हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने पांच देशों—बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), लातविया और लाइबेरिया (Bahrain, Colombia, the Democratic Republic of Congo (DRC), Latvia and Liberia)—को 2026–27 की अवधि के लिए गैर‑स्थायी सदस्य (non-permanent members) के रूप में चुना है| इन देशों का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 31 दिसंबर 2027 को समाप्त होगा| वे पिछले वर्ष चुने गए पांच अस्थायी सदस्यों - डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया - के साथ शामिल हो जाएंगे, जो 2026 तक कार्य करेंगे| वे अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो रहा है| सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं: पांच स्थायी सदस्य (permanent members) - चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका - जिनके पास वीटो शक्ति (veto power) है| दस गैर-स्थायी सदस्य हैं, जिन्हें महासभा द्वारा दो-वर्षीय कार्यकाल के लिए चुना जाता है|