13 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

13 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

13 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में चर्चा में  रही, हिंडन नदी किस राज्य में बहती है? उत्तर प्रदेश
  2. हाल ही में  खबरों में रहा, सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य, किस राज्य में स्थित है? असम
  3. हाल ही में वैश्विक संचालन संस्था संयुक्त विश्व कुश्ती (UWW) ने किस भारतीय रेसलर को निलंबित किया है? बजरंग पूनिया
  4. हाल ही में किस देश ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की समय सीमा को बढ़ाया है?   श्रीलंका
  5. हाल ही में भारत ने  किस देश से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है? मालदीव
  6. हाल ही में 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किसने किया? ISRO
  7. हाल ही में  भारत मंडपम में आर्बिट्रेशन बार ऑफ इंडिया का उद्घाटन किसने किया? सुब्रह्मण्यम जयशंकर
  8. हाल ही में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं पहलवान कौन बनीं हैं? निशा दहिया
  9. हाल ही में कॉलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, वे किस देश से सम्बंधित हैं?  न्यूजीलैंड
  10. हर साल, अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है? 12 मई

  • 1

    चर्चा में रहा, एजेंडा 2063, अफ़्रीकी संघ से संबंधित है|

    एजेंडा 2063, अफ़्रीका को भविष्य की वैश्विक शक्ति बनाने के लिए अफ़्रीका का एक खाका और मास्टर प्लान है|  एजेंडा 2063 के कुछ ध्यान केंद्रित करने वाले क्षेत्र: हिंसक संघर्षों को रोकना, दीर्घकालिक वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाना, आरईसी के क्षैतिज संबंधों को मज़बूत करना, एएफ़सीएफ़टीए की क्षमता में निवेश| 55 सदस्य देशों वाले अफ्रीकी संघ (एयू) ने दक्षिणी गाजा के राफा में इजरायली सेना की घुसपैठ की निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संघर्ष की “घातक वृद्धि” को रोकने का आग्रह किया।

  • 2

    चर्चा में रहा, विडाल टेस्ट टाइफ़ाइड बीमारी से संबंधित है|

    विडाल टेस्ट, टाइफ़ाइड बुखार की जांच के लिए किया जाने वाला एक सामान्य रक्त परीक्षण है. इसे टाइफ़ाइड टेस्ट रिपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है| साल्मोनेला टाइफी के कारण होने वाले टाइफाइड बुखार के निदान के लिए महत्वपूर्ण विडाल टेस्ट, अशुद्धियों से ग्रस्त है, जिससे इस बीमारी के खिलाफ भारत की लड़ाई जटिल हो गई है। टाइफाइड के लक्षण अन्य बीमारियों से मेल खाते हैं, इसलिए सटीक परीक्षण की आवश्यकता होती है। 1800 के अंत में विकसित इस परीक्षण में विश्वसनीयता का अभाव है, जिससे विश्व स्वास्थ्य संगठन को सावधानी बरतनी पड़ी है।

  • 3

    चर्चा में रही, हिंडन नदी उत्तर प्रदेश में बहती है|

    हिंडन नदी, यमुना नदी की एक महत्वपूर्ण सहायक नदी है. यह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले से निकलती है और मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, और गौतमबुद्ध नगर से होकर गुज़रती है| नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को हिंडन नदी प्रदूषण पर दो सप्ताह के भीतर एक अतिरिक्त रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है, जिसमें प्रदूषण फैलाने वाले नगर निकायों के खिलाफ कार्रवाई का विवरण दिया गया है।

    राजधानी- लखनऊ

    राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल

    मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

  • 4

    खबरों में रहा, सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य, किस असम में स्थित है|

    सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य, असम राज्य में स्थित है.  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी ने अमस सरकार को एक हलफनामा दायर करने को कहा है, जिसमें सोनितपुर जिले में सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य के अंदर अवैध निर्माण के बारे में बताया गया है|

    राजधानी- दिसपुर

    राज्यपाल- गुलाब चन्द कटारिया

    मुख्यमंत्री- हिमंता बिस्वा

  • 5

    महामत इदरीस डेबी को मध्य अफ्रीकी देश चाड का राष्ट्रपति चुना गया है|

    मध्य अफ्रीकी देश चाड के अंतरिम राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी इटनो ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है।

     राजधानी-  अन जमेना

    मुद्रा- सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक

  • 6

    46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक का आयोजन कोच्चि में किया जायेगा|

    46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) और पर्यावरण संरक्षण समिति (सीईपी) की 26वीं बैठक 20-30 मई, 2024 को कोच्चि, केरल में आयोजित की जाएगी|  इस बैठक में भारत औपचारिक रूप से अंटार्कटिका में एक नए अनुसंधान स्टेशन की स्थापना की घोषणा करेगा.  अंटार्कटिका में भारत के दो सक्रिय अनुसंधान केंद्र मैत्री और भारती हैं|

  • 7

    वैश्विक संचालन संस्था संयुक्त विश्व कुश्ती (UWW) ने बजरंग पूनिया को निलंबित किया है|

    हाल ही में कुश्ती की वैश्विक संचालन संस्था संयुक्त विश्व कुश्ती (UWW) ने भारतीय स्टार रेसलर बजरंग पूनिया को इस साल के अंत तक निलंबित कर दिया है|

  • 8

    श्रीलंका ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की समय सीमा को बढ़ाया है|

    श्रीलंका ने भारतीयों की वीज़ा फ्री एंट्री की समयसीमा एक बार फिर से बढ़ा दी है| श्रीलंका की इस पहल में भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के नागरिक बिना वीज़ा के 30 दिनों तक श्रीलंका की यात्रा कर सकते है. यह योजना अक्टूबर में शुरू की गई थी|

    राजधानी- श्री जयवर्धनेपुरा

    मुद्रा- श्रीलंकाई रुपया

  • 9

    HDFC लाइफ के चेयरमैन केकी मिस्त्री बने हैं|

    एचडीएफसी लाइफ के अध्यक्ष के रूप में केकी मिस्त्री  की नियुक्ति को बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने मंजूरी दे दी है. उन्होंने दीपक पारेख का स्थान लिया है|

  • 10

    भारत ने मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है|

    मालदीव की सरकार के मुताबिक, भारत ने मालदीव से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है| राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने देश से सभी भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 10 मई की समयसीमा निर्धारित की थी|

    राजधानी- माले

    मुद्र

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *