12 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (12 July 2025)

 

  1. हाल ही में मुंबई में कार्नैक ब्रिज का नाम बदलकर क्या किया गया है? सिंदूर ब्रिज
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित छः राज्यों के लिए कितने करोड़ रुपये की राहत राशि जारी करने की मंजूरी दी है? 1,066.80 करोड़ रुपए
  3. हाल ही में किस भारतीय को यूएस–इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) बोर्ड में शामिल किया गया है? कुमार मंगलम बिड़ला
  4. हाल ही में विमोचित पुस्तक “दस पैसे का पोस्टकार्ड” के लेखक कौन हैं? एस.एन. अहमद
  5. हाल ही में 7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जा रही है? बेंगलुरु
  6. हाल ही में BioEmu1” नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली किसने विकसित की है? माइक्रोसॉफ्ट
  7. हाल ही में किस राज्य ने सार्वजनिक गणेशोत्सव (सार्वजनिक गणपति उत्सव) को राज्य उत्सव घोषित किया है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘गज मित्र’ योजना को मंजूरी दी है? असम
  9. हाल ही में विश्व जनसंख्या दिवस 2025 कब मनाया गया है? 11 जुलाई
  10. हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता किसने की है? अन्नपूर्णा देवी

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    यूनेस्को ने मिस्र , मेडागास्कर और लीबिया में स्थित अफ़्रीकी स्थलों को “ख़तरे में विश्व धरोहर” सूची से हटाया है |

    9 जुलाई 2025 को पेरिस (Paris) में हुए विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र (47th session of the World Heritage Committee) के दौरान, यूनेस्को ने तीन अफ़्रीकी स्थलों को “ख़तरे में विश्व धरोहर” सूची (UNESCO World Heritage in Danger List) से हटाया है|

    यह 3 स्थल है:

    1. मेडागास्कर के अत्सिनानाना वर्षावन (Rainforests of the Atsinanana, Madagascar)-

    इसकी समृद्ध जैव विविधता के कारण इसे 2007 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था और 2010 में अवैध कटाई, वनों की कटाई और कीमती लकड़ियों की तस्करी के कारण इसे संकटग्रस्त सूची में डाल दिया गया था.

    1. अबू मेना, मिस्र (Abu Mena, Egypt)-

    1979 में एक ऐतिहासिक ईसाई तीर्थस्थल (historic Christian pilgrimage site) और प्रारंभिक मठवाद के प्रतीक (symbol of early monasticism) के रूप में अंकित, इसे 2001 में आस-पास की कृषि पद्धतियों के कारण भूजल स्तर में वृद्धि के कारण प्राचीन संरचनाओं को नुकसान पहुँचने के कारण खतरे की सूची में डाल दिया गया था.

    1. ग़दामेस का पुराना शहर, लीबिया (Old Town of Ghadamès, Libya)-

    अनूठी रेगिस्तानी वास्तुकला (unique desert architecture) और अफ्रीका व भूमध्य सागर से जुड़े सांस्कृतिक संबंधों (cultural ties across Africa and the Mediterranean) के लिए 1986 में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त.

    संघर्ष, जंगल की आग और बाढ़ के कारण इसे 2016 में संकटग्रस्त घोषित किया गया था.

  • 2

    मुंबई में कार्नैक ब्रिज का नाम बदलकर सिंदूर ब्रिज किया गया है |

    दक्षिण मुंबई स्थित कार्नैक रोड ओवर ब्रिज (Carnac Road Over Bridge (ROB) का नाम बदलकर "सिंदूर ब्रिज (Sindoor Bridge)" कर दिया गया है| यह ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में किया गया है, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया सैन्य कार्रवाई थी| इस पुनर्निर्मित पुल का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे| यह पुल मूल रूप से ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था और इसका नाम बॉम्बे प्रांत के पूर्व गवर्नर जेम्स रिवेट कार्नैक (former Bombay Province governor James Rivett Carnac) (1839-1841) के नाम पर रखा गया था|

  • 3

    केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित छः राज्यों के लिए 1,066.80 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी करने की मंजूरी दी है |

    केन्द्र सरकार ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड जैसे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित (flood, landslides, affected States) छह राज्यों के लिए 1,066.80 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी करने की मंजूरी दी है यह राशि राज्य आपदा मोचन निधि (State Disaster Response Fund SDRF) से केन्द्रीय हिस्से के रूप में दिए गए हैं|

    असम - 375.60 करोड़ रुपए

    मणिपुर - 29.20 करोड़ रुपए

    मेघालय - 30.40 करोड़ रुपए

    मिजोरम - 22.80 करोड़ रुपए

    केरल - 153.20 करोड़ रुपए

    उत्तराखंड - 455.60 करोड़ रुपए

  • 4

    कुमार मंगलम बिड़ला भारतीय को यूएस–इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) बोर्ड में शामिल किया गया है |

    यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (U.S.-India Strategic Partnership Forum (USISPF) ने आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को अपने निदेशक मंडल और कार्यकारी समिति (Board of Directors and Executive Committee) में शामिल किया है| आदित्य बिड़ला समूह संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) में सबसे बड़ा भारतीय ग्रीनफील्ड निवेशक (Indian greenfield investor) है, जिसने 15 राज्यों में 15 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है|

  • 5

    विमोचित पुस्तक “दस पैसे का पोस्टकार्ड” के लेखक एस.एन. अहमद हैं |

    सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी एस.एन. अहमद द्वारा लिखित पुस्तक "दस पैसे का पोस्टकार्ड (Das Paise ka Postcard)" का लोकार्पण हाल ही में हैदराबाद में अभिनेता और निर्देशक विनय वर्मा ने किया|

  • 6

    7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है |

    7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Indian Open Para Athletics Championship) 11-12 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है| यह चैंपियनशिप नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (2025 World Para Athletics Championships) के लिए भारतीय दल के अंतिम चयन मंच के रूप में कार्य करेगी|

  • 7

    “BioEmu‑1” नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली माइक्रोसॉफ्ट ने विकसित की है |

    माइक्रोसॉफ्ट ने बायोमॉलिक्युलर एम्यूलेटर-1 (BioEmu-1, Biomolecular Emulator-1) नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली (AI system) लांच की है. यह प्रोटीन की गति को डिकोड (decode protein motion) करने और दवाओं की खोज (drug discovery) में तेज़ी लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है | यह एक डीप लर्निंग मॉडल है जो एक ही ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट (graphics processing unit GPU) पर प्रति घंटे हज़ारों प्रोटीन संरचनाएँ उत्पन्न कर सकता है|

  • 8

    महाराष्ट्र ने सार्वजनिक गणेशोत्सव (सार्वजनिक गणपति उत्सव) को राज्य उत्सव घोषित किया है |

    महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर 'सार्वजनिक गणेशोत्सव (Sarvajanik Ganeshotsav)' को राज्य उत्सव (state festival) घोषित किया  है| राज्य सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में भव्य समारोहों के आयोजन और प्रचार का खर्च वहन करने का भी निर्णय लिया है|

  • 9

    असम सरकार ने ‘गज मित्र’ योजना को मंजूरी दी है |

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम मंत्रिमंडल ने मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिये 'गज मित्र' योजना (Gaja Mitra Scheme) को मंजूरी दे दी है| यह योजना राज्य के आठ सबसे ज़्यादा मानव-हाथी संघर्ष-प्रवण ज़िलों में शुरू की जायेगी| इस पहल के तहत, संघर्ष-प्रवण 80 गाँवों में समुदाय-आधारित त्वरित प्रतिक्रिया दल (community-based rapid response teams) तैनात किए जाएँगे, जिनमें प्रत्येक दल में आठ स्थानीय सदस्य होंगे|

  • 10

    विश्व जनसंख्या दिवस 2025 11 जुलाई को मनाया गया है |

    विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है| 11 जुलाई 1987 को दुनिया की जनसंख्या लगभग 5 अरब तक पहुंची थी, जिसे "फाइव बिलियन डे (Five Billion Day)" कहा जाता है| विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम: "युवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना (Empowering young people to create the families they want in a fair and hopeful world)" इसकी शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गयी थी|

    उद्देश्य : पारिवारिक योजना, लैंगिक समानता, मातृ-स्वास्थ्य और जनसंख्या–पर्यावरण संबंधी जागरूकता बढ़ाना |

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top