11 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में राष्ट्रीय जलमार्गों के लिए डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किसने किया है? सर्बानंद सोनोवाल
  2. हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIM-A) अपना पहला विदेशी परिसर कहाँ खोलने जा रहा है? दुबई
  3. हाल ही में खोजी गई “थियोबाल्डियस कोंकणेंसिस” किसकी प्रजाति है? घोंघा
  4. हाल ही में भारत ने किस देश से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए एक सौदे को मंजूरी दी है? फ्रांस
  5. हाल ही में, गणित में 2025 का ब्रेकथ्रू पुरस्कार किसने जीता है? डेनिस गेट्सगोरी
  6. हाल ही में, कौन सा देश आधिकारिक तौर पर नासा के आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 54वां देश बना है? बांग्लादेश
  7. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के शिकारा को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है? जम्मू और कश्मीर
  8. हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली कन्नड़ भाषा की पुस्तक कौन सी बनी है? हार्ट लैंप
  9. हाल ही में शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे(DDLJ) फिल्म की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया जाएगा? लंदन
  10. हाल ही में भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 में कौन सा पदक जीता है? कांस्य

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    राष्ट्रीय जलमार्गों के लिए डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ सर्बानंद सोनोवाल ने किया है|

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (Union Minister of Ports, Shipping and Waterways) सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय जलमार्गों पर बुनियादी ढांचे के विकास में निजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (Inland Waterways Authority of India (IWAI)) द्वारा विकसित एक समर्पित डिजिटल पोर्टल (digital portal) का शुभारंभ किया है|

  • 2

    भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIM-A) अपना पहला विदेशी परिसर दुबई में खोलने जा रहा है|

    भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (Indian Institute of Management Ahmedabad-IIMA) ने दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी (Dubai International Academic City DIAC) में अपना दुबई शाखा परिसर (Dubai branch campus) स्थापित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates UAE) सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है|

  • 3

    हाल ही में खोजी गई "थियोबाल्डियस कोंकणेंसिस" घोंघा की प्रजाति है|

    भारत और UK के वैज्ञानिकों ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में एक नई भूमि घोंघा प्रजाति (land snail species), थियोबाल्डियस कोंकणेंसिस (Theobaldius konkanensis) की खोज की है. यह उत्तरी पश्चिमी घाट (northern Western Ghats) में पाया जाता है|

    भारत में 167 पीढ़ी (genera) और 39 परिवारों (families) से कुल 1,138 भूमि घोंघा प्रजातियाँ दर्ज की गईं है|

    थियोबाल्डियस की वर्तमान में 20 प्रजातियाँ हैं और ये भारत (नौ प्रजातियाँ), श्रीलंका (Sri Lanka) (11 प्रजातियाँ) और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप (एक प्रजाति) (Sumatra island in Indonesia) में पाई जाती हैं|

  • 4

    भारत ने फ्रांस से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए एक सौदे को मंजूरी दी है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (Cabinet Committee on Security CCS) ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए फ्रांस (France) से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों (Rafale-M fighter jets) की खरीद के लिए लगभग 63,000 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दे दी है| इसमें 22 सिंगल-सीटर जेट (single-seater jets) शामिल हैं जो विमानवाहक पोतों (aircraft carriers) से संचालित हो सकते हैं और चार ट्विन-सीटर ट्रेनर जेट (twin-seater trainer jets) हैं, जो वाहक-संगत (carrier-compatible) नहीं हैं|

  • 5

    गणित में 2025 का ब्रेकथ्रू पुरस्कार डेनिस गेट्सगोरी ने जीता है|

    13वें ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2025 विजेताओं की घोषणा की गई है|

    ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2025

    1. गणित: डेनिस गेट्सगोरी (Dennis Gaitsgory), ज्यामितीय लैंगलैंड्स कार्यक्रम और इसके क्वांटम संस्करण (geometric Langlands program and its quantum version) में आधारभूत कार्यों और कई सफल योगदानों के लिए
  • 6

    भारत का पहला समर्पित परमाणु पनडुब्बी बेस, INS वर्षा, आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जाएगा|

    INS वर्षा (INS Varsha), भारत का पहला समर्पित परमाणु पनडुब्बी बेस (nuclear submarine base), आंध्र प्रदेश के रामबिल्ली गांव के निकट स्थापित किया जा रहा है.  यह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय (Eastern Naval Command headquarters) से लगभग 50 किमी दक्षिण में हैं. इसका पहला चरण वर्ष 2026 तक शुरू किया जाएगा|

    प्रोजेक्ट वर्षा के हिस्से के रूप में बनाया गया यह बेस भारतीय नौसेना की परमाणु पनडुब्बी बेड़े (Indian Navy's nuclear submarine fleet) का समर्थन करने के लिए विकसित किया जा रहा है और इसमें भूमिगत पेन और सुरंगें शामिल होंगी, जिससे पनडुब्बियों की गोपनीय तैनाती संभव होगी |

    इसके अलावा बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस भारत की तीसरी परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी (nuclear-powered submarine) आईएनएस अरिदमन (INS Aridaman) के 2025 में शामिल होने की उम्मीद है |

  • 7

    बांग्लादेश आधिकारिक तौर पर नासा के आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 54वां देश बना है|

    बांग्लादेश (Bangladesh) आधिकारिक तौर पर नासा (NASA) के आर्टेमिस समझौते (Artemis Accords) पर हस्ताक्षर करने वाला 54वां देश बना हैं| 53वां देश फ़िनलैंड है|

    यह समझौता चंद्रमा, मंगल और अन्य खगोलीय पिंडों की शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक नागरिक अन्वेषण (cooperative civil exploration) को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर, 2020 में  स्थापित किया गया है|

    भारत भी आर्टेमिस समझोते का हिस्सा हैं|

  • 8

    वैश्विक ऊर्जा थिंक टैंक एम्बर की ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू के अनुसार, 2024 में सौर और पवन ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है|

    एम्बर की छठें वार्षिक ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू (Ember’s sixth annual Global Electricity Review) 2024 के अनुसार, भारत सौर और पवन ऊर्जा (solar and wind energy) से बिजली उत्पादन में जर्मनी (Germany) को पीछे छोड़ते हुए विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. पहले स्थान पर चीन (China) और दुसरे स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) है|

    भारत में बिजली उत्पादन में स्वच्छ स्रोतों (Clean sources) का योगदान 22% है|

    जलविद्युत (Hydropower) का योगदान सबसे अधिक 8% है, जबकि पवन और सौर ऊर्जा का योगदान 10% है|

    2024 में, वैश्विक स्तर पर सौर और पवन ऊर्जा ने कुल बिजली उत्पादन का 15% योगदान दिया, जबकि भारत में यह हिस्सा 10% था|

    स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों (नवीकरणीय और परमाणु ऊर्जा Clean energy sources (renewable and nuclear energy)) ने वैश्विक बिजली उत्पादन में 40.9% का योगदान दिया, जो 1940 के दशक के बाद पहली बार 40% का आंकड़ा पार कर गया है|

  • 9

    जम्मू और कश्मीर के शिकारा को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है|

    जम्मू और कश्मीर के 8 शिल्पों (crafts) को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication (GI) tag) टैग प्रदान किया गया है|

    शिकारा (Shikara), जो कश्मीर की डल झील की प्रतिष्ठित लकड़ी की नाव है, को हाल ही में भौगोलिक संकेत (जीआई) पंजीकरण प्रदान किया गया है|

    इसके अलावा, कश्मीर के अन्य सात शिल्प- कश्मीर नमदा, कश्मीर गब्बा, कश्मीर विलो बैट, कश्मीर ट्वीड, क्रूवेल, कश्मीर चेन स्टिच, और वाग्गुव (Kashmir namda, Kashmir gabba, Kashmir willow bat, Kashmir tweed, crewel, Kashmir chain stitch, and wagguv) ने GI प्रमाणन हासिल किया है|

  • 10

    अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली कन्नड़ भाषा की पुस्तक हार्ट लैंप बनी है|

    कर्नाटक स्थित लेखक, कार्यकर्ता और वकील बानू मुश्ताक (Banu Mushtaq) द्वारा लिखित 'हार्ट लैंप' (Heart Lamp) और दीपा भास्‍थी द्वारा अंग्रेजी में अनूदित (translated), अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize) 2025 की शॉर्टलिस्ट में शामिल होने वाली पहली कन्नड़ भाषा की पुस्तक बनी है|

    यह संग्रह 1990 और 2023 के बीच दक्षिण भारत की मुस्लिम समुदायों में महिलाओं और लड़कियों के दैनिक जीवन को दर्शाने वाली 12 कहानियों का संकलन है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top