08 March Current Affairs Rojgar with Ankit 2025

  1. हाल ही में एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का छठा संस्करण कहाँ शुरू हुआ है? ईरान
  2. हाल ही में वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना उल्कापिंड गड्ढा कहाँ खोजा है? ऑस्ट्रेलिया
  3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है? बारबाडोस
  4. हाल ही में चक्रवात अल्फ्रेडकहाँ आया है? ऑस्ट्रेलिया
  5. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक का नया कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी
  6. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का आयोजन कहाँ किया गया है? गुजरात
  7. हाल ही में “राइज-रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट” ऐप कहाँ लॉन्च किया गया है? उत्तर प्रदेश
  8. क्रिसिल के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी कितने प्रतिशत की दर से बढ़ेगी? 6.5%
  9. हाल ही में लाइफटाइम अचीवमेंट इन हॉस्पिटैलिटी एंड एजुकेशन थ्रू टेक्नोलॉजीपुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? डॉ. सुबोर्न बोस
  10. हाल ही में दिवंगत “रॉन ड्रेपर” का संबंध किस खेल से है? क्रिकेट  
  • 1

    एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का छठा संस्करण ईरान में शुरू हुआ है|

    2025 एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप (Asian Women's Kabaddi Championship) का छठा संस्करण  6 से 8 मार्च 2025 तक तेहरान, ईरान (Tehran, Iran) में आयोजित किया जा रहा है| भारत ने 2017 में गोरगन, ईरान में एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप (Asian Women's Kabaddi Championship) का 5वां संस्करण जीता था| पहली एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2005 (1st Asian Women's Kabaddi Championship 2005) में हैदराबाद में आयोजित की गई थी| भारत ने पांच में से चार बार यह खिताब जीता है, जबकि दक्षिण कोरिया (South Korea) ने 2016 में  एक बार खिताब हासिल किया था| इससे पहले 2007 में एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप (Asian Women's Kabaddi Championship) का आयोजन तेहरान, ईरान में किया गया था|

  • 2

    वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना उल्कापिंड गड्ढा ऑस्ट्रेलिया में खोजा है|

    ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय (Curtin University, Australia) के शोधकर्ताओं ने उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी ध्रुव गुंबद क्षेत्र (North Pole dome region in northwestern Australia) में दुनिया का सबसे पुराना उल्कापिंड गड्ढा (meteorite crater) खोजा है, जिसके लगभग 3.47 अरब साल पुराना होने का अनुमान है| इस खोज से पहले, सबसे पुराना प्रभाव गड्ढा 2.2 अरब साल पुराना था, इसलिए यह पृथ्वी पर अब तक का सबसे पुराना ज्ञात गड्ढा है| उत्तरी ध्रुव गड्ढा (North Pole Crater) नामक यह गड्ढा संभवतः 36,000 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा की रफ़्तार से पृथ्वी पर गिरने वाले उल्कापिंड (Meteorite) से बना था, जिससे 100 किलोमीटर से ज़्यादा चौड़ा प्रभाव स्थल बना|

  • 3

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारबाडोस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारबाडोस (Barbados) सरकार द्वारा प्रतिष्ठित 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस (Honorary Order of Freedom of Barbados)' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार "कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के सम्मान में" दिया गया है| विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री (Minister of State for External Affairs and Textiles) पाबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से बारबाडोस के राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन (Barbados President Dame Sandra Mason) द्वारा ब्रिजटाउन, बारबाडोस (Bridgetown, Barbados) में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया है|

  • 4

    चक्रवात 'अल्फ्रेड' ऑस्ट्रेलिया में आया है|

    ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स और ब्रिस्बेन (New South Wales and Brisbane) में राज्य आपातकालीन सेवा (State Emergency Service) ने चक्रवात अल्फ्रेड (Cyclone Alfred) के देश के पूर्वी तट के करीब पहुंचने पर आपातकालीन चेतावनी जारी की है| पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में हजारों निवासियों (Inhabitants) को अपना स्थान खाली करने का आदेश दिया गया है, क्योंकि चक्रवात अल्फ्रेड (Cyclone Alfred) ने क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की है|

  • 5

    हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 से 2023-24 में भारतीय शहरों में महिलाओं के लिए रोजगार में 10% वृद्धि हुई है|

    ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, चेन्नई (Great Lakes Institute of Management, Chennai) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 से 2023-24 तक छह वर्षों में शहरी भारत में महिलाओं का रोजगार (Women's employment) 10% बढ़ा है, जो कामकाजी आयु वर्ग की महिलाओं (15-64 वर्ष) के बीच 28% है| शहरी भारत में महिलाओं (women in urban india) के बीच चालीस वर्ष की आयु की शहरी महिलाओं की रोजगार दर सबसे अधिक है - 2023-24 में 38.3%

    हालाँकि, 2023-2024 में 89 मिलियन (8.9 करोड़) से अधिक शहरी भारतीय महिलाएँ श्रम बाजार (labour market) से बाहर रहीं|

    2023-24 में 30-49 आयु वर्ग में 97% शहरी पुरुष कार्यरत थे|

  • 6

    भारतीय रिजर्व बैंक का नया कार्यकारी निदेशक डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी को नियुक्त किया गया है|

    डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी को  भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) का नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director)  नियुक्त किया गया है|

  • 7

    38वां ‘कान्स इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ पा इनियान ने जीता है|

    भारतीय ग्रैंडमास्टर (Indian Grandmaster) पा इनियान ने फ्रांस के कान्स (Cannes, France) में हमवतन वी. प्रणेश को हराकर 38वां ‘कान्स इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट (38th ‘Cannes International Open Chess Tournament’)’ जीता|

  • 8

    ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का आयोजन गुजरात में किया गया है|

    ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम (Australia-India Sports Excellence Forum) का आयोजन 5 से 6 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में किया गया| इसका उद्घाटन केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (Union Minister of State for Youth Affairs and Sports) रक्षा खडसे ने किया|

    उद्देश्य : दोनों देशों के बीच ओलिंपिक और पैरालिंपिक बोलियों, प्रतिभा विकास, खेल विज्ञान और इवेंट मैनेजमेंट में सहयोग को मजबूत करना |

  • 9

    नीति आयोग ने फ्रंटियर टेक हब बनाने की घोषणा की है|

    नीति आयोग (NITI Aayog) ने भारत को एक टेक केंद्रित देश बनाने के लिए नीति फ्रंटियर टेक हब (NITI Frontier Tech Hub (NITI-FTH)) को लॉन्च किया है, जो कि फ्रंटियर टेक एक्शन टैंक (Frontier Tech Action Tank) होगा|

    उद्देश्य : विकसित भारत की दिशा में तेज आर्थिक और सामाजिक विकास (Economic and social development) के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी इनोवेशन और उसके उपयोग को बढ़ाने के लिए देश को सक्षम बनाना

    नीति फ्रंटियर टेक हब (NITI-FTH) ने डेटा सुरक्षा परिषद (Data Security Council of India) के साथ साझेदारी में क्वांटम कंप्यूटिंग के तेजी से विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) पर इसके प्रभाव और भारत को अपनी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक बिन्दुओं (Quantum Computing: National Security Implications & Strategic Preparedness) पर एक रणनीतिक पेपर जारी किया है|

  • 10

    “राइज-रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट" ऐप उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया है|

    उत्तर प्रदेश में बच्चों के नियमित टीकाकरण (Routine vaccinations) को बेहतर बनाने और टीकाकरण की निगरानी के लिए “राइज- रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट" ऐप ("RISE- Rapid Immunization Skill Enhancement" app) लॉन्च किया है| इस ऐप के जरिए स्टाफ नर्स, एएनएम और हेल्थ विजिटर को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है|

    पहले इस ऐप को देश के 181 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया था, जहां यह सफल रहा| अब इसे पूरे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू कर दिया गया है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top