel's security cabinet) ने सर्वसम्मति (consensus) से गाजा (Gaza) में सैन्य आक्रमण (Military invasion) को बढ़ाने की योजना को मंजूरी दे दी है, जिसका नाम गिदोन के रथ योजना (मर्कवोट गिदोन Gideon's Chariot Plan (Merkavot Gideon)) है| इस योजना की आलोचकों ने तत्काल निंदा की है| इस योजना में इजरायल रक्षा बलों (Israel Defense Forces (IDF)) द्वारा गाजा क्षेत्र पर आक्रमण कर उस पर नियंत्रण करना, गाजा के दक्षिण में नागरिकों को बलपूर्वक विस्थापित करना (to migrate), उग्रवादी समूह हमास (militant group Hamas) को "खत्म" करना, गाजा में बंधक बनाए गए शेष लोगों को रिहा करना, तथा एक नई सहायता प्रणाली (Help System) की स्थापना करना शामिल है - लेकिन यह सब केवल ऑपरेशन शुरू होने के बाद ही किया जाएगा|

  • 2

    चीन के वैज्ञानिकों ने एशियाई चावल का पहला पैनजीनोम तैयार किया है|

    चीन के चीनी विज्ञान अकादमी (Chinese Academy of Sciences in China) के वैज्ञानिकों ने जंगली और खेती की जाने वाली चावल (wild and cultivated rice varieties) की 145 किस्मों से आनुवंशिक डेटा (Genetic Data) संकलित करके एशियाई चावल (Asian rice (Oryza sativa) का पहला उच्च-रिज़ॉल्यूशन (High-resolution) पैनजीनोम (pangenome) तैयार किया है| पैंगिनोम, एक तरह का संदर्भ जीनोम है| शोधकर्ताओं ने 145 चावल जीनोमों का अनुक्रम (sequence) किया - जिसमें 129 जंगली किस्में और 16 खेती की जाने वाली किस्में शामिल हैं - जिन्हें उनकी भौगोलिक और आनुवंशिक विविधता (genetic diversity) के लिए चुना गया|

  • 3

    अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार 2025 से डॉ. मुस्तफा यूसुफ़ाली गोम से सम्मानित किया गया है|

    मुंबई स्थित सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी डॉ. मुस्तफा यूसुफ़ाली गोम को मैत्री शांति फाउंडेशन (Maitry Peace Foundation) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार 2025 (International Buddha Peace Award 2025) से सम्मानित किया गया है| उन्हें फूलों का गुलदस्ता और दाऊदी बोहरा समुदाय की पारंपरिक शॉल (Dawoodi Bohra Community shawl) भेंट की गई, जो सम्मान और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है| यह पुरस्कार उन्हें उनके सामाजिक कार्यों और समुदाय कल्याण में योगदान के लिए प्रदान किया गया | उन्होनें 500 से अधिक इमारतों की मरम्मत में नेतृत्व किया और नरेंद्र मोदी पर एक पुस्तक भी लिखी है|

  • 4

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई 2025 को मनाया गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) प्रतिवर्ष 12 मई को मनाया जाता है| यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale, the founder of modern nursing) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है|

     उद्देश्य : स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और समाज में नर्सों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना

    2025, अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम: "हमारी नर्सें. हमारा भविष्य. नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है|

  • 5

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

    भारतीय क्रिकेटर  विराट कोहली ने आधिकारिक तौर (officially) पर टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) से संन्यास (retirement) की घोषणा की है|

    उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण (debut) किया था|

    2013 अर्जुन अवार्ड और 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

    उन्होंने 14 वर्षों के करियर में 123 टेस्ट मैच खेले, उन्होंने 48.67 की औसत से 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक (centuries) और 31 अर्द्धशतक (fifties) शामिल हैं|

    उनका सर्वोच्च स्कोर (highest score) - पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन है|

    उन्होंने 2014 से 2022 तक भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी की और 68 में से 40 मैचों में जीत हासिल की, जिससे वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने.

    उनकी कप्तानी में भारत ने 2019 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज जीती|

    अपने 14 साल के टेस्ट करियर में वे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के बाद भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए|

  • 6

    "बुलबुल V2" सर्वम एआई ने लॉन्च किया है|

    बेंगलुरु स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence (AI)) स्टार्टअप सर्वम एआई (Sarvam AI) ने 11 भारतीय भाषाओं में प्राकृतिक, मानव जैसी आवाज देने के लिए अपने टेक्स्ट-टू-स्पीच (text-to-speech (TTS) model) मॉडल का नवीनतम संस्करण (Latest Version) "बुलबुल V2 (Bulbul V2)" लॉन्च किया है| बुलबुल V2 में क्षेत्रीय लहजे (regional accents), तेज प्रदर्शन और अनुकूलन योग्य आवाज विकल्प पेश किए गए हैं. नवीनतम संस्करण की भाषा क्षमताओं में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, पंजाबी और ओडिया शामिल हैं| इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अधिक प्रामाणिक (authentic) और मानव-सदृश वॉयस इंटरफेस प्रदान करना है, जिससे भारत की बहुभाषी आबादी को बेहतर सेवा मिल सके|

  • 7

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सूर्यकांत को नियुक्त किया गया है|

    हर साल 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day) मनाया जाता है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 14 मई, 2025 से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) नियुक्त किया है| वर्तमान NALSA कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीआर गवई 13 मई को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद 14 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे| परंपरा के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश (second senior most judge of the Supreme Court) को NALSA का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है|

  • 8

    यूएई एथलेटिक्स वूमेंस गाला 2025 में जैवलिन थ्रो का खिताब करिश्मा सानिल ने जीता है|

    भारतीय एथलीट करिश्मा सानिल ने दुबई में आयोजित यूएई एथलेटिक्स वूमेंस गाला 2025 (UAE Athletics Women's Gala 2025) में जैवलिन थ्रो स्पर्धा (javelin throw event) में 53.33 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण (gold) पदक जीता| इस प्रतियोगिता में यूएई की अलियाज़िया तारेक (UAE's Aliazia Tarek) (31.04 मीटर) और भारत की हर्षिता सेहरावत (16.77 मीटर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं |

  • 9

    महिला वनडे त्रिकोणीय सीरीज 2025 का विजेता भारत बना है|

    भारत ने कोलंबो में आयोजित महिला वनडे त्रिकोणीय सीरीज (Women’s Tri-Nation ODI series) 2025 के फाइनल में श्रीलंका (Sri Lanka) को 97 रनों से हराकर खिताब जीता|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top