- हाल ही में, भारतीय सेना ने किसके साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विंग्ड रेडर’ का आयोजन किया? भारतीय वायु सेना
- हाल ही में, L&T मुंबई ओपन 2025 टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब किसने जीता? जिल टेचमैन
- हाल ही में, स्क्वैश विश्व कप 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? चेन्नई
- हाल ही में, संयुक्त सैन्य अभ्यास “साइक्लोन 2025″ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? राजस्थान
- हाल ही में, वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए ‘bank.in’ इंटरनेट डोमेन की घोषणा किसने की है? भारतीय रिजर्व बैंक
- हाल ही में, भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किसने किया? नरेंद्र मोदी
- हाल ही में, वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं? रोहित शर्मा
- हाल ही में, भारत ने एंटी-शिप क्रूज मिसाइल खरीदने के लिए किसके साथ अनुबंध किया? रूस
- हाल ही में, केरल सरकार ने केरल स्वास्थ्य प्रणाली सुधार कार्यक्रम के लिए किससे 2,424.28 करोड़ रुपये का ऋण लिया? विश्व बैंक
- हाल ही में, वाहन-माउंटेड काउंटर-ड्रोन सिस्टम का अनावरण किसने किया? अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और DRDO
12 February Current Affairs Rojgar with Ankit 2025
1
भारतीय सेना ने भारतीय वायु सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विंग्ड रेडर’ का आयोजन किया|
भारतीय सेना (Indian Army) और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने भारतीय सेना के पूर्वी थिएटर (Eastern Theater) में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विंग्ड रेडर’ (joint military exercise ‘Winged Raider’) का सफलतापूर्वक आयोजन किया| यह अभ्यास विशेष हवाई अभियानों (special airborne operations) पर केंद्रित था, जिसमें उच्च स्तर (High Level) की परिचालन तत्परता (operational readiness) और अंतर-सेवा तालमेल (inter-service synergy) का प्रदर्शन किया गया|
2
L&T मुंबई ओपन 2025 टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जिल टेचमैन ने जीता|
स्विटजरलैंड की जिल टेचमैन (Jil Teichmann, Switzerland) ने थाईलैंड की मनंचया सवांगकेव (Mananchaya Sawangkaew, Thailand) को हराकर चौथा L&T मुंबई ओपन 2025 WTA 125 सीरीज का एकल खिताब (L&T Mumbai Open 2025 WTA 125 series singles title) जीता| युगल खिताब (doubles): एलेना प्रिडांकिना और अमीना अंशबा (Elena Pridankina and Amina Anshba, Russia) की रूसी जोड़ी ने भारत की प्रार्थना थोम्बरे और डच की एरियन हार्टोनो (Ariane Hartono, Dutch) जोड़ी को हराकर|
3
स्क्वैश विश्व कप 2025 का आयोजन चेन्नई में किया जाएगा|
विश्व स्क्वैश महासंघ (World Squash Federation (WSF)) ने घोषणा की है कि स्क्वैश विश्व कप 2025 (Squash World Cup 2025) का आयोजन स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (Squash Rackets Federation of India (SRFI)) द्वारा 9 से 14 दिसंबर तक चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल (Express Avenue Mall in Chennai) में किया जाएगा| स्क्वैश विश्व कप 2023 का आयोजन भी चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में किया गया था|
4
संयुक्त सैन्य अभ्यास "साइक्लोन 2025" का आयोजन राजस्थान में किया जा रहा है|
भारत-मिस्र संयुक्त सैन्य अभ्यास (India-Egypt joint military exercise), ‘साइक्लोन 2025 (Cyclone 2025)’ का तीसरा संस्करण (third edition) 10 से 23 फरवरी तक राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Mahajan Field Firing Range in Rajasthan) में आयोजित किया जा रहा है| भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व विशेष बल, एलीट पैराशूट रेजिमेंट (Elite Parachute Regiment) द्वारा किया जा रहा है, तथा मिस्र की सेना का प्रतिनिधित्व रेंजर्स और पैराट्रूपर्स इकाइयों (Rangers and Paratroopers units) से युक्त एलीट मिस्र के विशेष बल (elite Egyptian Special Forces) द्वारा किया जा रहा है|
उद्देश्य (Objective): रेगिस्तानी युद्ध (desert warfare) में रक्षा सहयोग और अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना
साइक्लोन 2025 का आदर्श वाक्य: "हम साथ मिलकर प्रशिक्षण लेते हैं, साथ मिलकर उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं (Together we train, together we excel)"
साइक्लोन अभ्यास का पहला संस्करण 14-27 जनवरी 2023 तक भारत में आयोजित किया गया था|
5
वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए 'bank.in' इंटरनेट डोमेन की घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक ने की है|
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India RBI) ने डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से से निपटने के लिए भारतीय बैंकों (Indian banks) के लिए 'bank.in' एक्सक्लूसिव इंटरनेट डोमेन (exclusive internet domain) शुरू करने की घोषणा की है| यह डोमेन अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा|
उद्देश्य (Objective): साइबर सुरक्षा खतरों (cyber security threats) और फ़िशिंग (phishing) जैसी गतिविधियों को कम करना और सुरक्षित वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित करना
इसके बाद, व्यापक वित्तीय क्षेत्र (broader financial sector) के लिए 'fin.in' डोमेन शुरू किया जाएगा|
6
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लिम्फेटिक फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय सार्वजनिक औषधि वितरण अभियान शुरू किया|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (Union Minister of Health and Family Welfare) जगत प्रकाश नड्डा ने लिम्फेटिक फाइलेरिया (Lymphatic Filariasis) रोग के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय सार्वजनिक औषधि वितरण अभियान (National Mass Drug Administration Campaign) का शुभारंभ किया | इस अभियान में लिम्फेटिक फाइलेरिया से प्रभावित 13 चिन्हित राज्यों के 111 प्रभावित जिलों में घर-घर जाकर फाइलेरिया की रोकथाम के लिए दवाइयां दी जाएंगी|
13 चिन्हित राज्य: असम, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल
उद्देश्य (Objective): 2030 के सतत विकास लक्ष्य (SDG goal) से पहले लिम्फेटिक फाइलेरिया रोग का उन्मूलन करना
लिम्फेटिक फाइलेरिया को आमतौर पर "हाथी पांव" कहा जाता है. यह संक्रमित मच्छरों से फैलने वाला एक परजीवी रोग (parasitic disease) है|
यह लिम्फोएडेमा (अंगों की सूजन) (lymphoedema (swelling of the limbs)) और हाइड्रोसील (अंडकोष की सूजन) (hydrocele (scrotal swelling) जैसी शारीरिक दिव्यांगताओं (Physical disabilities) का कारण बनता है|
7
भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया|
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) के अंतर्गत भारतीय पेट्रोलियम उद्योग महासंघ (Federation of Indian Petroleum Industries) (एफआईपीआई) द्वारा भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 (India Energy Week (IEW)) के तीसरे संस्करण का आयोजन 11 से 14 फरवरी तक नई दिल्ली में किया जा रहा है| IEW 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया| IEW 2025 में सात प्रमुख रणनीतिक विषय शामिल हैं- सहयोग, लचीलापन, परिवर्तन, क्षमता, डिजिटल फ्रंटियर्स, नवाचार, नेतृत्व (Collaboration, Resilience, Transition, Capacity, Digital Frontiers, Innovation, Leadership) इसकी शुरुआत 2023 में की गयी थी|
8
वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा बने हैं|
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान 332वां छक्का लगाकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट (ODI cricket) के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के (six) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं|
पुरुष वनडे में सर्वाधिक छक्के (Most sixes in men's ODIs):
- शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 369 पारियों में 351 छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) - 259 पारियों में 332 छक्के
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 294 पारियों में 331 छक्के
- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 433 पारियों में 270 छक्के
- एमएस धोनी (भारत) - 297 पारियों में 229 छक्के
रोहित अब सभी प्रारूपों (formats) में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रखते हैं, उन्होंने टी20, वनडे और टेस्ट मैचों में 624 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा, वह टी20 में 151 पारियों में 205 छक्के लगाकर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं|
9
वैश्विक LEED हरित भवन प्रमाणन 2024 सूची में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया|
भारत ने 2024 में LEED (ऊर्जा और पर्यावरण डिजाइन में नेतृत्व Leadership in Energy and Environmental Design) के लिए शीर्ष देशों की यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (U.S. Green Building Council USGBC) की वार्षिक सूची में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है| भारत में 8.5 मिलियन वर्ग मीटर में फैली कुल 370 LEED-प्रमाणित परियोजनाओं को मान्यता दी गई है|
पहला स्थान: चीन (China), 25 मिलियन से अधिक GSM प्रमाणित परियोजना
दूसरा स्थान: कनाडा (Canada) 10 मिलियन GSM प्रमाणित परियोजना
भारत में LEED प्रमाणन का प्रबंधन ग्रीन बिजनेस सर्टिफिकेशन इंक (Green Business Certification Inc GBCI) द्वारा किया जाता है, जो देश भर में हरित भवनों (Green Buildings) को अपनाने में तेजी लाने के लिए काम करता है|
10
भारत ने एंटी-शिप क्रूज मिसाइल खरीदने के लिए रूस के साथ अनुबंध किया|
भारत ने एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों (anti-ship cruise missiles) को खरीदने के लिए रूस (Russia) के साथ एक अनुबंध (contract) पर हस्ताक्षर किए हैं|
उद्देश्य : भारतीय नौसेना (Indian Navy) के पनडुब्बी बेड़े की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना |