10 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (10 October 2026)

 

  1. विश्व डाक दिवस 2026 की थीम क्या है? एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएँ
  2. 2026 का WNBA मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता? आजिया विल्सन
  3. विश्व बैंक समूह की ‘विश्व विकास रिपोर्ट 2026: कृत्रिम बुद्धिमत्ता की संभावनाएँ’ का शुभारंभ किसने किया? अश्विनी वैष्णव
  4. भारत की पहली उच्च-ऊँचाई वाली हिम तेंदुआ वन्यजीव सफारी कहाँ शुरू की गई? लद्दाख
  5. विश्व हिंदू कांग्रेस 2026 का विषय क्या है? समानं व्रतं सह चित्तम्
  6. भारत में प्रादेशिक सेना का 77वाँ स्थापना दिवस कब मनाया गया? 9 अक्टूबर
  7. साइबरटेक एशिया का आयोजन मार्च 2027 में पहली बार भारत के किस शहर में किया जाएगा? मुंबई
  8. भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माचर को किस देश का नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा? इज़राइल
  9. पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में किस दिग्गज अभिनेता को सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग का सलाहकार नियुक्त किया है? मिथुन चक्रवर्ती
  10. भारत के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन (IBCA) में हाल ही में कौन-सा देश शामिल हुआ? घाना

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    विश्व डाक दिवस 2026 की थीम एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएँ है|

    विश्व डाक दिवस (World Post Day) हर वर्ष 9 अक्टूबर को 1874 में स्विट्जरलैंड के बर्न में सार्वभौमिक डाक संघ (Universal Postal Union–UPU) की स्थापना की वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएँ (One Postal Network, Infinite Possibilities)” है। इसकी शुरुआत 1969 में जापान के टोक्यो में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारतीय प्रतिनिधि आनंद मोहन नरूला के प्रस्ताव पर हुई थी। भारत में राष्ट्रीय डाक सप्ताह (National Postal Week) 9 से 15 अक्टूबर 2026 तक डाक विभाग (Department of Posts) द्वारा मनाया जा रहा है।

  • 2

    2026 का WNBA मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर पुरस्कार आजिया विल्सन ने जीता|

    अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी आजिया विल्सन (A'ja Wilson) को 2026 का WNBA मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (Most Valuable Player–MVP) चुना गया। यह उनके करियर का पाँचवाँ MVP पुरस्कार है। उन्होंने 2020, 2022, 2024, 2025 और 2026 में यह सम्मान जीता। वह WNBA इतिहास में लगातार तीन बार MVP पुरस्कार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। साथ ही, वह एक से अधिक बार नियमित सत्र (Regular Season) में 1,000 अंक बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनीं।

  • 3

    विश्व बैंक समूह की ‘विश्व विकास रिपोर्ट 2026: कृत्रिम बुद्धिमत्ता की संभावनाएँ’ का शुभारंभ अश्विनी वैष्णव ने किया|

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में विश्व बैंक समूह (World Bank Group) की ‘विश्व विकास रिपोर्ट 2026: कृत्रिम बुद्धिमत्ता की संभावनाएँ’ (World Development Report 2026: The Promise of Artificial Intelligence) का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सह-आयोजन इंडियाAI मिशन (IndiaAI Mission) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि भारत एक महीने के भीतर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के नियमन पर एक व्यापक परामर्श पत्र (Consultation Paper) जारी करेगा, जिसमें डीपफेक, साइबर सुरक्षा जोखिम, मनोवैज्ञानिक सुरक्षा और उपयोगकर्ता संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।

  • 4

    भारत की पहली उच्च-ऊँचाई वाली हिम तेंदुआ वन्यजीव सफारी लद्दाख में शुरू की गई|

    लद्दाख ने भारत की पहली उच्च-ऊंचाई वाली हिम तेंदुआ वन्यजीव सफारी (High-Altitude Snow Leopard Wildlife Safari) शुरू की है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वन्यजीव सप्ताह (Wildlife Week) के दौरान 7–8 अक्टूबर 2026 को लेह में सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाई। शुरुआत में यह सफारी रुम्बक, शांग और उले में संचालित होगी, जबकि भविष्य में हेमिस राष्ट्रीय उद्यान, चांगथांग, नुब्रा और ज़ांस्कर तक इसके मार्गों का विस्तार करने की योजना है। भारत में अनुमानित 718 हिम तेंदुओं में से 477 लद्दाख में पाए जाते हैं।

  • 5

    खसरे के बढ़ते मामलों के कारण अक्टूबर 2026 में न्यूयॉर्क अमेरिकी राज्य ने आपदा आपातकाल घोषित किया|

    न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल (New York Governor Kathy Hochul) ने 5 अक्टूबर 2026 को खसरे (Measles) के बढ़ते मामलों के कारण पूरे राज्य में आपदा आपातकाल (Disaster Emergency) घोषित किया। यह 2025 के बाद खसरे के प्रकोप के दौरान किसी अमेरिकी राज्य द्वारा इस प्रकार की पहली घोषणा है। 3 अक्टूबर 2026 तक न्यूयॉर्क में खसरे के 108 पुष्ट मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 92 मामले 15 जुलाई के बाद 18 काउंटियों के कम टीकाकरण वाले ग्रामीण समुदायों में सामने आए। यह आदेश 4 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा, जब तक इसे संशोधित या विस्तारित नहीं किया जाता।

  • 6

    CA|TS की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने वाला असम का चौथा टाइगर रिजर्व नामेरी टाइगर रिजर्व बना|

    असम के नामेरी टाइगर रिजर्व (Nameri Tiger Reserve) को CA|TS अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी समिति (CA|TS International Executive Committee) ने CA|TS अनुमोदित दर्जा (CA|TS Approved Status) प्रदान किया है। इसके साथ ही असम के सभी चार टाइगर रिजर्व को यह वैश्विक मान्यता मिल गई है। नामेरी टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 464 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 200 वर्ग किलोमीटर का मुख्य क्षेत्र (Core Area) शामिल है। असम के अन्य तीन मान्यता प्राप्त टाइगर रिजर्व काजीरंगा, मानस और ओरंग हैं।

  • 7

    विश्व हिंदू कांग्रेस 2026 का विषय समानं व्रतं सह चित्तम् है|

    विश्व हिंदू कांग्रेस (World Hindu Congress–WHC) का चौथा संस्करण 18 से 20 दिसंबर 2026 तक मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसका विषय “समानं व्रतं सह चित्तम्” (Samanam Vratam Saha Chittam) है, जिसका अर्थ है “साझा प्रतिबद्धता, सामूहिक संकल्प” (Shared Commitment, Collective Resolve)।

  • 8

    भारत में प्रादेशिक सेना का 77वाँ स्थापना दिवस 9 अक्टूबर को मनाया गया|

    भारत में 9 अक्टूबर 2026 को प्रादेशिक सेना (Territorial Army–TA) का 77वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। यह दिवस 9 अक्टूबर 1949 को स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी द्वारा प्रादेशिक सेना के उद्घाटन की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसका आदर्श वाक्य “सावधानी व शूरता” (Vigilance and Valour) तथा मूल भावना “नागरिक भी, सैनिक भी” (Naagrik Bhi, Sainik Bhi) है। प्रादेशिक सेना भारतीय सेना की दूसरी रक्षा पंक्ति (Second Line of Defence) के रूप में कार्य करती है।

  • 9

    साइबरटेक एशिया का आयोजन मार्च 2027 में पहली बार भारत के मुंबई शहर में किया जाएगा|

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि साइबरटेक एशिया (CyberTech Asia) का आयोजन मार्च 2027 में मुंबई में होगा। यह पहली बार है जब इस कार्यक्रम का आयोजन भारत में किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार की बढ़ते साइबर खतरों और ऑनलाइन धोखाधड़ी की जाँच, रोकथाम तथा मुकाबले के लिए महा-साइबर (MahaCyber) पहल है, जो राज्य की व्यापक साइबर सुरक्षा रूपरेखा (Cybersecurity Framework) और नोडल एजेंसी (Nodal Agency) के रूप में कार्य करती है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top