11 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (11 August 2025)

 

  1. हाल ही में विश्व शेर दिवस 2025 कब मनाया गया है? 10 अगस्त
  2. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को स्लीपिंग सिकनेस मुक्त घोषित किया है? केन्या
  3. हाल ही में “बाज़ अख” नामक ड्रोन-रोधी प्रणाली किस राज्य में शुरू की गई है? पंजाब
  4. हाल ही में एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक ट्रायल रन किस देश ने किया है? भारत
  5. हाल ही में पहला खाद्य एवं शांति के लिए M. S. स्वामिनाथन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? ऐडेमोला एडेनले
  6. हाल ही में किस देश ने इज़रायल को सभी सैन्य निर्यात निलंबित कर दिया है? जर्मनी
  7. फॉर्च्यून की 2025 की व्यावसायिक क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? जेंसन हुआंग
  8. हाल ही में दिवंगत जिम लवेल का संबंध किस मिशन से था? अपोलो 13 मिशन
  9. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BEML रेल हब (ब्रह्मा परियोजना) की आधारशिला कहाँ रखी है? मध्य प्रदेश
  10. वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने सकल व्यापार मूल्य (GMV) कितना हासिल किया है? 5.4 लाख करोड़ रुपये 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    विश्व शेर दिवस 2025 10 अगस्त मनाया गया है |

    विश्व शेर दिवस (World Lion Day) प्रत्येक वर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है|

    पहला विश्व शेर दिवस 2013 में मनाया गया था| पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change) ने गुजरात सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से विश्व शेर दिवस 2025 गुजरात के बरदा वन्यजीव अभयारण्य (Barda wildlife sanctuary) में मनाया| बरदा वन्यजीव अभयारण्य एशियाई शेरों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास और द्वितीयक घर के रूप में उभरा है| मई 2025 में की गई शेरों की जनगणना (lion census) के अनुसार, गुजरात की शेरों की आबादी 2020 से 32 प्रतिशत बढ़कर 674 से 891 हो गई|

    उद्देश्य : शेरों के संरक्षण और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना

     

  • 2

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने केन्या को स्लीपिंग सिकनेस मुक्त घोषित किया है |

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO) ने केन्या (Kenya) को आधिकारिक तौर पर मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस (human African trypanosomiasis (HAT) या स्लीपिंग सिकनेस (sleeping sickness) को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने की मान्यता दी है| जिस से केन्या यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का दसवाँ देश बन गया है| गिनी कृमि रोग (Guinea worm disease) के बाद देश में समाप्त होने वाला दूसरा उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (neglected tropical disease (NTD) है, जिसे 2018 में उन्मूलन प्रमाणित किया गया था| HAT एक वेक्टर-जनित परजीवी संक्रमण (vector-borne parasitic infection) है जो रक्त परजीवी ट्रिपैनोसोमा ब्रुसेई (blood parasite Trypanosoma brucei) के कारण होता है| यह संक्रमित त्सेत्से मक्खियों (infected tsetse flies) के काटने से मनुष्यों में फैलता है, जो संक्रमित जानवरों या मनुष्यों से परजीवी प्राप्त करती हैं|

  • 3

    “बाज़ अख” नामक ड्रोन-रोधी प्रणाली पंजाब में शुरू की गई है |

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तैनतारन जिले में “बाज़ अख (Baaj Akh)”नामक ड्रोन-रोधी प्रणाली (Anti-Drone System ADS) शुरू की है| तीन ऐसे ADS शुरू किए गए हैं तथा छह और ADS जल्द ही शुरू किए जाएंगे| यह प्रणाली सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों तथा हथियारों (drugs and weapons) की तस्करी को रोकने के लिए भारत का पहला राज्य-स्तरीय ड्रोन-रोधी प्रणाली है| इसे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force (BSF)) के साथ समन्वय में तैनात किया गया है|

  • 4

    विश्व संस्कृत दिवस 2025 9 अगस्त को मनाया गया है |

    विश्व संस्कृत दिवस (World Sanskrit Day) 2025 9 अगस्त को मनाया गया है| विश्व संस्कृत दिवस, जिसे विश्व-संस्कृत-दिनम के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की सबसे प्राचीन और सबसे प्रतिष्ठित भाषाओं में से एक संस्कृत के सम्मान में हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है|  विश्व संस्कृत दिवस की शुरुआत 1969 में हुई थी|

    उद्देश्य : संस्कृत भाषा के अध्ययन को बढ़ावा देना, इसकी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना और आधुनिक समय में इसकी प्रासंगिकता को उजागर करना |

  • 5

    एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक ट्रायल रन भारत ने किया है |

    भारतीय रेलवे ने एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी (Asia's longest freight train) 'रुद्रस्त्र (Rudrastra)' का सफलतापूर्वक ट्रायल रन किया है| यह ट्रायल रन उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा तक हुआ| जहाँ इसने 40.50 किमी/घंटा की औसत गति से लगभग 5 घंटे 10 मिनट में 209 किलोमीटर की दूरी तय की| 'रुद्रस्त्र' ट्रेन 4.5 किलोमीटर लंबी है और इसमें सात इंजनों द्वारा संचालित 354 वैगन हैं| इसे छह बॉक्स रेक को जोड़कर बनाया गया है, जिनमें से प्रत्येक वैगन 72 टन माल ले जाने में सक्षम है|

  • 6

    पहला खाद्य एवं शांति के लिए M. S. स्वामिनाथन पुरस्कार ऐडेमोला एडेनले को प्रदान किया गया है |

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  ICAR- पूसा परिसर, नई दिल्ली में आयोजित डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (Bharat Ratna Dr. M.S. Swaminathan Centenary International Conference) के दौरान खाद्य एवं शांति के लिए एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार (M.S. Swaminathan Prize for Food and Peace) की शुरुआत की है| पहला खाद्य एवं शांति के लिए एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार नाइजीरिया के वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर एडेमोला एडेनले (Nigerian scientist Professor Ademola Adenle) को को नाइजीरिया में भुखमरी से निपटने में उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है| उनके जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-आधारित बीज प्रणालियों (climate-resilient agriculture and farmer-based seed systems) पर किए गए कार्यों ने उप-सहारा अफ्रीका में आजीविका में बदलाव लाया है| यह पुरुस्कार एम.एस. स्वामीनाथन अनुसंधान प्रतिष्ठान (M.S. Swaminathan Research Foundation (MSSRF) और विश्व विज्ञान अकादमी (The World Academy of Sciences (TWAS) द्वारा स्थापित किया गया है| भारत की हरित क्रांति के जनक, प्रोफ़ेसर एम.एस. स्वामीनाथन को 2024 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया  गया था|

  • 7

    जर्मनी ने इज़रायल को सभी सैन्य निर्यात निलंबित कर दिया है |

    जर्मनी (Germany) ने इज़राइल (Israel) को सभी सैन्य निर्यात (military exports) निलंबित कर दिए हैं जिनका इस्तेमाल गाजा (Gaza) में किया जा सकता है| यह निर्णय इज़राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल (Israel's Security Cabinet) द्वारा गाजा शहर पर कब्ज़ा करने की योजना को मंज़ूरी दिए जाने के बाद लिया गया है| 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले, जिसने गाजा युद्ध शुरू किया था, से मई 2025 तक, जर्मनी ने इज़राइल को 485 मिलियन यूरो (565 मिलियन डॉलर) मूल्य के रक्षा निर्यातों को मंज़ूरी दी थी|

  • 8

    फॉर्च्यून की 2025 की व्यावसायिक क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शीर्ष स्थान जेंसन हुआंग ने हासिल किया है |

    हाल ही में, एनवीडिया के सीईओ और सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग (NVIDIA CEO and co-founder Jensen Huang) ने फॉर्च्यून की "2025 के व्यावसायिक क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली लोग" सूची (Fortune's "Most Powerful People in Business 2025" list) में शीर्ष स्थान हासिल किया है|

    इस सूची में शामिल शीर्ष 5 व्यक्ति:

    1. जेन्सन हुआंग, संस्थापक और सीईओ, NVIDIA
    2. सत्य नडेला, सीईओ और अध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट (Satya Nadella, CEO and Chairman, Microsoft)
    3. मार्क ज़करबर्ग, सीईओ, अध्यक्ष और संस्थापक, मेटा (Mark Zuckerberg, CEO, Chairman and Founder, Meta)
    4. एलन मस्क, सीईओ और सह-संस्थापक, टेस्ला, स्पेसएक्स, xAI (Elon Musk, CEO and Co-Founder, Tesla, SpaceX, xAI)
    5. वांग चुआनफू, सीईओ, अध्यक्ष और संस्थापक, BYD (चीन की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी) (Wang Chuanfu, CEO, Chairman and Founder, BYD (China's electric vehicle company))

    मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) 56वें स्थान पर हैं, जो पिछले साल 12वें स्थान पर थे|

    इस साल की सूची में नए चेहरों में फॉर्च्यून की तीन सबसे शक्तिशाली व्यावसायिक महिलाएँ शामिल हैं: डीबीएस ग्रुप की तान सु शान (DBS Group's Tan Su Shan 28वें स्थान पर), लैंड ओ'लेक्स की बेथ फोर्ड (Land O'Lakes' Beth Ford 51वें स्थान पर) और हांगकांग एक्सचेंज एंड क्लियरिंग की बोनी चैन (Hong Kong Exchanges & Clearing's Bonnie Chan 53वें स्थान पर)

    सूची में शामिल 19 सीईओ और प्रमुख महिलाएँ हैं, जिनमें एक्सेंचर की जूली स्वीट (Accenture's Julie Sweet 11वें स्थान पर), सिटीग्रुप की जेन फ्रेजर (Citigroup's Jane Fraser 12वें स्थान पर), एएमडी की लिसा सु (AMD's Lisa Su 14वें स्थान पर) और बैंको सैंटेंडर की एना बोटिन (Banco Santander's Ana Botin 20वें स्थान पर) शामिल हैं|
    जेन्सेन हुआंग के नेतृत्व में, एनवीडिया हाल ही में 4 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण को पार करने वाली पहली कंपनी बन गई है|

     

  • 9

    दिवंगत जिम लवेल का संबंध अपोलो 13 मिशन से था |

    अंतरिक्ष यात्री और नासा के अपोलो 13 मिशन के कमांडर (commander of NASA's Apollo 13 mission) जेम्स ए. लवेल जूनियर (James A. Lovell Jr.) का 97 वर्ष की आयु में इलिनोइस में निधन हो गया है| 1970 में अपोलो 13 चंद्र मिशन  के लगभग विनाशकारी ऑक्सीजन टैंक विस्फोट के दौरान उनके नेतृत्व ने इस मिशन को सफलता दिलाई| वह अपोलो 8 मिशन का भी हिस्सा थे, चंद्रमा पर दो बार जाने वाले पहले व्यक्ति थे, लेकिन वास्तव में वह चंद्रमा की सतह पर कभी नहीं उतरे| उन्होनें  चार बार उड़ान भरी- जेमिनी 7, जेमिनी 12, अपोलो 8 और अपोलो 13 (Gemini 7, Gemini 12, Apollo 8 and Apollo 13)

  • 10

    NIT कलिकट को भारत का पहला I-STEM कैटेलिस्ट सेंटर घोषित किया गया है |

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट (National Institute of Technology, Calicut (NIT-C), देश का पहला आई-एसटीईएम उत्प्रेरक केंद्र (I-STEM Catalyst Centre) बन गया है| यह घोषणा परिसर में आयोजित आई-स्टेम समावेश-11 (I-STEM SAMAVESHA–11) के दौरान की गई| I-STEM भारत का राष्ट्रीय मंच है जो उन्नत वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे तक पहुंच को लोकतांत्रिक (democratising) बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगात्मक नवाचार (collaborative innovation) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है| समावेश, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (ओपीएसए) कार्यालय के अधीन संचालित भारतीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सुविधा मानचित्र (आई-स्टेम Indian Science, Technology, and Engineering Facilities Map (I-STEM) की प्रमुख आउटरीच पहल है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top