08 December Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today ( 08 December 2025)

 

  1. हाल ही में ISSF एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2025 में ISSF पीपल्स चॉइस मेन्स एथलीट ऑफ द ईयर किसे चुना गया है? ज़ोरावर सिंह संधू
  2. हाल ही में पहले फीफा शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? डोनाल्ड ट्रम्प
  3. हाल ही में दिवंगत सिमोन टाटा कौन थीं? व्यवसायी
  4. हाल ही में सुरुचि सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  5. हाल ही में पाँचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक तालिका में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
  6. हाल ही में किस राज्य ने अनाथ बच्चों को शिक्षा में 1% आरक्षण दिया है? महाराष्ट्र 
  7. हाल ही में भारत का पहला शहर केंद्रित #AI अभियान का उद्घाटन कहाँ किया गया है? दिल्ली 
  8. ही में सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2025 कब मनाया गया है? 7 दिसंबर 
  9. हाल ही में 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति कौन हैं? वैभव सूर्यवंशी 
  10. हाल ही में पर्प्लेक्सिटी में निवेशक और ब्रांड एंबेसडर के रूप में कौन शामिल हुए हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    ISSF एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2025 में ISSF पीपल्स चॉइस मेन्स एथलीट ऑफ द ईयर ज़ोरावर सिंह संधू को चुना गया है|

    भारतीय निशानेबाज जोरावर सिंह संधू को कतर के दोहा में आयोजित आईएसएसएफ एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2025 (ISSF Athlete of the Year Awards 2025) में आईएसएसएफ पीपुल्स च्वाइस मेन्स एथलीट ऑफ द ईयर (ISSF People's Choice Men’s Athlete of the Year ) चुना गया है| ISSF पुरुष राइफल एथलीट ऑफ द ईयर 2025: जॉन-हरमन हेग (नॉर्वे) (ISSF Men's Rifle Athlete of the Year 2025: Jon-Hermann Hegg (Norway))| ISSF महिला राइफल एथलीट ऑफ द ईयर 2025: जीनेट हेग डुएस्टैड (नॉर्वे) (ISSF Women's Rifle Athlete of the Year 2025: Jeanette Hegg Duestad (Norway))| ISSF पुरुष पिस्टल एथलीट ऑफ द ईयर 2025: हू काई (चीन) (ISSF Men's Pistol Athlete of the Year 2025: Hu Kai (China))| ISSF महिला पिस्टल एथलीट ऑफ द ईयर 2025: सुन युजी (चीन) (ISSF Women's Pistol Athlete of the Year 2025: Sun Yujie (China))| ISSF पुरुष शॉटगन एथलीट ऑफ द ईयर 2025: विंसेंट हैनकॉक (अमेरिका) (ISSF Men's Shotgun Athlete of the Year 2025: Vincent Hancock (USA))| ISSF महिला शॉटगन एथलीट ऑफ द ईयर 2025: सामंथा सिमोंटन (अमेरिका) (ISSF Women's Shotgun Athlete of the Year 2025: Samantha Simonton (USA))| ISSF पीपुल्स चॉइस महिला एथलीट पुरस्कार 2025: जेनेट हेग डुएस्टेड (नॉर्वे) (ISSF People's Choice Women's Athlete Award 2025: Jeanette Hegg Duestad (Norway))|

  • 2

    गोल्फ में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब रासमस नीरगार्ड-पीटरसन ने जीता है |

    हाल ही में डेनमार्क के रासमस नीरगार्ड-पीटरसन (Denmark’s Rasmus Neergaard-Petersen) ने पूर्व ब्रिटिश ओपन चैंपियन कैम स्मिथ (former British Open champion Cam Smith) को हारकर गोल्फ में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब (Golf, Australian Open)  जीता है| यह उनका पहला बड़ा पेशेवर खिताब है|

  • 3

    पहले फीफा शांति पुरस्कार से डोनाल्ड ट्रम्प को सम्मानित किया गया है |

    अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) को वाशिंगटन में फीफा-2026 विश्व कप ड्रॉ के दौरान पहले फीफा शांति पुरस्कार (FIFA Peace Prize) से सम्मानित किया गया| फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो (FIFA President Gianni Infantino) ने  यह सम्मान प्रदान किया| यह पुरस्कार हाल ही में शांति स्‍थापना के लिए व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया| मेक्सिको, कनाडा और अमरीका (Mexico, Canada and the United States) फीफा विश्व कप 2026 की संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं|

  • 4

    दिवंगत सिमोन टाटा व्यवसायी थीं |

    वरिष्ठ व्यवसायी सिमोन टाटा (Simone Tata), टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा की मां और दिवंगत रतन टाटा की सौतेली मां, 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| लैक्मे (Lakmé) को भारत का लीडिंग कॉस्मेटिक्स ब्रांड बनाने में उनकी अहम भूमिका है| वह 1961 में लैक्मे के बोर्ड में शामिल हुईं, जो उस समय टाटा ऑयल मिल्स कंपनी (Tata Oil Mills Company TOMCO) की एक छोटी सहायक कंपनी थी| उन्हें 1982 में लैक्मे का अध्यक्ष बनाया गया और भारतीय महिलाओं के बीच सौंदर्य उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए उन्हें 'कॉस्मेटिक क्वीन ऑफ़ इंडिया (Cosmetic Czarina of India)' के नाम से जाना जाने लगा| टाटा समूह ने 1996 में पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत लैक्मे को हिंदुस्तान यूनिलीवर को बेच दिया| उन्होनें वेस्टसाइड (Westside) चैन के साथ फैशन रिटेल की नींव रखी| उन्होनें कई परोपकारी संगठनों के काम का भी मार्गदर्शन किया, जिनमें सर रतन टाटा संस्थान (Sir Ratan Tata Foundation) भी शामिल है|

  • 5

    सुरुचि सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है|

    हाल ही में सुरुचि सिंह ने दोहा में आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल 2025 (ISSF World Cup Final 2025) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (women’s 10m air pistol) में स्वर्ण पदक जीता है| संयम ने रजत पदक हासिल किया| पुरुषों की 10m एयर पिस्टल में, सम्राट राणा ने कांस्य पदक जीता है|

  • 6

    पाँचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक तालिका में शीर्ष स्थान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हासिल किया है|

    हाल ही में पाँचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (5th Khelo India University Games) में पदक तालिका में शीर्ष स्थान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) ने 42 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदक सहित 67 पदकों के साथ हासिल किया है| लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) ने 32 स्वर्ण, 25 रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ केआईयूजी 2025 में उपविजेता  रही| पाँचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 24  नवंबर से 5 दिसंबर तक किया गया| इसका आयोजन राजस्थान के सात शहरों - जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में किया गया|

  • 7

    पाटन शिल्प और संस्कृति महोत्सव 2025 का आयोजन नेपाल में किया गया है|

    3 - 7 दिसंबर को नेपाल के ललितपुर में पाटन दरबार चौक और पाटन संग्रहालय परिसर में  पाटन शिल्प और संस्कृति महोत्सव 2025 (Patan Craft and Culture Festival 2025) का आयोजन  किया गया| यह प्रदर्शनी ललितपुर और पाटन के नेपाल हस्तशिल्प संघ महासंघ संग्रहालय ने संयुक्त रूप से आयोजित की है| उद्देश्य: नेपाली कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्‍साहन देना|

  • 8

    महाराष्ट्र ने अनाथ बच्चों को शिक्षा में 1% आरक्षण दिया है|

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में राज्य में  शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अनाथ बच्चों को 1% आरक्षण (reservation) की घोषणा की है| इसे मूल रूप से 2018 में शुरू किया गया था|

  • 9

    डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को मनाया गया है |

    हाल ही में 6 दिसंबर 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस  मनाया गया है| हर साल 6 दिसंबर, डॉ. भीमराव अंबेडकर के निधन के दिन को पूरे भारत में महापरिनिर्वाण दिवस (Mahaparinirvan Diwas) के रूप में मनाया जाता है| 6 दिसंबर 1956 को डॉ भीमराव आंबेडकर का निधन हुआ था. इसी दिन को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है| उन्हें ‘भारतीय संविधान का जनक (Father of the Indian Constitution)’ कहा  जाता है और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे|

  • 10

    दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्मारक का अनावरण गलवान में किया गया है|

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख से बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (Border Roads Organisation BRO) के 125 स्ट्रेटेजिक रूप से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया| 02 केंद्र शासित प्रदेशों - लद्दाख और जम्मू और कश्मीर - और 07 राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मिज़ोरम में फैले ये प्रोजेक्ट्स - 28 सड़कें, 93 पुल और 04 अन्य - लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए हैं| उन्होंने सशस्त्र बलों के कर्मियों की अद्वितीय बहादुरी, प्रतिबद्धता और बलिदान को सम्मानित करने के लिए लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्मारक, गलवान युद्ध स्मारक (Galwan War Memorial) का उद्घाटन किया| यह युद्ध स्मारक उस स्थान पर बनाया गया है जहाँ 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए  टकराव में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे| लद्दाख में रणनीतिक दुर्बुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड पर KM-120 चौकी के पास स्थित, यह स्मारक दुनिया के सबसे कठिन सैन्य तैनाती क्षेत्रों में से एक में स्थित है, जहाँ तापमान शून्य से नीचे, हवाएँ पतली और दुर्गम इलाके हैं| यह स्मारक 'भारत रणभूमि दर्शन' पहल (Bharat Ranbhoomi Darshan' initiative) के तहत सेक्टर उत्तर में बनाया गया है| उन्होंने लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दुरबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी (डीएसडीबीओ) रोड पर नई श्योक सुरंग (Shyok Tunnel) का भी उद्घाटन किया|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top