12 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (12 October 2026)

 

  1. गुजरात के अंबाजी मंदिर के किस पारंपरिक प्रसाद को हाल ही में GI टैग प्राप्त हुआ है? मोहनथाल
  2. भारतीय नौसेना का कौन-सा जहाज द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘कोंकण-26’ में भाग लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम पहुँचा? आईएनएस त्रिशूल
  3. BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेल 2026 का आयोजन किस स्थान पर किया जाएगा? अहमदाबाद
  4. SIDM चैंपियन पुरस्कार 2026 किस संगठन को निर्यात प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया? अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस
  5. अरुणाचल प्रदेश पर आधारित कॉफी टेबल बुक त्रयी के लेखक कौन हैं? शिव कुणाल वर्मा
  6. हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में देखा गया लाल सिर वाला गिद्ध, IUCN की रेड लिस्ट में किस श्रेणी में शामिल है? गंभीर रूप से संकटग्रस्त
  7. नासा के अपोलो मिशनों के लिए उड़ान सॉफ्टवेयर विकसित करने वाली कंप्यूटर वैज्ञानिक कौन थीं, जिनका हाल ही में निधन हो गया है? मार्गरेट हैमिल्टन
  8.  तीसरी अंतर्राष्ट्रीय भारत 6G संगोष्ठी 2026 का आयोजन किस शहर में किया गया? नई दिल्ली
  9. भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज 2026 का आयोजन हाल ही में बिहार के किस शहर में किया जाएगा? राजगीर
  10. हाल ही में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी ‘सोशियो’ वासु किस आंदोलन में शामिल हुए थे? भारत छोड़ो आंदोलन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    गुजरात के अंबाजी मंदिर के मोहनथाल पारंपरिक प्रसाद को हाल ही में GI टैग प्राप्त हुआ है|

    गुजरात के अंबाजी मंदिर के पारंपरिक मोहनथाल प्रसाद (Mohanthal Prasad) को केंद्रीय भौगोलिक संकेतक (GI) रजिस्ट्री से भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication—GI) टैग प्राप्त हुआ है। इसके लिए आवेदन श्री अरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट (Shree Arasuri Ambaji Mata Devsthan Trust) ने किया था। GI टैग का प्रमाणपत्र 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत किया जाना है। इसके साथ अंबाजी का मोहनथाल प्रसाद तिरुपति लड्डू और पलानी पंचामृतम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक प्रसादों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

  • 2

    RBI ने अनुसूचित बैंकों के लिए न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात (CRR) रखरखाव की सीमा 90% से बढ़ाकर 99% कर दी है|

    भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अनुसूचित बैंकों (Schedule Banks) के लिए निर्धारित नकद आरक्षित अनुपात (minimum daily Cash Reserve Ratio—CRR) के न्यूनतम दैनिक रखरखाव की सीमा 90% से बढ़ाकर 99% कर दी है। यह बदलाव 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले रिपोर्टिंग पखवाड़े से लागू होगा। हालांकि, CRR की मूल दर शुद्ध मांग और समय देयताओं (Net Demand and Time Liabilities—NDTL) के 3% पर अपरिवर्तित रहेगी।

  • 3

    भारतीय नौसेना का आईएनएस त्रिशूल जहाज द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘कोंकण-26’ में भाग लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम पहुँचा|

    भारतीय नौसेना (Indian Navy) का निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट (Guided-Missile Stealth Frigate) आईएनएस त्रिशूल (INS Trishul) 8 से 15 अक्टूबर 2026 तक रॉयल नेवी के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘कोंकण-26’ (KONKAN-26) में भाग लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम के प्लायमाउथ (Plymout, UK) पहुँचा। इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास का आयोजन प्लायमाउथ के तट से दूर समुद्री क्षेत्र में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और परिचालन समन्वय को मजबूत करना है।

  • 4

    BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेल 2026 का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा|

    12 अक्टूबर 2026 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेल 2026 (BRICS Traditional and Indigenous Sports Demonstration Games 2026) का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। इसका शुभंकर (Mascot) ‘साथी (Sathi)’ नामक रॉयल बंगाल टाइगर है। इसमें भारत के मल्लखंभ, योगासन और कलारीपयट्टू, चीन के वुशू और लायन डांस तथा ब्राज़ील के कैपोएरा और कोरिडा डी टोरस जैसे पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन होगा। इसमें अन्य BRICS देशों के प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेंगे।

  • 5

    SIDM चैंपियन पुरस्कार 2026 अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को निर्यात प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया|

    9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Defence Manufacturing SIDM) के 8वें वार्षिक सत्र के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 SIDM चैंपियन पुरस्कार 2026 प्रदान किए। इस सत्र का विषय “संप्रभु क्षमताएँ, विवादित सीमांत क्षेत्र: व्यवधान के युग में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को गति देना” (Sovereign Capabilities, Contested Frontiers: Accelerating India's Strategic Autonomy in an Era of Disruption) था। ये पुरस्कार स्वदेशी प्रौद्योगिकी, डिजाइन, आयात प्रतिस्थापन, विनिर्माण और निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संगठनों को दिए गए। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defenceand Aerospace) को उसके निर्यात प्रदर्शन के लिए SIDM चैंपियन पुरस्कार मिला।

  • 6

    बथुकम्मा उत्सव 2026 तेलंगाना राज्य में मनाया जा रहा है|

    तेलंगाना में 10 से 18 अक्टूबर 2026 तक नौ दिवसीय बथुकम्मा उत्सव (Bathukamma Festival) मनाया जा रहा है। यह फूलों का त्योहार है, जिसे दशहरा से पहले मनाया जाता है। इस उत्सव में महिलाएँ विभिन्न फूलों को सजाकर उनकी परतों से बथुकम्मा तैयार करती हैं और देवी गौरी की पूजा करती हैं। यह तेलंगाना की सांस्कृतिक परंपरा और महिलाओं की सामूहिक भागीदारी का प्रमुख प्रतीक है।

  • 7

    अरुणाचल प्रदेश पर आधारित कॉफी टेबल बुक त्रयी के लेखक शिव कुणाल वर्मा हैं|

    अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में अरुणाचल प्रदेश पर आधारित कॉफी टेबल बुक त्रयी (Coffee Table Book Trilogy) का विमोचन किया गया। सैन्य इतिहासकार और फिल्म निर्माता शिव कुणाल वर्मा ने इस तीन-खंडीय श्रृंखला की रचना की है, जिसमें ‘द सैप रन्स परेनियल’ (The Sap Runs Perennial), ‘लैडर्स टू हेवन’ (Ladders to Heaven) और ‘द वाइल्ड ग्रीन किंगडम’ (The Wild Green Kingdom) शामिल हैं। यह श्रृंखला अरुणाचल प्रदेश की विविध जनजातियों, आध्यात्मिक परंपराओं और समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है।

  • 8

    हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में देखा गया लाल सिर वाला गिद्ध, IUCN की रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त में शामिल है|

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के पास पातलथोड़ के जंगलों में लगभग 2,650 मीटर की ऊँचाई पर संकटग्रस्त लाल सिर वाला गिद्ध (Red-Headed Vulture) देखा गया और उसकी तस्वीर खींची गई। इसका वैज्ञानिक नाम सार्कोजिप्स कैल्वस (Sarcogyps calvus) है। इसे एशियाई किंग गिद्ध (Asian King Vulture) भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट (Red List) में इसे गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) श्रेणी में रखा गया है।

     

  • 9

    नासा के अपोलो मिशनों के लिए उड़ान सॉफ्टवेयर विकसित करने वाली कंप्यूटर वैज्ञानिक मार्गरेट हैमिल्टन थीं, जिनका हाल ही में निधन हो गया है|

    नासा (NASA) के अपोलो मिशनों (Apollo Mission) के लिए उड़ान सॉफ्टवेयर (Flight Software) विकसित करने वाली प्रमुख कंप्यूटर वैज्ञानिक और सॉफ्टवेयर इंजीनियर मार्गरेट हैमिल्टन (Margaret Hamilton) का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपोलो कार्यक्रम की ऑनबोर्ड उड़ान सॉफ्टवेयर टीम (onboard flight software) का नेतृत्व किया। उनके द्वारा विकसित रियल-टाइम त्रुटि पहचान (Real-time Error Detection) और प्राथमिकता-आधारित शेड्यूलिंग सॉफ्टवेयर ने कंप्यूटर पर अत्यधिक दबाव की स्थिति को संभालकर 1969 में अपोलो-11 के चंद्रमा पर उतरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम (Presidential Medal of Freedom) से सम्मानित किया।

  • 10

    9 अक्टूबर 2026 को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप पनामा देश में आया था, जिसके बाद सुनामी चेतावनी जारी की गई|

    9 अक्टूबर 2026 को पनामा (Panama) के दक्षिणी क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप (earthquake) आया, जिससे व्यापक कंपन और इमारतों को नुकसान हुआ। इसके बाद लैटिन अमेरिका के कुछ हिस्सों में अस्थायी सुनामी चेतावनी जारी की गई।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top