08 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (08 May 2026)

 

  1. हाल ही ‘बालिकातन 2026’ (Balikatan 2026) संयुक्त सैन्य अभ्यास, अमेरिका और किस देश के बीच आयोजित किया जाने वाला एक प्रमुख रक्षा अभ्यास है? फिलीपींस
  2. हाल ही में पहले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन 2026 की वेबसाइट और लोगो का अनावरण किसने किया? भूपेंद्र यादव
  3. हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर किस कैरेबियन देश की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे? सूरीनाम
  4. हाल ही केंद्र सरकार द्वारा नए दक्षिण तटीय रेलवे ज़ोन का मुख्यालय कहाँ अधिसूचित किया गया है? विशाखापत्तनम
  5. हाल ही में BWF उबेर कप 2026 का खिताब किस देश ने जीता? दक्षिण कोरिया
  6. हाल ही में आयरलैंड में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स खिताब किसने जीता है? सौरभ कोठारी
  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी ‘डिस्प्ले पिक्चर’ (DP) बदलकर किस सैन्य अभियान की पहली वर्षगांठ पर सेना को श्रद्धांजलि दी? ऑपरेशन सिंदूर
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर किस नवनिर्मित संरचना का उद्घाटन करेंगे? ध्यान मंदिर
  9. हाल ही में दुबई के विकास और विरासत संरक्षण में सौ से अधिक वर्षों के योगदान के लिए, किस भारतीय कारोबारी को प्रतिष्ठित ‘एर्थ दुबई पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है? दीपक भाटिया
  10. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए लॉन्च किए गए उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम क्या है? जननी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही 'बालिकातन 2026' (Balikatan 2026) संयुक्त सैन्य अभ्यास, अमेरिका और फिलीपींस के बीच आयोजित किया जाने वाला एक प्रमुख रक्षा अभ्यास है|

    बालिकातन' का अर्थ: 'बालिकातन' (Balikatan) फिलीपींस की स्थानीय भाषा (तागालोग - Tagalog) का एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है "कंधे से कंधा मिलाकर" (Shoulder-to-shoulder)।
    यह संयुक्त राज्य अमेरिका और फिलीपींस की सेनाओं के बीच आयोजित होने वाला सबसे बड़ा वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।

  • 2

    हाल ही में पहले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन 2026 की वेबसाइट और लोगो का अनावरण भूपेंद्र यादव ने किया|

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav ने नई दिल्ली में पहले आईबीसीए शिखर सम्मेलन 2026 की वेबसाइट और लोगो का अनावरण किया। यह सम्मेलन 1 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा। आईबीसीए का उद्देश्य शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा जैसी सात बड़ी बिल्लियों का संरक्षण करना है।

  • 3

    हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कैरेबियन देशसूरीनाम की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे|

    विदेश मंत्री S. Jaishankar कैरेबियन देशों की आधिकारिक यात्रा के दौरान सूरीनाम पहुंचे। उन्होंने सूरीनाम के विदेश मंत्री मेल्विन बौवा से मुलाकात की। सूरीनाम (Suriname) | यह दक्षिण अमेरिका (South America) महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है।

  • 4

    हाल ही केंद्र सरकार द्वारा नए दक्षिण तटीय रेलवे ज़ोन (South Coast Railway Zone) का मुख्यालय विशाखापत्तनम में अधिसूचित किया गया है|

    केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नए दक्षिण तटीय रेलवे ज़ोन का मुख्यालय अधिसूचित किया है। यह नया रेलवे ज़ोन 1 जून 2026 से कार्य करना शुरू करेगा। इसका गठन पूर्वी तटीय रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के पुनर्गठन के माध्यम से किया गया है। रेलवे एक्ट 1989 के तहत इसका गठन किया गया है। अब भारत में कुल 19 रेलवे जोन हो गए हैं।

  • 5

    हाल ही में BWF उबेर कप 2026 का खिताब दक्षिण कोरिया ने जीता|

    दक्षिण कोरिया ने चीन को 3-1 से हराकर उबेर कप का खिताब जीता है, उबेर कप महिला बैडमिंटन का प्रतिष्ठित कप है | थॉमस कप पुरुष बैडमिंटन का कप है| दोनों कप हर दो साल में आयोजित होते हैं| थॉमस कप 2026 में चीन ने फ्रांस को 3-1 से हराया; भारत ने ब्रॉन्ज़ जीता है।

  • 6

    हाल ही में आयरलैंड में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स खिताब सौरभ कोठारी ने जीता है|

    अप्रैल 2026 में आयरलैंड के कार्लो में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब भारत के सौरव कोठारी ने जीता है। आयोजन स्थल: कार्लो, आयरलैंड , विजेता: सौरव कोठारी (कोलकाता, भारत), उपविजेता (Runner-up): पंकज आडवाणी (भारत), फाइनल स्कोर: सौरव कोठारी ने पंकज आडवाणी को 1133 – 477 से हराया। सौरव कोठारी ने यह खिताब लगातार दूसरी बार जीता)| बिलियर्ड्स में खिलाड़ी को 'क्यू' कहते हैं|

  • 7

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी 'डिस्प्ले पिक्चर' (DP) बदलकर ऑपरेशन सिंदूर सैन्य अभियान की पहली वर्षगांठ पर सेना को श्रद्धांजलि दी|

    अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक दर्दनाक आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। उस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। यह ऑपरेशन मुख्य रूप से 7 मई से 10 मई 2025 के बीच (लगभग 88 घंटे) चलाया गया था। इस दौरान भारतीय वायुसेना और थल सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में घुसकर 9 बड़े आतंकी लॉन्चपैड्स को नष्ट किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।

  • 8

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को 'आर्ट ऑफ लिविंग' के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर ध्यान मंदिर नवनिर्मित संरचना का उद्घाटन करेंगे|

    'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था 10 मई 2026 को अपनी स्थापना के 45 वर्ष पूरे कर रही है, इसी के साथ संस्था के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर 13 मई को अपना 70वां जन्मदिन भी मनाएंगे। इस दौरान वह विशेष रूप से 'ध्यान मंदिर' (मेडिटेशन हॉल) का उद्घाटन करेंगे।
    इस 16 दिवसीय आयोजन (10 से 26 मई) में 182 देशों के लोग प्रत्यक्ष या ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें 'बिम्सटेक यूथ लीडरशिप एक्सचेंज' और कैदी कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • 9

    हाल ही में दुबई के विकास और विरासत संरक्षण में सौ से अधिक वर्षों के योगदान के लिए, भारतीय कारोबारी दीपक भाटिया को प्रतिष्ठित 'एर्थ दुबई पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है|

    'अंकल्स शॉप बिल्डिंग मटेरियल ट्रेडिंग' के प्रबंध निदेशक दीपक भाटिया को 'सर्वश्रेष्ठ निजी क्षेत्र इकाई' श्रेणी के तहत यह पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने प्रदान किया। दीपक भाटिया का पारिवारिक व्यवसाय 'अंकल्स शॉप' 1922 में उनके परदादा उत्तमचंद भाटिया द्वारा स्थापित किया गया था। 'एर्थ दुबई पुरस्कार' उन संस्थाओं या परिवारों को दिया जाता है जिन्होंने दुबई को एक छोटे व्यापारिक बंदरगाह से वैश्विक महानगर (Global Metropolis) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और शहर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में योगदान दिया है।

  • 10

    हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए लॉन्च किए गए उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम जननी है|

    'जननी' (Janani) का पूरा नाम 'गर्भावस्था पूर्व, प्रसव और नवजात शिशु की एकीकृत देखभाल की यात्रा' है। यह पुराने आरसीएच (RCH) पोर्टल का एक उन्नत और आधुनिक डिजिटल संस्करण है।
    इसका मुख्य लक्ष्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और गर्भावस्था से लेकर नवजात शिशु की देखभाल व परिवार नियोजन तक की सेवाओं का एक एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। इसमें क्यूआर कोड आधारित डिजिटल हेल्थ कार्ड की सुविधा है, जिससे रिकॉर्ड्स को कहीं भी एक्सेस किया जा सकता है।
    हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के लिए इसमें ऑटोमैटिक अलर्ट और रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम दिया गया है। यह प्लेटफॉर्म यू-विन (U-Win) और पोषण (Poshan) जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ एकीकृत है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top