09 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (09 September 2025)

 

  1. हाल ही में दिवंगत संकर्षण ठाकुर कौन थे? पत्रकार
  2. हाल ही में मनाये गए विश्व ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस 2025 की थीम क्या है? परिवार: देखभाल का केंद्र
  3. हाल ही में 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहे हैं? ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
  4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त कमांडर सम्मेलन (CCC) 2025 का उद्घाटन कहाँ करेंगे? कोलकाता
  5. हाल ही में आयोजित FIVB महिला विश्व चैम्पियनशिप 2025 की विजेता टीम कौन सी रही? इटली
  6. हाल ही में पयिप्पड़ बोट रेस 2025 कहाँ आयोजित की जा रही है? केरल
  7. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में मतदाता सूची संशोधन के लिए आधार को 12वें पहचान दस्तावेज के रूप में अनुमति दी है? बिहार
  8. हाल ही में स्केचर्स ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर किसे घोषित किया है? मोहम्मद सिराज
  9. हाल ही में चर्चित “द्रुज़्बा तेल पाइपलाइन” कहाँ स्थित है? रूस
  10. हाल ही में तमिलनाडु में आत्म-सम्मान आंदोलन की 100वीं वर्षगांठ मनाई गई है – इस आंदोलन की शुरुआत किसने की थी? ई. वी. रामासामी

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    दिवंगत संकर्षण ठाकुर पत्रकार थे|

    वरिष्ठ पत्रकार (journalist) और द टेलीग्राफ के संपादक (Editor of The Telegraph) संकर्षण ठाकुर का 63 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया है| उनकी प्रसिद्ध पुस्तक: मेकिंग ऑफ लालू यादव, द अनमेकिंग ऑफ बिहार, सिंगल मैन: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ नीतीश कुमार ऑफ बिहार, सबाल्टर्न साहब और द ब्रदर्स बिहारी| उन्हें राजनीतिक पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए 2001 में प्रेम भाटिया पुरस्कार (Prem Bhatia award) से सम्मानित किया गया था|

  • 2

    मनाये गए विश्व ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस 2025 की थीम परिवार: देखभाल का केंद्र है|

    विश्व ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस (World Duchenne Muscular Dystrophy Day) हर साल 7 सितंबर को मनाया जाता है| विश्व ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस 2025 की थीम: "परिवार: देखभाल का केंद्र (Family: the Heart of Care)"| उद्देश्य (Objective): ड्यूशेन और बेकर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (Duchenne & Becker Muscular Dystrophy) के बारे में जागरूकता बढ़ाना| ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक दुर्लभ विकार (rare disorder) है जिसके कारण मांसपेशियां (muscles) समय के साथ कमज़ोर होती जाती हैं और अंततः पूरे शरीर को प्रभावित करने लगती हैं|यह एक्स-क्रोमोसोम (X-chromosome) में उत्परिवर्तन (mutation) के कारण होता है, इसलिए मुख्य रूप से पुरुष इससे प्रभावित होते हैं| बेकर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (बीएमडी) को डीएमडी का एक कम गंभीर रूप माना जाता है| भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने यह दिवस मनाया |

  • 3

    28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कर रहे हैं|

    दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (Dubai, United Arab Emirates) 8 से 19 सितंबर 2025 तक 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस (28th Universal Postal Congress) की मेजबानी कर रहा है – यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (Universal Postal Union (UPU) का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय| इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय संचार मंत्री (The Indian delegation was led by the Union Communications Minister) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कर रहे है| यह सम्मेलन हर चार साल में आयोजित किया जाता है और यूपीयू का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जिसमें मंत्री, राष्ट्रीय डाक प्रमुख और सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं|

  • 4

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त कमांडर सम्मेलन (CCC) 2025 का उद्घाटन कोलकाता में करेंगे|

    हाल ही में, सशस्त्र बल (Armed Forces) 15 से 17 सितंबर, 2025 तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन (Combined Commanders’ Conference (CCC) 2025 की मेजबानी करेगा| थीम: 'सुधारों का वर्ष - भविष्य के लिए परिवर्तन (Year of Reforms - Transforming for the Future)'| इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे| CCC 2025 सुधार, परिवर्तन और बदलाव तथा परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा| CCC- सशस्त्र बलों का शीर्ष स्तरीय विचार-मंथन मंच (apex-level brainstorming forum) है|

  • 5

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी 2025 में पहला स्थान हासिल किया है|

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया (South Korea) को हराकर एशिया कप हॉकी 2025 (Asia Cup Hockey 2025) जीता है| यह भारत का चौथा एशिया कप खिताब है, भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप जीता था|भारत ने नीदरलैंड और बेल्जियम (Netherlands and Belgium) में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 (FIH Men's Hockey World Cup 2026) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है|

  • 6

    आयोजित FIVB महिला विश्व चैम्पियनशिप 2025 की विजेता टीम इटली रही|

    ओलंपिक वॉलीबॉल चैंपियन इटली (Italy) ने 2025 FIVB वॉलीबॉल महिला विश्व चैम्पियनशिप (2025 FIVB Volleyball Women’s World Championship) के फाइनल में तुर्किये (Türkiye) को हराकर दूसरी बार यह खिताब जीता है. इससे पहले उन्होंने 2002 में यह खिताब जीता था| 2025 FIVB वॉलीबॉल महिला विश्व चैम्पियनशिप 22 अगस्त से 7 सितंबर, 2025 तक थाईलैंड (Thailand) में आयोजित की गई|

  • 7

    यूएस ओपन 2025 पुरुष एकल खिताब कार्लोस अल्काराज़ ने जीता है|

    स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz of Spain) ने गत चैंपियन इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner of Italy) को हराकर यूएस ओपन 2025 (US Open 2025) का पुरुष एकल (Men’s Singles) खिताब जीता है| यह उनका दूसरा यूएस ओपन और कुल मिलाकर छठा करियर मेजर खिताब है| इसी के साथ उन्होनें विश्व ATP रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया|

  • 8

    पयिप्पड़ बोट रेस 2025 केरल में आयोजित की जा रही है|

    पयिप्पड़ बोट रेस (Payippad boat race), जिसे पयिप्पड़ जलोत्सव (Payippad Jalotsavam) के नाम से भी जाना जाता है, केरल के अलप्पुझा जिले में पयिप्पड़ झील (Payippad Lake) पर आयोजित किया जाता है. यह तीन दिवसीय जल उत्सव हर साल अगस्त या सितंबर में चलता है| यह आयोजन सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में भगवान सुब्रमण्य की मूर्ति की खोज और स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है| केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इसका  उद्घाटन किया| अरनमुला उत्थित्ति नौका दौड़ (Aranmula Utthitti Boat Race) केरल का सबसे पुराना नदी नौका उत्सव है, जो पंबा नदी पर आयोजित होता है| 2025 में, यह 9 सितंबर को आयोजित की जायेगी|

  • 9

    सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची संशोधन के लिए आधार को 12वें पहचान दस्तावेज के रूप में अनुमति दी है|

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision (SIR) के दौरान, भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India (ECI)) को पहचान के लिए पहले से ही स्वीकृत 11 दस्तावेजों के अलावा, आधार कार्ड को पहचान का 12वें दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने का निर्देश दिया है| हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि इसे नागरिकता (citizenship) के प्रमाण के रूप में नहीं माना जाएगा और चुनाव आयोग को आधार कार्ड की प्रामाणिकता का आकलन करने का अधिकार होगा|

  • 10

    स्केचर्स ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर मोहम्मद सिराज को घोषित किया है|

    भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को स्केचर्स (Skechers) का नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है| वह अब स्केचर्स क्रिकेट फुटवियर पहनकर प्रतिस्पर्धा करेंगे और इसके प्रदर्शन और जीवनशैली अभियानों में शामिल होंगे|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top