10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो (10th World Ayurveda Congress & Arogya Expo)-2024 का आयोजन 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक देहरादून, उत्तराखंड में किया जा रहा है| इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया|
10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 की थीम: "डिजिटल स्वास्थ्य-एक आयुर्वेदिक परिप्रेक्ष्य" (Digital Health-An Ayurveda Perspective)
उद्देश्य: आयुर्वेद में अनुसंधान, विकास और नई खोजों को बढ़ावा देना
यह आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सक्रिय रूप से समर्थित है।