वर्ष 2022-23 के माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (MY Bharat-National Service Scheme (NSS) Awards) पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए गए हैं| वर्ष 2022-23 के लिए 10 NSS इकाइयों (NSS Unit) और उनके 10 कार्यक्रम अधिकारियों को प्रदान किया गया. जिसमें प्रत्येक NSS इकाई को ₹2,00,000 और ट्रॉफी, और प्रत्येक कार्यक्रम अधिकारी को ₹1,50,000 एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक दिए गए| 30 NSS स्वयंसेवकों (NSS Volunteers) को माई भारत-एनएसएस पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रत्येक स्वयंसेवक को ₹1,00,000, एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक दिए गये| यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े विश्वविद्यालयों, संस्थानों, और स्वयंसेवकों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, और सामुदायिक विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है|