13 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (13 August 2025)

 

  1. हाल ही में 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब किसने जीता है? पंजाब
  2. हाल ही में “गरुड दृष्टि” प्रणाली का अनावरण कहाँ किया गया है? महाराष्ट्र
  3. हाल ही में निशा ने अंडर-19 एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2025 में महिला 54 किग्रा वर्ग में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  4. हाल ही में किस देश ने फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता देने की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  5. वर्ष 2024–25 में मिलेट उत्पादन में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा है? राजस्थान
  6. हाल ही में किस राज्य ने स्थानीय समुदायों के लिए हथियार लाइसेंस प्राप्त करने हेतु एक विशेष पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है? असम
  7. हाल ही में भारत की सबसे लंबी रूट वाली वंदे भारत ट्रेन कहाँ शुरू हुई है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में किस देश के शिनमोएडेके ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है? जापान
  9. हाल ही में अन्नू रानी ने इंडियन ओपन 2025 विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य प्रतियोगिता में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  10. हाल ही में भारत का पहला ‘स्मार्ट इंटेलिजेंट गाँव’ किस राज्य में बनाया जा रहा है? महाराष्ट्र

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब पंजाब ने जीता है |

    हॉकी पंजाब ने हॉकी झारखंड को  हराकर 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 (15th Hockey India Sub Junior Men National Championship 2025) का खिताब जीता है|

  • 2

    “गरुड दृष्टि” प्रणाली का अनावरण महाराष्ट्र में किया गया है |

    हाल ही में महाराष्ट्र में एक उन्नत सोशल मीडिया निगरानी और इंटेलिजेंस टूल (advanced social media monitoring and intelligence tool) के रूप में “गरुड दृष्टि” (Garud Drishti system) प्रणाली का अनावरण किया गया है| इस प्रणाली का उद्देश्य सोशल मीडिया पर फैलते अफवाहों, हिंसा भड़काने वाले मैसेज, आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद करना है|

  • 3

    निशा ने अंडर-19 एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2025 में महिला 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है |

    निशा ने बैंकाक, थाईलैंड (Bangkok, Thailand) में आयोजित अंडर-19 एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप (Under-19 Asian Boxing Championships) में महिला 54 किग्रा वर्ग (women's 54kg category) में स्वर्ण पदक जीता है|

    स्वर्ण पदक:

    महिला 57 किग्रा वर्ग- मुस्कान
    पुरुष 75 किलोग्राम वर्ग- राहुल कुंडू

    रजत पदक :

    महिला 75 किग्रा में आरती कुमारी
    महिला 80 किग्रा में कृतिका वासन
    महिला 80+ वर्ग में पार्ची टोकस

    कांस्य पदक:

    महिला वर्ग- याशिका (51 किग्रा), आकांक्षा फलसवाल (70 किग्रा)
    पुरुष वर्ग- शिवम (55 किग्रा), और गौरव (85 किग्रा)

  • 4

    ऑस्ट्रेलिया ने फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता देने की घोषणा की है |

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ (Australian Prime Minister Anthony Albanese) ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र (80th Session of the United Nations General Assembly) में फ़िलिस्तीन राज्य (State of Palestine) को औपचारिक रूप से मान्यता देगा|

  • 5

    वर्ष 2024–25 में मिलेट उत्पादन में राजस्थान शीर्ष पर रहा है |

    भारत विश्व में मिलेट (श्री अन्न millets (Shree Ann) का सबसे बड़ा उत्पादक (producer) देश है,  वैश्विक उत्पादन में 38.4% योगदान है| जुलाई 2025 तक, भारत ने 2024-25 में कुल 180.15 लाख टन मिलेट (श्री अन्न) का उत्पादन हासिल कर लिया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.43 लाख टन अधिक है| राजस्थान ने 2024-25 में सबसे अधिक मिलेट उत्पादन किया, देश के कुल मिलेट उत्पादन का लगभग 27%. इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा| भारत के अनुरोध पर, संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने  वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट (International Year of Millets) घोषित किया था|

  • 6

    असम ने स्थानीय समुदायों के लिए हथियार लाइसेंस प्राप्त करने हेतु एक विशेष पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है |

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल (online portal) लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसके माध्यम से "संवेदनशील क्षेत्रों (sensitive areas)" में रहने वाले आदिवासी/स्थानीय समुदाय हथियार लाइसेंस (arms licences) के लिए आवेदन कर सकेंगे| यह पहल उन असमिया मूल निवासियों के हित में है, जो राज्य के संवेदनशील, साम्प्रदायिक रूप से तनावग्रस्त अथवा सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखना अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण है, और पुलिस बल की त्वरित उपस्थिति सुनिश्चित कर पाना कठिन होता है|

  • 7

    महाराष्ट्र ने बौद्धिक विकलांग छात्रों की समान शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘दिशा अभियान’ लागू किया है |

    हाल ही में, बौद्धिक दिव्यांग (Intellectual Disabilities) छात्रों की समान शिक्षा के लिए 'दिशा अभियान (Disha Abhiyan)' महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक लागू किया गया है| यह पहल राज्य में 453 विशेष विद्यालयों में लागू की गई है, जिससे 18,000 से अधिक छात्रों और 2,600 शिक्षकों को लाभ मिला है| यह जय वकील फाउंडेशन (Jai Vakil Foundation) द्वारा विकसित और राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (National Institute for the Empowerment of Persons with Intellectual Disabilities (NIEPID) द्वारा अनुमोदित (approved) है|

  • 8

    भारत की सबसे लंबी रूट वाली वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र में शुरू हुई है |

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजनी (नागपुर) और पुणे के बीच भारत की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई| इसके अलावा उन्होनें बेंगलुरु-बेलगावी (Bengaluru–Belagavi) और कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेनों (Katra–Amritsar Vande Bharat trains) का भी उद्घाटन किया| अजनी-पुणे वंदे भारत 12 घंटे में 881 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिससे यह भारत में अपनी तरह की सबसे लंबी और नागपुर-पुणे रूट पर सबसे तेज़ सेवा बन गई है| इसकी औसत गति 73 किलोमीटर प्रति घंटा और 10 स्टॉप हैं| महाराष्ट्र की 12वीं वंदे भारत ट्रेन है और वर्धा-मनमाड रूट (Wardha–Manmad stretch) पर सेवा देने वाली पहली ट्रेन है|

  • 9

    प्रथम अम्मा सम्मान दिवस के अवसर पर “नारी अदालत” का शुभारंभ सिक्किम में किया गया है |

    सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने प्रथम अम्मा सम्मान दिवस (Amma Samman Diwas) के अवसर पर राँगो, सिक्किम में “नारी अदालत (Nari Adalat)” का उद्घाटन किया है| 10 अगस्त को 8वां जन उन्मुक्ति दिवस (8th Jan Mukti Diwas) और पहला अम्मा सम्मान दिवस मनाया गया| सिक्किम सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल से तमांग की रिहाई की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस दिन को अम्मा सम्मान दिवस के रूप में मनाया| नारी अदालत महिलाओं द्वारा संचालित एक समुदाय-आधारित मंच (community-based platform) है जिसका उद्देश्य विशेष रूप से सिक्किम के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सुलभ और अनौपचारिक न्याय प्रदान करना है| यह भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक कार्यक्रम, मिशन शक्ति के अंतर्गत "संबल" उप-योजना (“Sambal” sub-scheme) का एक हिस्सा है|

  • 10

    जापान के शिनमोएडेके ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है |

    शिनमोएडेके ज्वालामुखी (Shinmoedake volcano), जो कि जापान में क्यूशू द्वीप (island of Kyushu in Japan) पर किरिशिमा पर्वत श्रृंखला (Kirishima mountain range) का हिस्सा है, में हाल ही में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है| इस विस्फोट से राख का गुबार 3,000 मीटर से अधिक ऊँचाई तक फैल गया है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top