10 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (10 August 2026)

 

  1. हाल ही में IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर किस AI-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन किया गया? परम प्रज्ञा
  2. बेंगलुरु सिटी पुलिस द्वारा संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान का नाम क्या है? ऑपरेशन मुक्ता
  3. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के कितने स्थानों एवं भौगोलिक विशेषताओं के नाम आधिकारिक मानचित्रों पर मानकीकृत किए? 27
  4. वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं? आशीष यादव
  5. एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में महिला 45 किग्रा यूथ वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक कौन हैं? तितली माजी
  6. हाल ही में तीसरे इंडिया इंटरनेशनल फिनटेक फेस्टिवल को किसने संबोधित किया? डॉ. जितेंद्र सिंह
  7. हाल ही में सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान में साहस दिखाने वाले 12 रैट-होल खनिकों को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया गया? सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
  8. हाल ही में लेक्सिंगटन ओपन का पुरुष युगल खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता? निकी कलियांडा पूनाचा
  9. हाल ही में जीआई-टैग वाले मिथिला मखाना का पहला समुद्री मार्ग से निर्यात किस देश के लिए किया गया? ऑस्ट्रेलिया
  10. एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप की सीनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनी हैं? अरिहा पंगाम्बम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

  • 1

    वर्ष 2026 में विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतरराष्ट्रीय दिवस की थीम स्वदेशी दाइयों का सम्मान: जीवन और कल्याण की रक्षा है?|

    विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of the World’s Indigenous Peoples) प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इस दिवस की थीम: “स्वदेशी दाइयों का सम्मान: जीवन और कल्याण की रक्षा (Honouring Indigenous Midwives: Safeguarding Life and Well-being)”|इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) का आधिकारिक वर्चुअल कार्यक्रम 10 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। यह दिवस 9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र के स्वदेशी आबादी पर कार्य समूह (UN Working Group on Indigenous Populations) के पहले सत्र की शुरुआत की स्मृति में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने प्रस्ताव 49/214 (Resolution 49/214) के माध्यम से 1994 में 9 अगस्त को विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी थी।

  • 2

    हाल ही में IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर परम प्रज्ञा AI-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन किया गया|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त 2026 को IIT दिल्ली (IIT Delhi) के 57वें दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस (Sonipat Campus) में स्थापित ‘परम प्रज्ञा (Param Pragya)’ नामक AI-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा (AI-powered High-Performance Supercomputing Facility) का उद्घाटन किया।

  • 3

    बेंगलुरु सिटी पुलिस द्वारा संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान का नाम ऑपरेशन मुक्ता है|

    बेंगलुरु सिटी पुलिस (Bengaluru City Police) ने 8 अगस्त 2026 को शहर में रह रहे संदिग्ध अवैध प्रवासियों (Illegal Immigrants) की पहचान और उनकी जानकारी जुटाने के लिए ‘ऑपरेशन मुक्ता (Operation Mukta)’ नामक विशेष अभियान शुरू किया। यह अभियान बेंगलुरु पुलिस आयुक्त (Bengaluru City Police Commissioner) के निर्देशन में चलाया गया।

  • 4

    हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों एवं भौगोलिक विशेषताओं के नाम आधिकारिक मानचित्रों पर मानकीकृत किए|

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 अगस्त 2026 को अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों एवं भौगोलिक विशेषताओं (Geographical Features) के नामों को आधिकारिक सर्वे ऑफ इंडिया (Survey of India) मानचित्रों पर मानकीकृत (Standardised) किया। यह कदम चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों को मनगढ़ंत नाम देने के बार-बार किए जा रहे प्रयासों के जवाब में भारत की कानूनी एवं प्रशासनिक संप्रभुता (Legal and Administrative Sovereignty) को स्पष्ट रूप से स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से इन 27 स्थानों की पहचान की है। इनमें 21 भू-क्षेत्र (Land Areas), 4 पर्वतीय दर्रे (Mountain Passes), 1 झील (Lake) और 1 स्मारक (Monument) शामिल हैं। प्रमुख स्थानों में लोंगजू, माजा, बिसा, बड़ा कुंदुन, छोटा कुंदुन, धन बारी, प्रीतनगर, बुद्धमंदिर, जयरामपुर, तेरितनगर, रामनगर, जसवंत गढ़, सागर, पद्मा, ज्योतिनगर, बैसाखी, छोटा रोपुक, बड़ा रोपुक, शिवाजी नगर, सुनपुरा और कमलांग नगर शामिल हैं।

  • 5

    वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी आशीष यादव हैं|

    भारत के 19 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी आशीष यादव ने अमेरिका के यूजीन, ओरेगन (Eugene, Oregon, USA) में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप (World Athletics U20 Championships) में पुरुषों की भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) जीता। उन्होंने 74.09 मीटर के शानदार थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

  • 6

    एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में महिला 45 किग्रा यूथ वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक तितली माजी हैं|

    भारतीय भारोत्तोलक तितली माजी ने उज़्बेकिस्तान के ताशकंद (Tashkent, Uzbekistan) में आयोजित एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 (Asian Youth & Junior Weightlifting Championships 2026) में महिला 45 किग्रा यूथ वर्ग (Women’s 45kg Youth Category) में रजत पदक (Silver Medal) जीता। उन्होंने कुल 145 किग्रा का भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

  • 7

    हाल ही में तीसरे इंडिया इंटरनेशनल फिनटेक फेस्टिवल को डॉ. जितेंद्र सिंह ने संबोधित किया|

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित तीसरे इंडिया इंटरनेशनल फिनटेक फेस्टिवल (3rd India International FinTech Festival) को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत को अब वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) से आगे बढ़कर वित्तीय सशक्तिकरण (Financial Empowerment) और डिजिटल भुगतान (Digital Payments) से डिजिटल समृद्धि (Digital Prosperity) की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) जैसी बुनियादी वित्तीय समावेशन पहलों से आगे बढ़कर नागरिकों को व्यापक वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले तीन वर्षों में 1,000 किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार (Secure Quantum Communication) नेटवर्क स्थापित करने की उपलब्धि हासिल की है।

  • 8

    हाल ही में सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान में साहस दिखाने वाले 12 रैट-होल खनिकों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्रदान किया गया|

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में 12 रैट-होल खनिकों (Rat-Hole Miners) को प्रतिष्ठित सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक (Sarvottam Jeevan Raksha Padak) से सम्मानित किया। इन खनिकों ने नवंबर 2023 के सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान (Silkyara Tunnel Rescue Operation) के दौरान असाधारण साहस दिखाते हुए 41 फंसे हुए श्रमिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सम्मानित 12 खनिकों में वकील हसन (टीम लीडर), मुन्ना, अंकुर कुमार, मोनू कुमार, देवेंद्र, मोहम्मद राशिद, फिरोज कुरैशी, जतिन कश्यप, शोराभ कश्यप, मोहम्मद इरशाद, नसरुद्दीन और नसीम शामिल हैं।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top