10 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (10 July 2025)

 

  1. हाल ही में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)-संचालित स्मार्ट मच्छर निगरानी प्रणाली किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? आंध्र प्रदेश
  2. हाल ही में विमोचित पुस्तक “कन्फेशनस ऑफ़ ए शेक्सपीयर एडिक्ट” के लेखक कौन हैं? वी. एस. रवि
  3. हाल ही में 3 by 35″ पहल किसने शुरू की है? विश्व स्वास्थ्य संगठन
  4. हाल ही में जारी ICC महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ रैंकिंग में किस भारतीय खिलाड़ी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है? दीप्ति शर्मा
  5. हाल ही में 2025 कलात्मक जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जाएगी? इंडोनेशिया
  6. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया है? ब्राज़ील
  7. हाल ही में एप्पल का नया मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) किसे नियुक्त किया गया है? सबीह खान
  8. हाल ही में डॉ. मनसुख मांडविया ने अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025 का शुभारंभ कहाँ किया है? उत्तर प्रदेश
  9. हाल ही में ABC प्रो बास्केटबॉल लीग का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? चौथा
  10. हाल ही में राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस 2025 कब मनाया जाएगा? 10 जुलाई

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)-संचालित स्मार्ट मच्छर निगरानी प्रणाली आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है |

    आंध्र प्रदेश की नगर प्रशासन और शहरी विकास (Municipal Administration and Urban Development) विभाग ने  स्मार्ट मच्छर निगरानी प्रणाली (Smart Mosquito Surveillance System (SMoSS)) नामक एक कृत्रिम बुद्धि (AI)-आधारित मच्छर नियंत्रण कार्यक्रम (AI-based mosquito control programme) शुरू किया है| इस प्रणाली का पायलट रोलआउट 66 स्थानों पर किया गया है| यह प्रणाली ड्रोन्स, स्मार्ट सेंसर, ट्रैप्स और ट्रिगर आधारित एल्गोरिदम का उपयोग करके मच्छर की प्रजाति, लिंग और घनत्व की पहचान करती है, और फागिंग ऑपरेशन्स के लिए वास्तविक समय में डेटा प्रदान करती है|
    उद्देशय : मच्छरों की आबादी पर अधिक कुशलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से नज़र रखना और उसे नियंत्रित करना |

  • 2

    विमोचित पुस्तक “कन्फेशनस ऑफ़ ए शेक्सपीयर एडिक्ट" के लेखक वी. एस. रवि हैं |

    सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी वी.एस. रवि ने अपनी नई पुस्तक “कन्फेशन्स ऑफ ए शेक्सपियर एडिक्ट (Confessions of a Shakespeare Addict)” का विमोचन हैदराबाद में किया| यह पुस्तक, विलियम शेक्सपियर की रचनाओं के साथ रवि के आजीवन जुड़ाव का परिणाम है|

  • 3

    "3 by 35" पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुरू की है |

    हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization WHO) ने "3 बाय 35" पहल ("3 by 35" initiative) शुरू की है|  इसके तहत देशों से आग्रह किया गया है कि वे स्वास्थ्य करों (health taxes) के माध्यम से 2035 तक तंबाकू, शराब और शर्करा युक्त पेय पदार्थों की वास्तविक कीमतों में कम से कम 50% की वृद्धि करें|
    उद्देश्य : दीर्घकालिक बीमारियों (chronic diseases) (गैर-संचारी रोगों non-communicable diseases NCDs) पर अंकुश लगाना और महत्वपूर्ण सार्वजनिक राजस्व उत्पन्न करना |

  • 4

    ICC महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है |

    हाल ही में जारी ICC महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ रैंकिंग (ICC Women's T20 International Bowler Ranking) में भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है| पाकिस्तान की सादिया इकबाल पहले स्थान पर है|

    रेनुका सिंह ठाकुर छठें स्थान पर है|
    पुरुष वनडे और T20I टीम रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है|
    पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभामन गिल पहले और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर है|
    पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में यशस्वी जैसवाल चौथे स्थान पर है|
    पुरुषों की टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दुसरे और तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर है.
    पुरुषों की टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर है.
    पुरुषों की वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया है.

  • 5

    2025 कलात्मक जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप इंडोनेशिया में आयोजित की जाएगी |

    53वीं विश्व कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप (World Artistic Gymnastics Championships) 2025 का आयोजन  19 से 25 अक्टूबर तक जकार्ता, इंडोनेशिया (Jakarta, Indonesia) में किए जाएगा|यह पहली बार किसी दक्षिण पूर्व एशियाई देश (Southeast Asian nation) द्वारा आयोजित किया जाएगा| विश्व कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए प्रतियोगिताएँ होती हैं| पहली चैंपियनशिप 1903 में पुरुषों के लिए आयोजित की गई थी, जबकि महिलाओं ने पहली बार 1934 में भाग लिया था|

  • 6

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राज़ील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस" से सम्मानित किया गया है |

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील की आधिकारिक यात्रा के दौरान, ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा (President of Brazil, H.E. Luiz Inácio Lula da Silva) द्वारा देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान (highest national honour of Brazil) "द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस (The Grand Collar of the National Order of the Southern Cross)" से सम्मानित किया गया है|

  • 7

    एप्पल का नया मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सबीह खान को नियुक्त किया गया है |

    एप्पल इंक. (Apple Inc.) ने सबीह खान को अपना नया मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer (COO) नियुक्त किया है| वह वर्तमान में परिचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं| वे जेफ विलियम्स (Jeff Williams) की जगह सीओओ का पद संभालेंगे|

  • 8

    डॉ. मनसुख मांडविया ने अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025 का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में किया है

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री (Union Minister of Youth Affairs and Sports) डॉ. मनसुख मांडविया ने अस्मिता लीग के 2025 सीजन (2025 season of ASMITA league) का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में किया|अस्मिता का 2025 सीजन वेटलिफ्टिंग लीग (weightlifting league) से शुरू हुआ| इसमें ओपन कैटेगरी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में 42 लड़कियां आठ विभिन्न वेट कैटेगरी में भाग ले रही हैं| चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 खेल विधाओं में 852 लीग की योजना बनाई गई है| अस्मिता (महिलाओं को प्रेरित करके खेल की उपलब्धियां हासिल करना ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women) लीग और प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के जेंडर-न्यूट्रल मिशन का हिस्सा है| इसकी शुरुआत 2021 में की गई थी|

  • 9

    ISA की एशिया–प्रशांत क्षेत्रीय समिति की सातवीं बैठक कोलंबो आयोजित की जाएगी |

    अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance (ISA) एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए सातवीं क्षेत्रीय समिति बैठक (Seventh Regional Committee Meeting (RCM) for the Asia and the Pacific Region) 15–17 जुलाई 2025 को कोलंबो, श्रीलंका (Colombo, Sri Lanka) में आयोजित करेगा| थीम: ‘विविधता और अवसर के क्षेत्र में सौर सहयोग को आगे बढ़ाना (Advancing Solar Cooperation Across a Region of Diversity and Opportunity)’ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन एक वैश्विक पहल है जिसे 2015 में भारत और फ्रांस द्वारा पेरिस में COP21 में शुरू किया गया था. इसके 123 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देश हैं|

  • 10

    ABC प्रो बास्केटबॉल लीग का चौथा संस्करण आयोजित किया जा रहा है |

    हाल ही में ABC प्रो बास्केटबॉल लीग (ABC Pro Basketball League) का चौथा संस्करण महाराष्ट्र के पुणे के राजाराम भिकु पथारे स्टेडियम में 6 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है| इसका उद्घाटन केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने किया|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top