हिमाचल का पहला ओटीटी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने शिमला में लॉन्च किया। हिमाचल प्रदेश का पहला ओवर-द टॉप (ओटीटी) (over-the-top -OTT) प्लेटफॉर्म एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफार्म है| यह हिमाचल प्रदेश के फिल्मकारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफार्म है जो विश्व सिनेमा, भारतीय सिनेमा और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हिमाचली सिनेमा को एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराएगा। हिमाचल ही नहीं विश्व भर फिल्म निर्माताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करके, हिमालयन वेलोसिटी कई महत्वपूर्ण और अनदेखी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाएगा। एचवी सिनेमा अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फीचर फिल्में, लघु फिल्में, वृत्तचित्र और एनिमेशन प्रदर्शित करेगा।
राजधानी- शिमला
राज्यपाल- शिव प्रताप शुक्ला
मुख्यमंत्री- सुखविंदर सिंह सुक्खु