13 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (13 June 2026)

 

  1. हाल ही में केंद्र सरकार ने असम और किस राज्य के साथ सीमा पर तेल और गैस उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं? नागालैंड
  2. तिलहन किसानों के लिए भारत की पहली देशव्यापी व्हाट्सऐप आधारित एआई परामर्श सेवा किस नाम से शुरू की गई है? ऑयलसीड्स किसान मित्र
  3. हाल ही में दिवंगत जसपाल राणा का संबंध किस खेल से था? निशानेबाजी
  4. हाल ही में रुद्र गौरव श्रेष्ठ को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है? तुर्किये
  5. हाल ही में भारत के पहले घरेलू रूप से निर्मित एयरबस C295 एयरक्राफ्ट ने कहाँ से सफल उड़ान परीक्षण किया है? वडोदरा
  6. हाल ही में अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी सम्मेलन (उत्तरी क्षेत्र) 2026 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जम्मू
  7. हाल ही में शिगेला संक्रमण का प्रकोप किस राज्य में फैल रहा है? केरल
  8. हाल ही में किस राज्य ने प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के पहले चरण के लिए ढांचा और प्रशासनिक रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है? कर्नाटक
  9. हाल ही में जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है? 127वां
  10. हाल ही में यॉर्क विश्वविद्यालय को कहाँ पर अपना पहला विदेशी कैंपस स्थापित करने के लिए स्वीकृति मिली है? मुंबई

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में केंद्र सरकार ने असम और नागालैंड के साथ सीमा पर तेल और गैस उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन (domestic exploration and production of hydrocarbons) बढ़ाने के लिए असम और नागालैंड की सरकारों के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (tripartite MoU) किया है| MoU पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए| उद्देश्य: असम-नागालैंड सीमा के विवादित क्षेत्र (disputed area belt DAB) में तेल और खनिज खोज कार्य करना | केवल असम में भारत के कच्चे तेल के भंडार का लगभग 22% और देश के प्राकृतिक गैस के भंडार का लगभग 15% हिस्सा है, जबकि नागालैंड में असम-अराकान बेसिन के नागा-शुप्पेन बेल्ट (Naga-Schuppen Belt of the Assam-Arakan Basin) में महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन संभावनाएं हैं, ऐसे संसाधन जहाँ हाइड्रोकार्बन प्राकृतिक रूप से प्रवाहित होते हैं और जिनके विशाल अप्रयुक्त संसाधन भी हैं|

  • 2

    तिलहन किसानों के लिए भारत की पहली देशव्यापी व्हाट्सऐप आधारित एआई परामर्श सेवा ऑयलसीड्स किसान मित्र के नाम से शुरू की गई है|

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research (ICAR) ने तिलहन किसानों (oilseed farmers) को समय पर, शोध-आधारित सलाह देने के लिए एक AI-आधारित वट्सऐप टूल (AI-based WhatsApp tool)- ऑयलसीड्स किसान मित्र (Oilseeds Kisaan Mitra) लॉन्च किया है, जो कई भाषाओं में उपलब्ध है| यह तिलहन किसानों के लिए भारत की पहली देशव्यापी व्हाट्सऐप आधारित एआई परामर्श सेवा है| "ऑयलसीड्स किसान मित्र" एक वट्सऐप-आधारित सेवा है, जिसे ICAR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ ऑयलसीड्स रिसर्च, हैदराबाद (ICAR-Indian Institute of Oilseeds Research (ICAR-IIOR), Hyderabad) ने विकसित किया है|

  • 3

    हाल ही में दिवंगत जसपाल राणा का संबंध निशानेबाजी से था|

    भारतीय निशानेबाज और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता (Asian Games gold medalist) जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| वह भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के प्रशिक्षक (coach for Indian pistol shooters) के रूप में कार्यरत थे| उन्होंने मनु भाकर को निशानेबाजी में प्रशिक्षित किया और वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने में मदद की| उन्होनें अपने करियर में 4 एशियाई खेल स्वर्ण पदक और 15 राष्ट्रमंडल खेल पदक (Commonwealth Games medals) (9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक) जीते हैं| उन्हें वर्ष 1994 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award), 1997 में पद्म श्री (Padma Shri) और 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) से सम्मानित किया गया|

  • 4

    हाल ही में रुद्र गौरव श्रेष्ठ को तुर्किये में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है|

    IFS ऑफिसर रुद्र गौरव श्रेष्ठ को तुर्किये में भारत का नया राजदूत (Ambassador of India to Turkey) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में, मई 2023 से ईरान (Iran) में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत है| उनकी नियुक्ति भारत और तुर्किये के बीच हाल ही में हुई विदेश कार्यालय की वार्ता के बाद हुई है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया|

  • 5

    हाल ही में भारत के पहले घरेलू रूप से निर्मित एयरबस C295 एयरक्राफ्ट ने वडोदरा से सफल उड़ान परीक्षण किया है|

    हाल ही में भारत के पहले घरेलू रूप से निर्मित एयरबस C295 सैन्य परिवहन एयरक्राफ्ट (domestically built Airbus C295 military transport aircraft) ने वडोदरा में फाइनल असेंबली लाइन (Final Assembly Line) से अपना पहला सफल उड़ान परीक्षण किया है| यह पहली टेस्ट फ्लाइट विमान की पोस्ट प्रोडक्शन टेस्टिंग प्रक्रिया में एक अहम कदम है| यह विमान 40 C295 विमानों में से पहला है, जो भारत में भारतीय वायु सेना के लिए एयरबस डिफेन्स (Airbus Defence) और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (Tata Advanced Systems Limited) के साझेदारी के तहत बनाये जा रहे है| C295 इंडिया प्रोग्राम भारत में कोई भी सैन्य विमान निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित होने का पहला मामला है| यह प्रोजेक्ट 2021 में भारत और एयरबस डिफेंस और स्पेस के बीच 56 C295 विमान खरीदने के लिए हस्ताक्षरित 21,935 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है| इस समझौते के तहत, पहले 16 विमान स्पेन से फ्लाई-अवे कंडीशन में डिलीवर किए जा रहे हैं, जबकि बाकी 40 भारत में निर्मित किए जा रहे हैं|

  • 6

    हाल ही में अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी सम्मेलन (उत्तरी क्षेत्र) 2026 जम्मू में आयोजित किया जा रहा है|

    दो दिवसीय अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी सम्मेलन (उत्तरी क्षेत्र) 2026 (All India Liaison Officers Conference (North Zone) 2026) जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में 11 जून से आयोजित किया जा रहा है| उद्देश्य: वस्त्र क्षेत्र को मजबूत करना, हितधारकों की भागीदारी बढ़ाना और उद्योग में सतत विकास तथा प्रतिस्पर्धा (sustainable growth and competitiveness) को बढ़ावा देना| इस सम्मेलन में उत्तरी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संपर्क अधिकारी और कपड़ा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं| इस सम्मेलन में उद्योग से संबंधित मुद्दों, नीति कार्यान्वयन, गुणवत्ता मानकों और समन्वय तंत्रों को मजबूत करने पर चर्चा हो रही है|

  • 7

    हाल ही में शिगेला संक्रमण का प्रकोप केरल में फैल रहा है|

    केरल राज्य में शिगेला संक्रमण (Shigella infections) के लगभग 339 मामले सामने आये है| इसके चलते, केरल स्वास्थ्य विभाग ने शिगेला संक्रमण के प्रकोप को लेकर एक जरूरी चेतावनी जारी की है| शिगेलोसिस एक बहुत ही संक्रामक आंत का संक्रमण (highly contagious intestinal infection) है, जो शिगेला बैक्टीरिया (Shigella bacteria) की वजह से होता है| शिगेला गंदे हाथों, खाने, पानी, सतहों या वस्तुओं के जरिए मल-मौखिक मार्ग (fecal-oral route) से आसानी से फैलता है| संक्रमण पैदा करने के लिए सिर्फ 10 से 100 शिगेला जीवाणु पर्याप्त होते हैं, जिससे यह दुनिया भर में दस्त का सबसे संक्रामक बैक्टीरियल कारण बन जाता है|
    शिगेला बैक्टीरिया मानव पेट के खतरनाक एसिडिक वातावरण को सहन कर सकता है| मानव शरीर के बाहर, यह पानी में हफ्तों तक जीवित रह सकता है|

  • 8

    हाल ही में कर्नाटक ने प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के पहले चरण के लिए ढांचा और प्रशासनिक रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है|

    कर्नाटक के कलबुर्गी के पास प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क (PM MITRA Textile Park) के पहले चरण के लिए ढांचा और प्रशासनिक रूपरेखा (infrastructure blueprint and administrative framework) को अंतिम रूप दिया है| इसमें ₹1,800 करोड़ का निवेश और विश्व स्तरीय अवसंरचना शामिल है|
    इस प्रोजेक्ट को चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसमें पहला चरण लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र में कलबुर्गी-जेवारगी हाईवे के किनारे होना किरानागी, नादिसिनूर और फिरोजाबाद गांवों के पास फैला होगा| औद्योगिक जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, अधिकारियों द्वारा एक व्यापक जल आपूर्ति नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जिसे 5 लाख लीटर की ग्राउंड-लेवल जलाशय (ground-level reservoir) और 10 लाख लीटर की ऊँचाई वाली शुद्ध जल की जलाशय (elevated treated-water reservoir) द्वारा समर्थित किया जाएगा| 2.5 MLD की कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (Common Effluent Treatment Plant (CETP)) स्थापित करने का प्रस्ताव भी है, जिसमें जिरो लिक्विड डिस्चार्ज (Zero Liquid Discharge (ZLD) technology) तकनीक का इस्तेमाल होगा|

  • 9

    हाल ही में विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.6% अनुमानित की है|

    विश्व बैंक (World Bank) ने अपनी ‘ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स’ रिपोर्ट (Global Economic Prospects report) में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर (Gross Domestic Product growth) 6.6% अनुमानित की है| यह पूर्वानुमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुमानित 7.7% वृद्धि के बाद आया है| वित्त वर्ष 2027-28 में भारत की विकास दर 7.2 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2028-29 में 7.0 प्रतिशत अनुमानित की है| वहीँ, वर्ष 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर (global growth forecast) का अनुमान घटाकर 2.5% की है| वैश्विक वृद्धि 2025 में 2.9% से घटकर 2026 में 2.5% होने की उम्मीद है, जो Covid-19 महामारी के बाद से सबसे कमजोर विकास को दर्शाता है| इस रिपोर्ट में ग्रामीण खपत (Rural consumption) और उबरती हुई शहरी मांग के समर्थन से मजबूत घरेलू मांग को भी दर्शाया गया है, जो भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top