12 जून, 2025 को जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2025 (Global Gender Gap Index 2025) के 19 वें संस्करण में भारत 148 देशों में से 131वें स्थान पर है| पिछले साल भारत 129वें स्थान पर था| इस रिपोर्ट के अनुसार, मात्र 64.1% के समता स्कोर (equality score) के साथ, भारत दक्षिण एशिया (South Asia) में सबसे निचले स्थान वाले देशों में से एक है| बांग्लादेश दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला देश बनकर उभरा है, जो 75 पायदान ऊपर चढ़कर वैश्विक स्तर पर 24वें स्थान पर पहुंच गया है|नेपाल 125वें, श्रीलंका 130वें, भूटान 119वें, मालदीव 138वें और पाकिस्तान 148वें स्थान पर है|ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स चार प्रमुख आयामों में लैंगिक समानता को मापता है: आर्थिक भागीदारी और अवसर (economic participation and opportunity), शैक्षिक प्राप्ति (educational attainment), स्वास्थ्य और अस्तित्व (health and survival,), और राजनीतिक सशक्तिकरण (political empowerment).
इस सूची में शीर्ष 3 देश:
- आइसलैंड (Iceland)
- फिनलैंड (Finland)
- नॉर्वे (Norway)
इस सूची में निचले 3 देश:
- पाकिस्तान (Pakistan)
- सूडान (Sudan)
- चाड (Chad)